Political News

Political News भारत माता की जय

💔 एक माँ-बाप का दर्द और हमारी ज़िम्मेदारी"मासूम सी मुस्कान, बेपरवाह बचपन... और अचानक एक सन्नाटा!"11 जुलाई से एक घर की खु...
24/07/2026

💔 एक माँ-बाप का दर्द और हमारी ज़िम्मेदारी
"मासूम सी मुस्कान, बेपरवाह बचपन... और अचानक एक सन्नाटा!"

11 जुलाई से एक घर की खुशियाँ, उनकी हँसी और उनका सुकून जैसे कहीं खो सा गया है। 12 साल का मासूम "शिवम" अपने घर से दूर है।

सोचिए, उस माँ का क्या हाल होगा जिसने दिन-रात अपने बच्चे को आँखों के सामने देखा है? वो पिता हर आहट पर दरवाज़े की तरफ़ भागते हैं कि शायद उनका शिवम वापस आ गया हो... घर का हर कोना उसकी कमी बयां कर रहा है।

"रास्ते अनजाने हो सकते हैं, लेकिन इंसानियत अभी मरी नहीं है।" हमारा एक छोटा सा प्रयास, एक शेयर किसी परिवार की खुशियाँ वापस ला सकता है। एक पल के लिए रुकिए, इस चेहरे को ध्यान से देखिए और अपने सोशल मीडिया पर इसे आगे बढ़ाइए।

📌 गुमशुदा की जानकारी:
नाम: शिवम कुमार
पिता: शालीग्राम प्रसाद
उम्र: 12 साल
कद: 4 फिट 5 इंच | वज़न: 37 kg
पता: लक्ष्मी बिगहा, अकबरपुर (नवादा)
लापता तिथि: 11 जुलाई 2026 से

📞 संपर्क करें:
यदि यह बच्चा आपको कहीं भी दिखे या इसके बारे में कोई भी सूचना मिले, तो कृपया तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें:
📲 9117842211
📲 7903778617
🚔 अकबरपुर थाना: 6205753357

आपकी एक मदद, एक कॉल किसी का चिराग बुझने से बचा सकती है। कृपया इसे ज़्यादा से ज्यादा शेयर करें।

शासन प्रशासन का खेला...
16/07/2026

शासन प्रशासन का खेला...

वाहन चेकिंग में यह चेक क्यों नहीं होता है की गाड़ी कौन चला रहा है,उसकी उम्र क्या है,वह किस तरह का गाड़ी चला रहा है,उसकी ...
14/04/2026

वाहन चेकिंग में यह चेक क्यों नहीं होता है की गाड़ी कौन चला रहा है,उसकी उम्र क्या है,वह किस तरह का गाड़ी चला रहा है,उसकी गाड़ी में कितने पैसेंजर भरे हुए हैं ? यह सब कब होगा चेक जब कोई बड़ी दुर्घटना हो जाएगी तब यह सिर्फ चालान काटने के लिए ही पुलिस प्रशासन और पूरा महकमा लगा हुआ रहता है,सिर्फ शराब ही समाज को दूषित कर रहा है ?

हर दिन दुर्घटनाएं कब खुलेगी आँखें समाज/पुलिस/नेताओं की !हाल फिलहाल में ही मैने

14 -15 के एक कम उम्र बच्चे को हाईवे पर ट्रैक्टर चलाते देखा जिसपे शायद ईट ढोने का काम होता होगा,क्या वो संभाल सकता है अगर सड़क पर कोई दुर्घटना को टाला जाने वाला सिचुएशन होगा तो जवाब शायद नहीं ही होगा ।

(फोटो AI प्रतीकात्मक है)

12/04/2026

सम्राट या कोई और..

पैजुना गांव में रामर्चा पूजा के 100 वर्ष पूर्ण, उमड़ा जनसैलाब​नवादा/अकबरपुर:  प्रखंड के पैजुना गांव में रामर्चा पूजा शता...
29/03/2026

पैजुना गांव में रामर्चा पूजा के 100 वर्ष पूर्ण, उमड़ा जनसैलाब

​नवादा/अकबरपुर: प्रखंड के पैजुना गांव में रामर्चा पूजा शताब्दी समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित कथा पाठ में देवी मीनू जी (लाडली जी) ने अपनी सुमधुर वाणी से श्रीराम के चरित्र का वर्णन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक नीतू सिंह, समाजसेवी राकेश बिहारी दांगी आवाज टुडे फाउंडेशन के सचिव राजेश कुमार, उनकी पत्नी प्रियंका जी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित हुए।

​आयोजकों ने बताया कि शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में यह कथा पाठ आगामी दो दिनों तक निरंतर जारी रहेगा, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों के जुटने की संभावना है।

जदयू के नवादा जिला अध्यक्ष श्री राजकिशोर दांगी जी के स्वागत में उमड़ा जन शैलाब। जिला अध्यक्ष का इतना जबरदस्त स्वागत पहली...
18/03/2026

जदयू के नवादा जिला अध्यक्ष श्री राजकिशोर दांगी जी के स्वागत में उमड़ा जन शैलाब। जिला अध्यक्ष का इतना जबरदस्त स्वागत पहली बार देखने को मिला ।

,,जय हो नवादा के लाल,,

14/03/2026

#आमंत्रण_संदेश

नवादा जिला के सभी सम्मानित नागरिकों, जेडीयू एवं एनडीए परिवार के कार्यकर्ताओं, समर्थकों, किसान भाइयों, छात्र साथियों, मजदूरों, माताओं-बहनों तथा नवादा से प्रेम रखने वाले सभी लोगों को सादर आमंत्रण है।

जनता दल (यू) के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्री राजकिशोर दांगी जी के सम्मान में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन
दिनांक – 17 मार्च
स्थान – बंधन रेजिडेंसी, गोनावां, नवादा
पर किया जा रहा है।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्री राजकिशोर दांगी जी पटना से नवादा पधारेंगे। उनके साथ पार्टी के जिला एवं प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे। सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से अनुरोध है कि नवादा जिला के बॉर्डर खरांट मोड़ पर पहुंचकर उनका स्वागत करें और काफिले के साथ उन्हें होटल बंधन रेजिडेंसी तक लाकर भव्य अभिनंदन समारोह में शामिल हों।

समारोह के दौरान जिलाध्यक्ष जी एवं अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे और नवादा के विकास, संगठन की मजबूती तथा क्षेत्र के भविष्य को लेकर अपने विचार साझा करेंगे।

आइए, अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस गरिमामयी समारोह को सफल बनाएं और अपने प्रिय नेतृत्व का भव्य स्वागत करें।

आपकी उपस्थिति ही इस कार्यक्रम की शोभा है।

24×7 News Updates

Address

New Delhi
Delhi
ASHRAM

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Political News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share