Feminist Approach To Technology Hindi

Feminist Approach To Technology Hindi FAT लड़कियों और युवा महिलाओं को नारीवादी नज़रिए से STEM सीखने व इसमें अपने अधिकारों को पुनः हासिल करने का रास्ता दिखाता है।

🌟 मनाली में 2025 की शुरुआत! 🌟इस साल की शुरुआत हमने अपने मनाली के ट्रेनिंग सेंटर में लेवल 3 (बैच 2) के प्रशिक्षण के साथ क...
31/01/2025

🌟 मनाली में 2025 की शुरुआत! 🌟

इस साल की शुरुआत हमने अपने मनाली के ट्रेनिंग सेंटर में लेवल 3 (बैच 2) के प्रशिक्षण के साथ की! 15 दिनों में, प्रतिभागियों ने जेंडर, पितृसत्ता, यौनिकता और शक्ति गतिशीलता में गहराई से चर्चा कर अपनी समझ बनाई।

💡 अथॉरिटी लैब जैसी गतिविधियों ने उन्हें इन अवधारणाओं को अपने व्यक्तिगत अनुभवों से जोड़ने में मदद की।
वहीं कहानी लेखन ✍🏽और ड्राइंग के माध्यम से, उन्होंने अपनी छिपी हुई कहानियों और भावनाओं को उजागर किया।

10 वर्षों में वो खुद को कहाँ देखते हैं उसे भी कला के माध्यम से व्यक्त किया।

🔧 STEM in action! हीटर ठीक करने से लेकर दरवाज़े के ताले ठीक करने तक, प्रतिभागियों ने व्यावहारिक तकनीकी कौशल को जाना, जिससे उन्हें समस्या-समाधान और आत्मनिर्भरता पर एक नया दृष्टिकोण मिला।

✨ यह केवल एक प्रशिक्षण नहीं था - यह सीखने, आत्म-खोज और सशक्तिकरण की यात्रा थी! 💪💜

साझा अनुभव, साझा दृष्टिकोण — एक नई दिशा की ओर! 🌟हाल ही में *जम्मू और कश्मीर एसोसिएशन ऑफ सोशल वर्कर्स (JKASW)* ने दिल्ली ...
02/01/2025

साझा अनुभव, साझा दृष्टिकोण — एक नई दिशा की ओर! 🌟

हाल ही में *जम्मू और कश्मीर एसोसिएशन ऑफ सोशल वर्कर्स (JKASW)* ने दिल्ली के CJL और CTC केंद्रों का दौरा किया। इस बैठक में FAT चैंपियंस, CTC और CJL लीडर्स ने भाग लिया, जहां सभी ने अपनी यात्रा, अनुभव और समुदाय में किए जा रहे योगदान को साझा किया। 🙌

चर्चा के दौरान FAT के इतिहास, चुनौतियों और विकास पर प्रकाश डाला गया। यह भी साझा किया गया कि सामूहिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम और प्रशिक्षण को नियमित रूप से कैसे अपडेट किया जाता है। JKASW के सदस्यों ने भी अपनी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में बताया, जैसे हैकाथॉन, बढ़ईगीरी कार्यशालाएं, नुक्कड़ नाटक और मानसिक स्वास्थ्य परामर्श, जो समुदाय को सकारात्मक दिशा में ले जाने में मदद करती हैं। 💡

CTC दौरे के दौरान, JKASW के सदस्यों ने प्रतिभागियों से बातचीत की और उनकी शिक्षा व पसंदीदा स्ट्रीम को लेकर विचार साझा किए। प्रतिभागियों ने बताया कि उन्होंने तकनीकी कौशल सीखा और सामाजिक मुद्दों को समझने के साथ नई ऊर्जा और आत्मविश्वास पाया।

यह बैठक प्रेरणा और सामूहिक प्रयासों की ताकत को समझने का एक अनमोल अवसर बनी। 💛

हम Jammu & Kashmir Association of Social Workers का हार्दिक धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने अपने अनुभव साझा कर हमारी इस यात्रा को और खास बनाया।

नए विचार, नई दिशाएं — युवा मेला 2024! 🌟हमारे लीडर्स और नए लेवल 3 प्रतिभागी हाल ही में *प्रोजेक्ट पोटेंशियल* द्वारा आयोजि...
26/12/2024

नए विचार, नई दिशाएं — युवा मेला 2024! 🌟

हमारे लीडर्स और नए लेवल 3 प्रतिभागी हाल ही में *प्रोजेक्ट पोटेंशियल* द्वारा आयोजित युवा मेला में शामिल हुए, जहां 25 से अधिक संगठनों ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाना और सामूहिक प्रयासों से सामाजिक व पर्यावरणीय समस्याओं का समाधान खोजना था। 🌍✨

हमारे लीडर्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि अलग-अलग संगठनों के काम और चुनौतियों से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने FAT और इसके प्रोग्राम्स के बारे में भी जानकारी दी, जिसे सुनकर वहां मौजूद लड़कियों ने उत्साहपूर्वक प्रोग्राम से जुड़ने की इच्छा जताई।

यह आयोजन एक ऐसा मंच साबित हुआ, जहां नए विचारों ने प्रेरणा दी और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की उम्मीदें बढ़ाईं। 🙌💛

जहां मुलाकात से मिलती है हौसलों को नई राह! 🚀GFF ग्रांट की सदस्य दिव्या जी ने झारखंड के टेक सेंटर और कम्युनिटी जुगाड़ लैब...
20/12/2024

जहां मुलाकात से मिलती है हौसलों को नई राह! 🚀

GFF ग्रांट की सदस्य दिव्या जी ने झारखंड के टेक सेंटर और कम्युनिटी जुगाड़ लैब (CJL) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लीडर्स और प्रतिभागियों से खुलकर बातचीत की और उनकी कहानियों को करीब से जाना। 💬

लीडर्स ने YWLP के अलग-अलग लेवल्स और अपनी लेवल 3 की जर्नी साझा की — घर से बाहर निकलने की चुनौतियां, परिवार का विश्वास जीतने की कोशिशें और खुद को साबित करने की जिद! 💪
CJL की प्रतिभागियों ने भी अपने अनुभव सुनाए — कैसे STEM की पढ़ाई का डर कम हुआ और सीखने का जुनून बढ़ा। ✨

हर सवाल के जवाब में झलका आत्मविश्वास और हर बातचीत ने दिलों के बीच की दूरियां मिटा दीं। ये सिर्फ एक विज़िट नहीं, बल्कि सपनों को करीब से देखने का मौका था! 💛

🌍 FAT की चैंपियन सिमरन की अंतरराष्ट्रीय यात्रा का अनुभव! ✨हाल ही में,  सिमरन ने 'Resourcing Feminist Movements in Asia: ...
16/12/2024

🌍 FAT की चैंपियन सिमरन की अंतरराष्ट्रीय यात्रा का अनुभव! ✨

हाल ही में, सिमरन ने 'Resourcing Feminist Movements in Asia: Impact, Resilience, Action' इवेंट में भाग लिया, जो थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित हुआ था। यह उनके लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव था, क्योंकि यह उनकी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा थी। ✈️

इस कार्यक्रम में एशिया के नारीवादी आंदोलनों की फंडिंग, प्रगति, और भविष्य की चुनौतियों पर गहन चर्चा की गई। सिमर ने FAT की यात्रा को साझा किया और बताया कि किस तरह फंडिंग के द्वारा संगठन ने अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाया, और किस प्रकार के संघर्षों का सामना किया।

'River of Life’ सेशन में यह भी चर्चा हुई कि फंडिंग से मिले संसाधनों का प्रभाव, हमारे काम में क्या बदलाव लाए हैं और भविष्य में हमें किस तरह की रणनीतियाँ अपनानी चाहिए।
साथ ही, अधिकार-विरोधी और लिंग-विरोधी आंदोलनों के खिलाफ लड़ाई पर भी संवाद हुआ, और नारीवादी आंदोलनों की आने वाली ज़रूरतों पर विचार किया गया। 🌱

सिमर ने इस यात्रा से एक गहरी सीख ली कि हमें मिलकर महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करना होगा, और FAT इस दिशा में लगातार अपनी आवाज़ उठा रहा है। 🙌

इस अनुभव ने यह साबित कर दिया कि नारीवादी आंदोलन सिर्फ हमारे देश में नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान बना रहा है।

🌟 तिरुचिरापल्ली यात्रा: सीख, साझेदारी और सशक्तिकरण का सफर🌟  3 दिन, 4 संगठन और अनगिनत अनुभव! ✈️💪  हाल ही सिमरन और पूनम चै...
12/12/2024

🌟 तिरुचिरापल्ली यात्रा: सीख, साझेदारी और सशक्तिकरण का सफर🌟

3 दिन, 4 संगठन और अनगिनत अनुभव! ✈️💪
हाल ही सिमरन और पूनम चैंपियंस ने LemonAid ChariTea Foundation की पार्टनर मीटिंग में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने पहली बार अंग्रेजी में प्रेजेंटेशन दिया और Gramin Evam Nagar Vikas Parishad, COROAT, Rural Women Development Trust और Dalit & Tribal Development के साथ साझेदारी के नए अवसर खोजे। 🤝✨

इस यात्रा के दौरान, COROAT के साथ फील्ड विजिट की, जहां ट्रांसजेंडर और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के लिए चल रहे आजीविका कार्यक्रमों को करीब से देखा और सीखा। 🌍💡

यह यात्रा नई सीख, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हुई। 🚀💥

🌐 झारखंड CTC में इंटरनेट सर्च और साइबर क्राइम सत्र 🌐झारखंड Community Tech Center में हाल ही में एक सत्र आयोजित किया गया,...
09/12/2024

🌐 झारखंड CTC में इंटरनेट सर्च और साइबर क्राइम सत्र 🌐

झारखंड Community Tech Center में हाल ही में एक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने इंटरनेट सर्च, गूगल ट्रांसलेटर, साइबर क्राइम, और वायरस के बारे में सीखा। सत्र की शुरुआत एक मजेदार गतिविधि से की गई, जिससे सभी प्रतिभागी उत्साहित हो गए। 🤩

सत्र में गूगल क्रोम, गूगल ट्रांसलेटर, और इंटरनेट पर सर्च करने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही साइबर क्राइम, हैकिंग, वायरस, और एंटीवायरस के बारे में भी चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने अपनी परेशानियों को साझा किया और उन्हें समाधान प्राप्त हुआ। इसके बाद, साइबर उत्पीड़न और हरासमेंट पर भी चर्चा हुई, जिससे सभी जागरूक हुए। 💻🔐

सभी प्रतिभागियों ने सत्र को बेहद प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बताया, और वे आगे से साइबर सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने का संकल्प लिया। ✨

🌟 दिल्ली CTC में यौन शिक्षा पर संवाद 🌟दिल्ली Community Tech centre के सत्र में प्रतिभागियों ने सुरक्षित यौन संबंध, गर्भध...
05/12/2024

🌟 दिल्ली CTC में यौन शिक्षा पर संवाद 🌟

दिल्ली Community Tech centre के सत्र में प्रतिभागियों ने सुरक्षित यौन संबंध, गर्भधारण, कंडोम का उपयोग, और माहवारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। वीडियो और उदाहरणों के माध्यम से रिश्तों में सहमति और सीमाओं को समझा गया।

सत्र ने प्रतिभागियों को जागरूक और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी, जिससे उन्होंने इसे बेहद प्रभावी और शिक्षाप्रद अनुभव बताया। ✨

🌟 झारखंड CJL में इलेक्ट्रिकल सर्किट और आत्म-देखभाल सत्र 🌟झारखंड के Community Jugaad Lab में हाल ही में एक सत्र हुआ, जहां...
03/12/2024

🌟 झारखंड CJL में इलेक्ट्रिकल सर्किट और आत्म-देखभाल सत्र 🌟

झारखंड के Community Jugaad Lab में हाल ही में एक सत्र हुआ, जहां प्रतिभागियों ने मेल और फीमेल वायर, सर्किट और इलेक्ट्रॉन के प्रवाह के बारे में सीखा। इसके साथ ही, स्विच और बल्ब के ऑन-ऑफ होने की प्रक्रिया को सर्किट के माध्यम से समझा।

सत्र के दौरान, आत्म-देखभाल पर भी चर्चा हुई, जहां प्रतिभागियों को योगा और सही आहार की महत्वता समझाई गई।

सीखने और मस्ती से भरा ये सत्र सभी के लिए प्रेरणादायक था! ⚡💡

🌟 झारखंड CTC में ओपन हाउस 🌟हाल ही में झारखंड  Community tech Centre के लीडर्स ने ओपन हाउस का आयोजन किया, जहां सभी प्रति...
20/11/2024

🌟 झारखंड CTC में ओपन हाउस 🌟

हाल ही में झारखंड Community tech Centre के लीडर्स ने ओपन हाउस का आयोजन किया, जहां सभी प्रतिभागियों ने परिचय देते हुए अपनी भावनाएँ साझा कीं। नई प्रतिभागियों के जुड़ने से सत्र और भी उत्साहित हो गया। 🌼

सेशन में STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, और मैथ्स) की अवधारणा को समझाया गया और यह भी चर्चा की गई कि महिलाएँ STEM में कम रुचि क्यों रखती हैं। प्रतिभागियों ने अपने कौशल को आज़माते हुए ""मार्शल लो टावर"" बनाया और इसे मजबूत बनाने के लिए अपने-अपने तरीके अपनाए।

सत्र के अंत में सभी ने अपने अनुभव साझा किए और STEM के महत्व को समझा। यह दिन सीखने और रचनात्मकता से भरपूर रहा। 💡✨

🌟 मनाली में वेनलीडो सेशन: आत्मरक्षा और जागरूकता 🌟हाल ही में मनाली में लेवल 3 के प्रतिभागियों के साथ एक महत्वपूर्ण वेनलीड...
14/11/2024

🌟 मनाली में वेनलीडो सेशन: आत्मरक्षा और जागरूकता 🌟

हाल ही में मनाली में लेवल 3 के प्रतिभागियों के साथ एक महत्वपूर्ण वेनलीडो सेशन आयोजित हुआ, जिसमें आत्मरक्षा, जागरूकता, और साहस को बढ़ावा दिया गया। इस सत्र में शरीर के कमजोर बिंदुओं को समझा गया और बताया गया कि कैसे हम विपरीत परिस्थितियों में अपने बचाव के लिए अंगों का सही इस्तेमाल कर सकते हैं। 🛡️💪

सत्र के दौरान, एक खास गतिविधि में यह सिखाया गया कि कैसे डर, गुस्सा और शर्म को पीछे छोड़कर आत्मनिर्भरता को अपनाया जा सकता है। अंत में, सभी ने अपनी आवाज़ को अंदर से बाहर लाने का अभ्यास किया, ताकि आत्मविश्वास को और बढ़ाया जा सके। इस सत्र ने प्रतिभागियों को आत्म-सुरक्षा और आत्म-सशक्तिकरण की ओर एक नया दृष्टिकोण दिया।

🌟 Jharkhand CJL में करंट और स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी का सत्र 🌟झारखंड के लीडर्स ने Community Jugaad Lab के प्रतिभागियों के स...
13/11/2024

🌟 Jharkhand CJL में करंट और स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी का सत्र 🌟

झारखंड के लीडर्स ने Community Jugaad Lab के प्रतिभागियों के साथ करंट और स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी पर एक ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किया। शुरुआत सभी प्रतिभागियों की भावनाओं को साझा करने से हुई, इसके बाद पिछले होमवर्क से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की गई। 📖

सत्र के दौरान, सभी ने "करंट" शब्द के बारे में अपने विचार साझा किए। फिर स्टैटिक करंट और इलेक्ट्रिक करंट की सरल परिभाषाएँ समझाई गईं। वीडियो और थर्माकोल-गुब्बारे के प्रयोग से प्रतिभागियों ने स्टैटिक करंट का अनुभव किया और इसे खुद करके देखा। यह सत्र प्रतिभागियों के लिए मजेदार और सीखने से भरपूर था! ⚡️💡

Address

#134, 2nd & 3rd Floor, Vinoba Puri, Lajpat Nagar II, New Delhi
Delhi
110024

Opening Hours

Monday 9:30am - 5:30pm
Tuesday 9:30am - 5:30pm
Wednesday 9:30am - 5:30pm
Thursday 9:30am - 5:30pm
Friday 9:30am - 5:30pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Feminist Approach To Technology Hindi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Feminist Approach To Technology Hindi:

Share