16/09/2026
भारत तिब्बत सहयोग मंच, हरियाणा प्रांत
दिनांक: 13 सितम्बर 2026
स्थान: श्री बजरंग मंडल सेवा केंद्र, मुरथल, सोनीपत
(1. )अध्यक्षता एवं शुभारम्भ:
बैठक की अध्यक्षता हरियाणा प्रान्त अध्यक्ष श्रीमान अमित गोयल एवं कार्यक्रम का शुभारंभ आदरणीय श्री पंकज जी गोयल राष्ट्रीय संगठन महामंत्री द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
(2.)प्रथम सत्र
प्रारम्भिक सत्र में श्रीमान राजेन्द्र जी कामदार राष्ट्रीय महामंत्री द्वारा मंच की स्थापना व इसके उद्देश्य पर विस्तृत प्रकाश डाला।
- कैलाश मानसरोवर की मुक्ति
- तिब्बत की आजादी
- भारत की सुरक्षा
- पर्यावरण की रक्षा
(3.)द्वितीय सत्र
श्रीमान पंकज गोयल जी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें और चीन में निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार करें। इससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। आपने संगठन के विस्तार के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर जिले में मुख्य संगठन के साथ महिला व युवा विभाग, प्रबुद्ध जन व प्रकृति संरक्षण प्रकोष्ठ भी गठन किया जाना चाहिए।
(4.)तृतीय सत्र
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्रीमान पंकज जी गोयल ने बताया कि मंच की ओर से दिनांक 19 से 25 नवंबर तक 15वीं तवांग तीर्थ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा का पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है।
यात्रा मार्ग: गुवाहाटी से प्रारंभ होकर तवांग मठ, माधुरी झील, बुमला पास, नुरानांग जलप्रपात, नानक लामा गुरुद्वारा,वार मेमोरियल और जसवंतगढ़ आदि स्थानों का भ्रमण कराया जावेगा। अतः अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को यात्रा में शामिल होने का आव्हान किया।
(5)अन्तिम और चतुर्थ सत्र
इस सत्र में श्रीमान पंकज जी गोयल राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने विस्तार से संगठन के फेसबुक पेज, साप्ताहिक बुलेटिन, मासिक तरंग बैठक की जानकारी दी।
(6)उपस्थिति:
इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री श्री राजेंद्र जी कामदार, चौधरी श्री मांगेराम जी क्षैत्रिय संयोजक इन्द्रप्रस्त दिल्ली, श्री महेश गोलानी जी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीराजवीर जी प्रान्त अध्यक्ष युवा विभाग, श्रीपवन शर्मा जी युवा प्रांत महामंत्री श्री गुलाब सिंह जी प्रांत उपाध्यक्ष श्री विनोद कौशिक, श्री राजकुमार गौड़, श्री कैलाश शर्मा, श्री करण सिंह, श्री किशोर चौहान, श्री नंदकिशोर चौहान, डॉक्टर श्री राजपाल जी व श्री दिनेश अग्रवाल कैथल श्री जसवंत जी पंचकूला सहित अन्य 23 जिलों के जिलाध्यक्ष व महामंत्री व महिला विभाग के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का कुशल संचालन श्री सुशील जी शास्त्री प्रान्त महामंत्री द्वारा किया गया।
श्री मान अनिल कौशिक जी प्रांत उपाध्यक्ष के द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया।
प्रचार विभाग -भारत तिब्बत सहयोग मंच, हरियाणा
btsm