Federation Of Rohini Sector 20-25

Federation Of Rohini Sector 20-25 Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Federation Of Rohini Sector 20-25, Nonprofit Organization, 89 Gf Pocket 3 Sector 24 Rohini, Delhi.

चेयरमैन श्री देवेंद्र सोलंकी (8130892025)
प्रधान श्रीमती कोमल सेठ (9811346094)
सचिव श्री श्याम अग्रवाल (9910094273)
कैशियर/ कॉर्डिनेटर श्री सुशील वर्मा (8802180645)
email आईडी: [email protected]
facebook:fedration of rwa
इंस्टाग्राम: fedrationofrwa

21/08/2026
02/06/2026

प्रिय साथियों,

पिछले कुछ दिनों से कई साथियों का सुझाव प्राप्त हुआ था कि फेडरेशन की एक बैठक आयोजित की जाए। साथ ही विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा यह प्रचार किया जा रहा है कि सेक्टर 23, 24 एवं 25 में लगभग ₹48 करोड़ की लागत से फुटपाथ निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ऐसे में फेडरेशन के सदस्यों का भी यह दायित्व बनता है कि इस महत्वपूर्ण परियोजना की गुणवत्ता, उपयोगिता एवं जनहित के पहलुओं पर अपने सुझाव दें तथा इसकी निगरानी में भागीदारी करें।

इसी उद्देश्य से फेडरेशन द्वारा शनिवार, 6 जून को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में चर्चा की जाएगी कि फुटपाथ का निर्माण किस प्रकार बेहतर, टिकाऊ एवं क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप किया जाए। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के अन्य विकास कार्यों एवं जनहित के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

यह बैठक विशेष रूप से सेक्टर 20 से 25 तक के सभी RWA प्रधानों एवं सचिवों के लिए आयोजित की जा रही है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े सुझाव प्रस्तुत कर सकें तथा निर्माण कार्यों की निगरानी में सहयोग दे सकें।

बैठक में फेडरेशन के चेयरमैन श्री देवेन्द्र सोलंकी जी भी उपस्थित रहेंगे तथा क्षेत्र के विकास कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे।

सभी RWA से अनुरोध है कि कम से कम एक प्रतिनिधि (प्रधान, सचिव अथवा अधिकृत सदस्य) बैठक में अवश्य उपस्थित हो तथा अपनी उपस्थिति की पुष्टि (Confirmation) भी करें।

📅 दिनांक: शनिवार, 6 जून
🕚 समय: प्रातः 11:00 बजे
📍 स्थान: All Mounds Restaurant, Pocket-22, Sector-24, Rohini

नोट: बैठक के उपरांत जलपान की व्यवस्था भी की गई है। अतः सभी सम्मानित प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि अपनी उपस्थिति की पूर्व पुष्टि अवश्य करें, जिससे आवश्यक व्यवस्थाएँ सुचारु रूप से की जा सकें तथा किसी प्रकार की असुविधा न हो।

आपकी सहभागिता क्षेत्र के बेहतर विकास और जनहित के कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

धन्यवाद।

फेडरेशन टीम (सेक्टर 20-25)

📞 Contact:
Komal Seth (President) – 9811346094

📱 WhatsApp / Message:
Sushil Verma (Coordinator) – 8802180645

देवेंद्र सोलंकी जी (चेयरमैन) कोफेडरेशन के समस्त सदस्यों की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ, द...
18/01/2026

देवेंद्र सोलंकी जी (चेयरमैन) को
फेडरेशन के समस्त सदस्यों की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ, दीर्घायु रखें तथा आप समाजहित में निरंतर प्रगति करते रहें। 🎉🌸

देवेंद्र सोलंकी जी (चेयरमैन) कोफेडरेशन के समस्त सदस्यों की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ, द...
18/01/2026

देवेंद्र सोलंकी जी (चेयरमैन) को
फेडरेशन के समस्त सदस्यों की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ, दीर्घायु रखें तथा आप समाजहित में निरंतर प्रगति करते रहें। 🎉🌸

📞 आप अपनी शुभकामनाएं मोबाइल नंबर +91 81308 92025 पर दे सकते हैं।

🎂 केक सेरेमनी कार्यक्रम
🕐 समय: दोपहर 1 बजे, रविवार
📍 स्थान: दिल्ली डेवलपर्स, प्लॉट नं. 30,
पॉकेट-11, सेक्टर-24, रोहिणी
(कृपया समय पर पधारें)

धन्यवाद
सुशील वर्मा
कॉर्डिनेटर
फेडरेशन ऑफ RWA
📞 मोबाइल: 8802180645
(किसी भी अन्य जानकारी / क्वेरी हेतु)

01/01/2026

🎉 नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ

*Federation of RWA, सेक्टर 20 से 25, रोहिणी*

प्रिय सेक्टरवासियों,

नववर्ष के इस शुभ अवसर पर Federation of RWA (सेक्टर 20–25, रोहिणी) की ओर से आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

बीते वर्ष में आप सभी के सहयोग, एकता और सामूहिक प्रयासों से हमारे सेक्टर में कई सराहनीय कार्य संपन्न हुए।
इसके लिए हम सभी सम्मानित नेतागण ,RWA सदस्यों, क्षेत्रवासियों तथा सहयोगी विभागों—MCD, DDA, दिल्ली पुलिस, NDPL एवं अन्य सभी अधिकारियों—का दिल से धन्यवाद करते हैं।
आप सबके साथ मिलकर ही स्वच्छता, सुरक्षा, विकास और अनुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की जा सकीं।

आइए, इस नए वर्ष में भी हम उसी सकारात्मक ऊर्जा और सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ें।
हमारा संकल्प हो कि हम अपने समाज को और अधिक स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और समृद्ध बनाएँ, तथा जनहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहें।

आप सभी का सहयोग और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

*नववर्ष 2026 आप सभी के लिए सुख, स्वास्थ्य, शांति और प्रगति लेकर आए—इसी शुभकामना के साथ।*

धन्यवाद।
Sushil Verma
कॉर्डिनेटर

दिल्ली सरकार ने अटल कैंटीन की शुरुआत कर दी है। दिल्ली में बसे रोहिंग्या, भिखारी गैंग, दारूबाजों, जेबकतरे लोगों की और ज़्य...
31/12/2025

दिल्ली सरकार ने अटल कैंटीन की शुरुआत कर दी है। दिल्ली में बसे रोहिंग्या, भिखारी गैंग, दारूबाजों, जेबकतरे लोगों की और ज़्यादा बल्ले बल्ले है। बिजली पानी पहले से फ्री है, बस फ्री है। 5 kg राशन भी फ्री है। और अब 100 करोड़ रुपयों की शुरुआती लागत से ये मुफ़्त का सा खाना भी फ्री ।
हर महीने हर एक को मुफ्त राशन तो दे ही रहे थे भाई । बनाने खाने दो उनको। फिलहाल यहाँ स्कूल और अस्पताल बनवाओ। उसकी ज़्यादा ज़रूरत है। सरकारी अस्पतालों की हालत ऐसी है कि एक बार विजिट करे तो अच्छा खासा स्वस्थ आदमी भी डिप्रेशन में आ जाए।
जनता का पैसा लुटा, लोगों को मुफ्तखोरी की लत लगा कर ऐसे बनाओगे देश को विश्व गुरु ?
और मैं ये केवल दिल्ली की bjp सरकार से नहीं। हर उस स्टेट की सरकार से कह रहा हूँ जो जनता को लुभाने के लिए मुफ्तखोरी को प्रोमोट कर रही है। देश की जनता को स्वाबलंबी और मेहनती बनाओ मुफ्तखोर नहीं।
जब मैं असम में था तब पॉलिटी के एक प्रोफ़ेसर कहा करते थे कि अगर सत्ता के लिए जनता को साधना है तो बस इतना करो । -
" जनता को इस कदर मानसिक गुलाम और अपाहिज बना दो कि वो 2 वक़्त की रोटी टाइम पर मिलने को ही अपनी ज़िंदगी का सबसे बड़ा सुख समझने लगे।"

मुकेश जोशी कि ये बात आज सबको समझ नहीं आएगी। हो सकता है आप इसे किसी एक पार्टी के चश्में से देखें। पर मुकेश जोशी आने वाले वक़्त में अपने देश और समाज की दुर्दशा से व्यथित हो कर ही इतना तीखा, स्पष्ट और कड़वा लिखता है ।

गरीब ताली पीटेगा, नेता वोट लेगा। और एक आम मिडल क्लास ? वो बस टैक्स देते देते ऐसे स्कीम्स का पर्दे के पीछे का प्रायोजक बनता रहेगा !

---------------------------
Copied

21/12/2025

यह एक गंभीर और विचारणीय विषय है कि स्वयं को सनातन संस्कृति का रक्षक और प्रचारक बताने वाली राजनीतिक पार्टी के कुछ स्थानीय नेता अपने ही क्षेत्र में कानून, धार्मिक संतुलन और ध्वनि प्रदूषण नियमों के प्रश्न पर आज तक स्पष्ट रूप से खड़े नहीं हुए।
यह भी एक खुला और वैध सार्वजनिक प्रश्न है कि वार्ड–27, बेगमपुर में जिस विशेष समुदाय/वर्ग को संगठित रूप से बसाया गया और बढ़ावा मिला—वह प्रक्रिया किसके संरक्षण, किसकी अनुमति और किसकी राजनीतिक सहमति से आगे बढ़ी।
यह सर्वविदित है कि उसी क्षेत्र में आज भी प्रातःकालीन समय—जब कानूनन लाउडस्पीकरों की ध्वनि नियंत्रित अथवा प्रतिबंधित होनी चाहिए—नियमों के विपरीत ध्वनियाँ सुनाई देती हैं, जो ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम, 2000 तथा माननीय न्यायालयों के दिशा-निर्देशों के प्रतिकूल प्रतीत होती हैं।
इससे भी अधिक चिंताजनक तथ्य यह है कि जिन व्यक्तियों द्वारा उस कॉलोनी के विकास अथवा बसावट में भूमिका निभाई गई, वही आज सार्वजनिक रूप से सनातन के पोस्टर और नारों के साथ क्षेत्र में दिखाई देते हैं, किंतु आज तक उनकी ओर से यह स्पष्ट और सार्वजनिक रूप से नहीं कहा गया कि प्रातःकालीन समय में इस प्रकार की ध्वनियाँ तत्काल बंद होनी चाहिए, जैसा कि कानून की स्पष्ट अपेक्षा है।
हम किसी को भी सनातन का रक्षक तभी मानेंगे, जब वह केवल पोस्टर और नारों तक सीमित न रहकर, वार्ड–27, बेगमपुर में प्रातःकालीन समय में होने वाली इस प्रकार की ध्वनियों को कानून के अनुसार वास्तव में बंद कराए और नियमों का समान रूप से पालन सुनिश्चित कराए।
और यदि यह करने की क्षमता या इच्छाशक्ति नहीं है, तो बेहतर होगा कि सनातन धर्म के नाम पर दिखावा करना छोड़ दिया जाए, क्योंकि सनातन धर्म दिखावे से नहीं, आचरण और साहस से पहचाना जाता है—और हर कोई उसके प्रतिनिधित्व के योग्य नहीं होता।
प्रश्न किसी धर्म का नहीं है—
प्रश्न कानून की समानता, जन-शांति और संवैधानिक मर्यादा का है।
मौन भी एक प्रकार का वक्तव्य होता है—
और जब यह मौन बार-बार नियमों के उल्लंघन पर साधा जाए, तो जनता को यह जानने का पूरा अधिकार है कि आख़िर संरक्षण किसका और किसके द्वारा दिया गया।

18/12/2025

Address

89 Gf Pocket 3 Sector 24 Rohini
Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Federation Of Rohini Sector 20-25 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Federation Of Rohini Sector 20-25:

Shortcuts

Share