07/03/2024
प्रेस-विज्ञप्ति
केजरीवाल सरकार द्वारा मजनू का टीला गुरूद्वारा के पास पाक से आए हिन्दुओं की झुग्गी झोपड़ियों को तोड़ने की साजिश के विरोध में धरना प्रदर्षन - गोयल
नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता व यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री जय भगवान गोयल जी ने बताया कि एक तरफ तो भारत सरकार द्वारा ‘सीएए’ लागू करके पाकिस्तान से भारत में आए हिन्दुओं को संरक्षण व कई और अधिकार देने की बात कही जा रही है, वहीं दूसरी और केजरीवाल सरकारके ईशारे पर, इन पाकिस्तान से आए हिन्दुओं की दिल्ली में झुग्गी झोपड़ी को तोड़ने की कार्यवाही, डीडीए द्वारा की जा रही है, जो बड़े ही दुख की बात है। यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट ने ही, बड़ी मुश्किल से इन शरणार्थी हिन्दुओं को मजनू के टीला गुरूद्वारा के पास दिल्ली में बसाया था और उनको रोजी रोटी कमाने के अवसर भी प्रदान कराये थे। आज यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट ने इनकी झुग्गी झोपड़ी को तोड़ने के विरोध में साधु संतों के सानिध्य में व कई हिन्दू संगठनांे के साथ डटकर 7-3-2024 को विरोध प्रदर्शन किया है व धरने पर बैठकर अपना रोष प्रकट किया है।