Pravasi Rajasthani Foundation

Pravasi Rajasthani Foundation Dedicated Group of Member of Parliaments and Bureaucrats who serve the Rajasthani Culture and Social Network

जद राजस्थानी लोग एकठै मिलै है, तो अपनायत, प्रेम अर मिठास आपे ही घुल जावै है।म्हारो राजस्थान केवल धरती नी, इयो संस्कार, स...
13/05/2026

जद राजस्थानी लोग एकठै मिलै है, तो अपनायत, प्रेम अर मिठास आपे ही घुल जावै है।
म्हारो राजस्थान केवल धरती नी, इयो संस्कार, संस्कृति अर भाईचारे री पहचान है।

इसी अपनायत नै जिंदा राखण रो काम,
प्रवासी राजस्थानी फाउंडेशन कर रह्यो है, जिको हर प्रवासी राजस्थानी नै एक डोर में बांध राख्यो है।
आज हर राजस्थानी नै गर्व है कि अब राजस्थान री हर स्कूल में मायड़ भाषा री गूंज सुनाई देवैगी।

मायड़ भाषा सिरफ बोली नी, इयो म्हारा संस्कार, म्हारी आत्मा अर म्हारी पहचान है।
आवो, आपण सब मिलकै आपणी मायड़ भाषा अर संस्कृति नै नई पीढ़ी तक पहुंचावां।

“मायड़ो राजस्थान…
मायड़ री बोली…
म्हारो गौरव, म्हारी शान।” ❤️

Somnath Sankalp Parv ✨A journey of faith, devotion, and divine energy.Har Har Mahadev 🔱🕉️          SpiritualJourney Divi...
13/05/2026

Somnath Sankalp Parv ✨
A journey of faith, devotion, and divine energy.
Har Har Mahadev 🔱🕉️

SpiritualJourney DivineVibes

गुरुवार 14 मई 2026 को राजस्थान के गौरव, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के पूर्व उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत...
13/05/2026

गुरुवार 14 मई 2026 को राजस्थान के गौरव, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के पूर्व उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत साहब की पुण्यतिथि पर जोधपुर शहर के रातानाडा चौराहा पर उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
यह हम सभी के लिए गर्व, प्रेरणा और गौरव का एक विशेष अवसर है।

देश के माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के करकमलों द्वारा प्रतिमा का अनावरण होगा। इस भव्य कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी, राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

यह कार्यक्रम आप सभी का है, प्रत्येक राजस्थान वासी का है। स्व. शेखावत साहब को याद करने का सामूहिक अवसर है। आप सब इस अवसर पर पूर्ण अधिकार से आमंत्रित हैं।

#भैरों_सिंह_शेखावत

#बाबोसा

माई एहड़ा पूत जण, जेहड़ा राण प्रताप।अकबर सूतो ओझकै, जाण सिराणै साँप॥धरती धोरां री, थारो पूत प्रताप..... वीर शिरोमणि महार...
09/05/2026

माई एहड़ा पूत जण, जेहड़ा राण प्रताप।
अकबर सूतो ओझकै, जाण सिराणै साँप॥

धरती धोरां री, थारो पूत प्रताप..... वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप ने घणी खम्मा 🙏🚩

शौर्य, स्वाभिमान और मातृभूमि के लिए समर्पण की अमर गाथा —
वीर योद्धा हिंदुआ सूरज महाराणा प्रताप जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। ⚔️🚩

#महाराणा_प्रताप #महाराणा_प्रताप_जयंती #प्रवासी_राजस्थानी_फाउंडेशन #राजस्थान

“जहाँ मन भय से मुक्त हो और मस्तक ऊँचा रहे…” ✨महान कवि, दार्शनिक और नोबेल विजेता रविन्द्र नाथ टैगोर जी को उनकी जयंती पर श...
09/05/2026

“जहाँ मन भय से मुक्त हो और मस्तक ऊँचा रहे…” ✨

महान कवि, दार्शनिक और नोबेल विजेता रविन्द्र नाथ टैगोर जी को उनकी जयंती पर शत्-शत् नमन। 🌸

#जनगणमन #प्रवासी_राजस्थानी_फाउंडेशन

“जहाँ मन भय से मुक्त हो और मस्तक ऊँचा रहे…”ऐसे महान विचारक, कवि और साहित्यकार रविन्द्र नाथ टैगोर टैगोर जी की जयंती पर शत...
09/05/2026

“जहाँ मन भय से मुक्त हो और मस्तक ऊँचा रहे…”

ऐसे महान विचारक, कवि और साहित्यकार रविन्द्र नाथ टैगोर टैगोर जी की जयंती पर शत् शत् नमन। 🌸✨

रविन्द्र नाथ टैगोर केवल एक कवि नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, साहित्य और संगीत की आत्मा थे। उनकी रचनाएँ आज भी मानवता, स्वतंत्रता और प्रेम का संदेश देती हैं। गुरुदेव की जयंती हमें उनके विचारों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देती है। 🌿

#गुरुदेव

ग्रामीण विकास, सामाजिक सुधार, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा जमीनी स्तर की समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु प्रवासी राजस्था...
07/05/2026

ग्रामीण विकास, सामाजिक सुधार, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा जमीनी स्तर की समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु प्रवासी राजस्थानी फाउंडेशन (PRF) द्वारा एक सार्थक एवं प्रेरणादायी सामुदायिक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर PRF के सक्रिय एवं प्रतिष्ठित सदस्य—श्री देवेन्द्र धोदावत जी (IAS), श्री अतुल जैन जी ,श्री देवेश गुप्ता जी (IRS, GST Commissioner), श्री आनंद राज जी (खनिज मंत्रालय, भारत सरकार), श्री नचिकेत पटनायक जी(JSW), श्री अमित वालिया जी (टाटा ज़ेडेक्स), PRF इनविटेशन कमेटी अध्यक्ष एवं एडिशनल एसपी श्री मुकुंद बिहारी जी,PRF जनरल सेक्रेटरी श्री दिलीप सिंह तथा एडवाइजर डायरेक्टर डॉ. श्री छगन लाल (दिल्ली विश्वविद्यालय) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

परिचर्चा के दौरान ग्रामीण भारत के समग्र एवं सतत विकास, सामाजिक जागरूकता को सुदृढ़ करने, युवाओं में स्वरोजगार की भावना को प्रोत्साहित करने तथा स्थानीय स्तर पर व्यावहारिक एवं नवाचारपूर्ण समाधान विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

इस संवाद ने न केवल सामुदायिक सहभागिता को नई दिशा दी, बल्कि भविष्य में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए ठोस पहल एवं सहयोगात्मक प्रयासों का मार्ग भी प्रशस्त किया।

दिल्ली में बसे हम सभी राजस्थानियों की एक जिम्मेदारी है — सिर्फ़ अपनी पहचान बनाए रखना नहीं, बल्कि अपने राज्य के विकास में...
03/05/2026

दिल्ली में बसे हम सभी राजस्थानियों की एक जिम्मेदारी है — सिर्फ़ अपनी पहचान बनाए रखना नहीं, बल्कि अपने राज्य के विकास में योगदान देना भी।

प्रवासी राजस्थानी फाउंडेशन के माध्यम से हम छोटे-छोटे चैप्टर्स बनाकर सांसदों और अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि राजस्थान को बेहतर तरीके से दिल्ली में प्रस्तुत किया जा सके और अपने लोगों तक सही मदद पहुंचाई जा सके।

हमारा फोकस साफ है:
💼 Business – निवेश, स्टार्टअप और MSME को सपोर्ट
🏥 Healthcare – हेल्थ कैंप, टेलीमेडिसिन और बेहतर सुविधाएं
🎓 Education – स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस और डिजिटल लर्निंग

हम मानते हैं कि अगर प्रवासी राजस्थानी एक

हो जाएं, तो हम राजस्थान के विकास में एक मजबूत भूमिका निभा सकते हैं।

आइए, सिर्फ़ जुड़ें नहीं — योगदान दें।
राजस्थान के लिए, राजस्थानियों के लिए। ❤️


:::

एक माँ ने अपनी जान की परवाह किए बिना अपने बच्चे को सीने से लगाकर आख़िरी सांस ली… 💔लाइफ़ जैकेट पहने होने के बावजूद वो पान...
01/05/2026

एक माँ ने अपनी जान की परवाह किए बिना अपने बच्चे को सीने से लगाकर आख़िरी सांस ली… 💔

लाइफ़ जैकेट पहने होने के बावजूद वो पानी की गहराइयों से लड़ न सकी, लेकिन आख़िरी पल तक अपने बच्चे को सुरक्षित रखने की कोशिश करती रही।

ये सिर्फ एक हादसा नहीं, ये माँ के निस्वार्थ प्यार और त्याग की ऐसी मिसाल है जिसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है।
माँ का प्यार हर डर, हर दर्द और हर मौत से बड़ा होता है… 🕉️

जबलपुर की इस दुखद घटना को शत-शत नमन… 😭🙏

#माँ_का_प्यार Respect TrueLove Emotional RIP OmShanti

प्रवासी राजस्थानी फाउंडेशन के संरक्षण व, केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी से शिष्टाचार भेंट कर आगामी कार्यक्र...
01/05/2026

प्रवासी राजस्थानी फाउंडेशन के संरक्षण व, केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी से शिष्टाचार भेंट कर आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक एवं सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने प्रस्तावित कार्यक्रमों के प्रति अपनी सहमति व्यक्त करते हुए अनुमति प्रदान की तथा महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी दिया।

उनके स्नेह, सहयोग एवं आशीर्वाद

आगामी कार्यक्रमों के सफल एवं भव्य आयोजन का विश्वास और भी सुदृढ़ हुआ।

UpcomingEvents

उम्मीदों को हक़ीक़त में बदलना चाहते होतो मेहनत और अनुशासन सबसे ज़रूरी है.
29/04/2026

उम्मीदों को हक़ीक़त में बदलना चाहते हो
तो मेहनत और अनुशासन सबसे ज़रूरी है.





Address

Delhi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pravasi Rajasthani Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share