04/10/2026
श्री एच.एस. लक्की जी के नेतृत्व में सेक्टर-35 स्थित चंडीगढ़ कांग्रेस भवन में चंडीगढ़ कांग्रेस संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने एवं चुनावी तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।