हरदोई परिवार दिल्ली एनसीआर

  • Home
  • India
  • Delhi
  • हरदोई परिवार दिल्ली एनसीआर

हरदोई परिवार दिल्ली एनसीआर Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from हरदोई परिवार दिल्ली एनसीआर, Non-Governmental Organization (NGO), Delhi.
(5)

हरदोई परिवार दिल्ली-एनसीआर 🚩
📍 अपनी जड़ों से जुड़ाव, प्रवास में अपनापन।
🤝 दिल्ली-एनसीआर में बसे हरदोई वासियों का एक साझा मंच।
✨ एकता, सहयोग और सामाजिक सरोकार हमारा संकल्प।
जुड़ने के लिए संपर्क करें: 9013573312,8299778705, 84489 27012
,9716084296

03/08/2026

भगवान शिव की उपासना को समर्पित पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

जन्मदिन से जनसेवा तक: हरदोई परिवार दिल्ली एनसीआर के 7 वर्ष पूर्ण, संस्थापकों को मिला साधुवादनई दिल्ली। किसी भी संगठन की ...
21/06/2026

जन्मदिन से जनसेवा तक: हरदोई परिवार दिल्ली एनसीआर के 7 वर्ष पूर्ण, संस्थापकों को मिला साधुवाद

नई दिल्ली। किसी भी संगठन की सफलता केवल उसके गठन में नहीं, बल्कि उसके निरंतर विस्तार, सेवा और लोगों के विश्वास में निहित होती है। हरदोई परिवार दिल्ली एनसीआर की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। विशेष बात यह है कि इस परिवार की स्थापना संस्थापक नीरज अवस्थी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर हुई थी, जो आज हजारों लोगों के लिए सामाजिक सहयोग और पारिवारिक एकता का प्रतीक बन चुका है।

सात वर्ष पूर्व शुरू हुई इस पहल ने आज एक विशाल वट वृक्ष का रूप ले लिया है। इस यात्रा में कुलदीप पांडेय, दीपक अवस्थी और पंकज अवस्थी ने कंधे से कंधा मिलाकर साथ निभाया और संगठन को मजबूत आधार प्रदान किया। सभी के समर्पण, परिश्रम और आपसी सहयोग ने हरदोई परिवार को दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले हरदोईवासियों के लिए एक भरोसेमंद मंच बनाया।

इन सात वर्षों में हरदोई परिवार ने सुख-दुख के हर अवसर पर लोगों का साथ निभाया। चाहे किसी जरूरतमंद की सहायता हो, सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन हो या अपने क्षेत्र के लोगों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास—परिवार हमेशा अग्रणी भूमिका में रहा है।

संस्थापक नीरज अवस्थी ने इस अवसर पर कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि उन सभी सदस्यों की है जिन्होंने परिवार की भावना को जीवित रखा। उन्होंने विशेष रूप से कुलदीप पांडेय, दीपक अवस्थी और पंकज अवस्थी सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके योगदान के बिना यह सफर संभव नहीं था।

आज जब हरदोई परिवार अपने गठन के सात वर्ष पूर्ण कर चुका है, तब यह केवल एक संगठन नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सहयोग और सामाजिक सरोकारों का एक सशक्त उदाहरण बन चुका है।

हरदोई परिवार दिल्ली एनसीआर के सभी सदस्यों, सहयोगियों और शुभचिंतकों को इस गौरवपूर्ण यात्रा के लिए हार्दिक साधुवाद एवं शुभकामनाएं। 🌳🙏

हरदोई परिवार दिल्ली-एनसीआर के सम्मानित अध्यक्ष आदरणीय वी.एन. मिश्रा जी एवं धर्मपत्नी को वैवाहिक वर्षगांठ की सादर प्रणाम ...
02/06/2026

हरदोई परिवार दिल्ली-एनसीआर के सम्मानित अध्यक्ष आदरणीय वी.एन. मिश्रा जी एवं धर्मपत्नी को वैवाहिक वर्षगांठ की सादर प्रणाम सहित हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

प्रभु श्रीराम की कृपा से आप दोनों का जीवन सुख, समृद्धि, प्रेम और खुशियों से परिपूर्ण रहे। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा यशस्वी जीवन प्रदान करें। आपका दांपत्य जीवन सदैव स्नेह, विश्वास और सौहार्द के पवित्र बंधन में यूं ही प्रगाढ़ बना रहे।

वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं। 🌹🙏💐

मदद की अपील: बच्चा लापता!​साथियों, कृपया इस संदेश को अधिक से अधिक शेयर करें।​यह बच्चा कल दोपहर (11 मई) से लापता है:​नाम:...
12/05/2026

मदद की अपील: बच्चा लापता!
​साथियों, कृपया इस संदेश को अधिक से अधिक शेयर करें।
​यह बच्चा कल दोपहर (11 मई) से लापता है:
​नाम: दीपांशु पाल
​पिता का नाम: भैया लाल
​समय: कल दोपहर 2:00 से 2:30 बजे के बीच
​स्थान: बहलोलपुर, सेक्टर 63, गौतम बुद्ध नगर
​मूल निवासी: यह परिवार मूल रूप से हरदोई का रहने वाला है और वर्तमान में नोएडा में रह रहा है।
​परिवार अत्यंत चिंतित है।
अगर आपको यह बच्चा कहीं भी दिखे या कोई जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें या नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें:
​संपर्क: 6392145981

मां 6 बर्ष पहले छोड़ कर जा चुकी है और अब बीमारी से जूझते हुए पिता मनोज तिवारी भी इस दुनिया को अलविदा कह गए। बचपन ने अभी ...
11/05/2026

मां 6 बर्ष पहले छोड़ कर जा चुकी है और अब बीमारी से जूझते हुए पिता मनोज तिवारी भी इस दुनिया को अलविदा कह गए। बचपन ने अभी ठीक से आंखें भी नहीं खोली थीं कि जीवन ने तीन मासूम बच्चों के हिस्से से हर सहारा छीन लिया।आज मुक्ति धाम में जब विकास खण्ड हरपालपुर के ग्राम चंदा महमदपुर निवासी स्वर्गीय मनोज तिवारी पुत्र स्व. प्रताप शंकर तिवारी की अन्त्येष्टि के लिए चिता लगाई जा रही थी, तब वहां मौजूद हर आंख नम थी। लेकिन सबसे ज्यादा कलेजा चीर देने वाला दृश्य था 7 वर्षीय मासूम शिवा का। वह टकटकी लगाए उस तैयार होती चिता को देख रहा था, मानो उसकी छोटी-सी दुनिया उसी आग में राख होने जा रही हो।
उसकी मासूम आंखों में न आंसू थे, न कोई शिकायत…
बस एक गहरा, असहाय सवाल था
अब हम सबका क्या होगा…? शायद वह सोच रहा होगा कि
अब कौन थामेगा उसका हाथ?
कौन उसकी 13 वर्षीय बड़ी बहन और 11 वर्षीय दूसरी बहन का सहारा बनेगा?
कौन देगा उन्हें छत, सुरक्षा और अपनापन?
इन बच्चों के पास न अपना घर है,
न खेत-खलिहान, न कोई मजबूत रिश्तेदार,
न ही कोई ऐसा परिवार जो उन्हें गले लगा सके।
उनके हिस्से में बची है तो सिर्फ बेबसी, लाचारी और अनिश्चित भविष्य की लंबी अंधेरी राह।
आज मुक्ति धाम में केवल एक पिता की चिता नहीं जल रही थी, बल्कि तीन मासूम बच्चों का बचपन, उनका सहारा और उनकी सुरक्षा भी राख हो रही थी। फिलहाल नेकी की दीवार परिवार और समाज के कुछ संवेदनशील जनों Sachin Vishwanath Mishra , विवेक त्रिवेदी , Archit Dixit, मुकेश पाण्डेय आदि के साथ इन बच्चों की शिक्षा, भोजन , आवास और अन्य आवश्यक जरूरतों के पूर्ण करने का संकल्प लिया है।
परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि वो इन बच्चों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्रदान करें और समाज के संवेदनशील लोगों से विनम्र प्रार्थना है कि यदि संभव हो तो इन मासूमों के जीवन में सहारा बनने का प्रयास करें।

साभार - डाॅ. रजनीश त्रिपाठी जी

हरदोई परिवार दिल्ली एनसीआर के सम्मानित सदस्य पत्रकार श्री मोहन मिश्रा जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकाम...
10/05/2026

हरदोई परिवार दिल्ली एनसीआर के सम्मानित सदस्य पत्रकार श्री मोहन मिश्रा जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं 💐

हरदोई परिवार दिल्ली एनसीआर आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता है

“हरदोई परिवार दिल्ली एनसीआर के संस्थापक सदस्य कुलदीप पांडेय जी से मुलाकात अत्यंत सुखद एवं प्रेरणादायक रही। उनके विचारों,...
19/04/2026

“हरदोई परिवार दिल्ली एनसीआर के संस्थापक सदस्य कुलदीप पांडेय जी से मुलाकात अत्यंत सुखद एवं प्रेरणादायक रही। उनके विचारों, अनुभवों और समाज के प्रति समर्पण ने गहरा प्रभाव छोड़ा। संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित में आगे बढ़ने को लेकर हुई सार्थक चर्चा बेहद उत्साहवर्धक रही। ऐसे व्यक्तित्व से मिलना निश्चित ही प्रेरणा देता है।”

भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं
19/04/2026

भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव एवं अक्षय
तृतीया की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं

सदस्य  परिचय​नाम: रितिक त्रिवेदी जी​मूल निवास: पाली, हरदोई​वर्तमान निवास: महिपालपुर, दिल्ली​पेशा: आईटी प्रोफेशनल (टेक मह...
17/04/2026

सदस्य परिचय
​नाम: रितिक त्रिवेदी जी

​मूल निवास: पाली, हरदोई
​वर्तमान निवास: महिपालपुर, दिल्ली
​पेशा: आईटी प्रोफेशनल (टेक महिंद्रा)

​विशेषता: रितिक जी न केवल अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर टेक महिंद्रा जैसे बड़े संस्थान में आईटी क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुके हैं, बल्कि अपनी जड़ों और हरदोई की मिट्टी से उनका जुड़ाव भी काबिले तारीफ है। अपनी प्रोफेशनल व्यस्तताओं के बीच भी अपनों के प्रति उनका समर्पण और मिलनसार स्वभाव उन्हें 'हरदोई परिवार' का एक अनमोल सदस्य बनाता है। उनकी सफलता हम सभी के लिए गर्व का विषय है।

Address

Delhi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when हरदोई परिवार दिल्ली एनसीआर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share