30/07/2024
पिछले माह (29- 30 जून) को हमारे संगठन कन्यादान फाउंडेशन की पांचवी स्थापना दिवस मनाया गया।
स्थापना दिवस के अवसर पर दो दिवसीय National Youth Exchange Program और National Youth Brilliance Award तथा Empowered Women Award 2024 का आयोजन किया गया जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से समाजसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले 20 नेतृत्वकर्ताओं तथा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने वाले आठ महिलाओं को कन्यादान फाउंडेशन के द्वारा सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री योगेंद्र चंदोलिया, सांसद (उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा) अति विशिष्ट अतिथि श्री वीरेन्द्र गुप्ता, रोहिणी एसीपी दिनेश कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश गुलाटी, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मधु दास, कोषाध्यक्ष अंजू तोमर,जिला अध्यक्ष अजीता सिंह उपस्थित रही।
दो दिवसीय इस उपक्रम को तन- मन- धन से समर्पित होकर हमारे सहयोगी साथी नितिका सिंह गौर, मिथलेश झा, शुभम गुप्ता, मेघना भालेकर, विनय कुमार, शाह आमिर,मोहित सिंह राठौर, पुनीत मल्होत्रा,रितिक अरोरा,मिथिलेश भालेकर,टाकेश्वर शाहू, अभिषेक गुप्ता एवं विकास के द्वारा सफल बनाया गया।