06/07/2025
स्वस्थ गांव, स्वस्थ भारत
सेहत सबका अधिकार
मिरेकल्स हैपन फाउंडेशन की ओर से 18 जून 2025 को ग्राम पहाड़ा, बेहजम (लखीमपुर खीरी) में एक निःशुल्क मधुमेह जाँच एवं ऑनलाइन परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में प्रख्यात चिकित्सक प्रो. डॉ. सुनील कोहली ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मरीज़ों का परीक्षण किया तथा उपचार संबंधी दिशा-निर्देश प्रदान किए। शिविर में ग्लूकोमीटर और स्ट्रिप्स के लिए एस.डी. बायोसेंसर्स ने प्रायोजन किया।
शिविर में लगभग 100 ग्रामवासियों की मधुमेह जांच की गई। रोगियों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया गया और उन्हें उचित उपचार के लिए निर्देशित किया गया। यह शिविर ग्रामवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ।
इस सफल आयोजन के लिए हम विशेष रूप से ग्राम प्रधान रियाज अहमद जी और श्री इरशाद अली खान जी का आभार व्यक्त करते हैं, जिनके सहयोग से यह शिविर संभव हो सका।
हमें आशा है कि भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को पहुँचाया जा सकेगा।