02/11/2025
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर एकता पदयात्रा – समाजसेवा और राष्ट्र एकता का प्रतीक
नवयुवक ग्राम विकास समिति के तत्वावधान में शिक्षाविद रंजीत कुमार जी के नेतृत्व में संजय कॉलोनी, भाटी माइंस में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर एकता और ग्राम विकास के संकल्प के साथ भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी जितेन्द्र कुशवाहा सम्मिलित हुए।
पदयात्रा में समिति के सक्रिय सदस्य अमित कुमार, शिक्षाविद पवन कुमार, आर.एस. वर्मा, बाबा रामदेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बालवीर मुरई, समाजसेवी दिलीप कुमार, तथा युवा साथी प्रियांशु, धर्मवीर, धर्मपाल, अमन कुमार, मनीष कुमार, अधिवक्ता दीपक मिश्रा सहित अनेक युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एकता का संदेश दिया।
इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य गांव में भाईचारा, सामाजिक समरसता, स्वच्छता और विकास के प्रति जागरूकता फैलाना था। सभी प्रतिभागियों ने तिरंगा ध्वज लेकर “एक भारत – श्रेष्ठ भारत” के नारे लगाते हुए राष्ट्र एकता का वातावरण बनाया।
समाजसेवी जितेन्द्र कुशवाहा ने अपने विचार रखते हुए कहा —
“लौह पुरुष सरदार पटेल ने जिस एकता, अखंडता और राष्ट्रीय भावना का संदेश दिया, आज के युवाओं का दायित्व है कि वे उसे अपने जीवन में अपनाएं। ग्राम विकास तभी संभव है जब युवा एकजुट होकर समाज की बेहतरी के लिए कार्य करें। हमें मिलकर गांव को स्वावलंबी, शिक्षित और स्वच्छ बनाने का संकल्प लेना चाहिए।”
कार्यक्रम के अंत में नवयुवक ग्राम विकास समिति ने यह निर्णय लिया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर किए जाएंगे, जिससे युवाओं में देशप्रेम, सामाजिक एकता और सेवा की भावना को और सशक्त बनाया जा सके।