Jat Welfare Association Rohini - JWAR

Jat Welfare Association Rohini - JWAR Official Account of Jat Welfare Association Rohini. President - Ch. Pawan Mann

Paris Olympics 2024  मनु भाकर स्वतंत्रता के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई जिन्होंने सरबजोत सि...
31/07/2024

Paris Olympics 2024 मनु भाकर स्वतंत्रता के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई जिन्होंने सरबजोत सिंह के साथ पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग में दक्षिण कोरिया को हराकर दूसरा कांस्य पदक जीता है। बहुत बहुत बधाई।🙏🏻🙏🏻💐💐

7-July-2024जाट वेलफेयर एसोसिएशन रोहिणी के प्रधान चौधरी संजय राणा, महासचिव चौधरी संजय दहिया, पूर्व प्रधान चौधरी राजसिंह  ...
07/07/2024

7-July-2024

जाट वेलफेयर एसोसिएशन रोहिणी के प्रधान चौधरी संजय राणा, महासचिव चौधरी संजय दहिया, पूर्व प्रधान चौधरी राजसिंह तुशीर, चौधरी जगबीर दहिया एवम् अन्य गणमान्य सदस्यों ने संस्था के पूर्व कोषाध्यक्ष चौधरी शमशेर सेहरावत जी एवम गीता सेहरावत जी को उनकी सुपुत्री लेफ्टिनेंट नीलिमा सेहरावत के भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त करने के शुभ अवसर पर सम्मानित किया।

लेफ्टिनेंट नीलिमा पढ़ाई में बहुत होनहार व पूर्व में एम्स (AIIMS) दिल्ली में नर्शिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत थी, उन्होंने देश सेवा की लग्न में भारतीय सेना में चयनित होकर समाज व परिवार का नाम रौशन किया व युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनी।

जाट वेलफेयर एसोसिएशन रोहिणी की समस्त सहरावत परिवार को लेफ्टिनेंट नीलीमा के चयन पर हार्दिक बधाई एवम उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

3-June-2024जाट वेलफेयर एसोसिएशन रोहिणी की  नवगठित पर्यावरण  व  रिश्ते कमेटी की  मीटिंग  बालाजी मन्दिर सेक्टर  - 11 रोहिण...
07/07/2024

3-June-2024

जाट वेलफेयर एसोसिएशन रोहिणी की नवगठित पर्यावरण व रिश्ते कमेटी की मीटिंग बालाजी मन्दिर सेक्टर - 11 रोहिणी में माननीय चौधरी संजय राणा (प्रधान) व चौधरी संजय कुमार दहिया (महासचिव) के नेतृत्व में संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से JWA के सहयोग से चौधरी योगिंदर राणा व प्रदीप डांगी जी के नेतृत्व में वृक्षारोपण अभियान चलाने का निर्णय हुआ।
समाज में विवाह योग्य बच्चों के शादी विवाह के लिए आदर्श जाट रिश्ते ग्रुप को और ज्यादा सक्रिय करने व समय समय पर बालाजी मंदिर में विवाह परिचय सम्मेलन का निर्णय हुआ।
वृक्षारोपण के लिए चौधरी सर्वेंद्र सरोहा द्वारा प्रदान की गई गड्ढा खोदने की मशीन का प्रयोग कर चौधरी संजय राणा जी ने पीपल का रोपण कर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की।
जाट वेलफेयर एसोसिएशन रोहिणी भविष्य में भी चौधरी संजय राणा व चौधरी संजय कुमार दहिया जी के कुशल नेतृत्व में विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर समाज हित में अमूल्य योगदान देती रहेगी ।
धन्यवाद

Address

Rohini
Delhi
110085

Telephone

+917428295673

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jat Welfare Association Rohini - JWAR posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Jat Welfare Association Rohini - JWAR:

Share