जय भीम एकता समिति

जय भीम एकता समिति Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from जय भीम एकता समिति, Nonprofit Organization, Delhi.

यह सिर्फ़ नारा नहीं,
यह आत्मसम्मान की पहचान है ✊
यह आवाज़ है बहुजन चेतना की 🔥
यह है — “जय भीम” 🙏
संगठन से जुड़ने के लिए संपर्क करें:
📧 [email protected]
जय भीम | जय संविधान

इनके बाप-दादाओं ने हार मान ली, अब ये मैदान में उतरे हैं। हर दूसरे दिन पुलिस की कार्रवाई झेलते हैं, फिर भी अगले दिन वही ज...
28/08/2026

इनके बाप-दादाओं ने हार मान ली, अब ये मैदान में उतरे हैं। हर दूसरे दिन पुलिस की कार्रवाई झेलते हैं, फिर भी अगले दिन वही जोश लेकर लौट आते हैं। गज़ब का आत्मविश्वास है—सुबह पिटते हैं, शाम को फिर पीठ आगे कर देते हैं। और खुद को “सुवर्ण का नया मसीहा” बताने में भी पीछे नहीं रहते। 😂😂

बेहद ग़रीब है बेचारा, इसलिए 22 हज़ार करोड़ का कर्ज़ माफ़ कर दिया गया है। 🔥अब यही पैसा चीनी और पेट्रोल के बढ़े हुए दामों ...
28/08/2026

बेहद ग़रीब है बेचारा, इसलिए 22 हज़ार करोड़ का कर्ज़ माफ़ कर दिया गया है। 🔥

अब यही पैसा चीनी और पेट्रोल के बढ़े हुए दामों के जरिए जनता से वसूल किया जाएगा। राष्ट्रहित में इतना तो बनता ही है!

और किसान? अपना कर्ज़ दिसंबर से पहले चुका दे, वरना ऐसा डंडा पड़ेगा कि सात पुश्तें याद रखेंगी।

वाह रे व्यवस्था! 🔥

नोएडा की किसी सोसाइटी का यह वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला कथित तौर पर सुरक्षा गार्डों के साथ बेहद अभद्र भाषा का इ...
28/08/2026

नोएडा की किसी सोसाइटी का यह वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला कथित तौर पर सुरक्षा गार्डों के साथ बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती दिखाई दे रही है। किसी की गरीबी या आर्थिक स्थिति का मज़ाक उड़ाना और गाली-गलौज करना बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। महिलाओं के सम्मान के साथ-साथ हर व्यक्ति के सम्मान की भी बात होनी चाहिए। ऐसी घटनाओं की निंदा होनी चाहिए और संबंधित सोसाइटी को उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

यह कैसी “मेरिट” है?बाबा दूधनाथ महाराज, जो एक ब्राह्मण हिंदू धार्मिक गुरु बताए जाते हैं, को कनाडा की पुलिस ने धार्मिक प्र...
28/08/2026

यह कैसी “मेरिट” है?

बाबा दूधनाथ महाराज, जो एक ब्राह्मण हिंदू धार्मिक गुरु बताए जाते हैं, को कनाडा की पुलिस ने धार्मिक प्रथा और अनुष्ठान की आड़ में यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कथित तौर पर दावा किया कि पीड़िता पर बुरी आत्माओं का साया है और उसे विशेष उपचार की आवश्यकता है।

Source: The Indian Express https://share.google/n8UzQlRQr476acwWY

SC-ST Act के खिलाफ झूठी नफरत। 😡     तमिलनाडु में आकाश डेलिसन नामक एक दलित इंजिनियरिंग छात्र की 8 मार्च को एक क्रिमिनल मा...
28/08/2026

SC-ST Act के खिलाफ झूठी नफरत। 😡

तमिलनाडु में आकाश डेलिसन नामक एक दलित इंजिनियरिंग छात्र की 8 मार्च को एक क्रिमिनल मामले की जांच के नाम पर छह पुलिसकर्मियों द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई।

जब इन पुलिसकर्मियों पर हत्या और SC-ST Act के तहत मामला दर्ज हुआ तो जातिवादी तत्वों ने यह प्रचार शुरू कर दिया कि यह एक फेक केस है और कानून का दुरुपयोग है। इन जाहिलों ने यह भी नहीं सोचा कि कानून का असली दुरूपयोग तो रक्तपिपासू पुलिसकार्मियों ने किया है, जिन्होंने जाति देखकर एक दलित युवा छात्र की पीट पीटकर हत्या कर दी।

मामला इतना भयावह था कि आकाश डेलिसन के परिवार ने न्याय मिलने तक उनके अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। 100 दिनों से अधिक समय तक शव मदुरै के शवगृह में रखा रहा और अंततः मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के बाद परिजनों ने आकाश डेलिसन का अंतिम संस्कार किया।

छह महीने बाद इस मामले में CB-CID ने कोर्ट को अपनी चार्जशीट सौंपी है। उन्होंने चार्जशीट में कहा है कि आरोपी पुलिसकर्मियों को अच्छी तरह पता था कि पीड़ित आकाश अनुसूचित जाति के वेल्लालर समुदाय से आते थे। जांच के अनुसार, पुलिसकर्मियों द्वारा की गई बर्बरतापूर्ण पिटाई के कारण उसे ऐसी चोटें आईं, जिनके चलते उसकी मौत हुई।

कितनी जाहिलियत की बात है कि बेशर्म जातिवादी लॉबी सालों से SC-ST Act को "दुरुपयोग" बताकर इसे कमजोर या खत्म करने की मांग करती रही है। देश में इससे ज्यादा अमानवीय क्या होगा कि पीड़ित होने के बावजूद दलित समुदाय को उत्पीड़न की हर घटना में इस तरह का जातिगत अपमान झेलना पड़ता है, और प्रशासन दलितों के खिलाफ जहर उगल रहे समाज पर कोई कार्रवाई नहीं करता है।

आकाश डेलिसन का मामला बताता है कि SC-ST समुदायों के लिए कानूनी सुरक्षा और जवाबदेही की व्यवस्था क्यों जरूरी है। अफ़सोस, इस देश के सवर्ण यही नहीं समझते।

अभिषेक ठाकुर को दिल्ली पुलिस ने घसीटते हुए बस में बैठाया। 😭🤣विडंबना देखिए—CJP के प्रोटेस्ट के दौरान यही शख्स रील बनाकर क...
24/08/2026

अभिषेक ठाकुर को दिल्ली पुलिस ने घसीटते हुए बस में बैठाया। 😭🤣

विडंबना देखिए—CJP के प्रोटेस्ट के दौरान यही शख्स रील बनाकर कह रहा था, “दिल्ली पुलिस लट्ठ बजाओ, हम तुम्हारे साथ हैं।”

आज वही दिल्ली पुलिस इसे घसीटकर बस में ले गई। वक्त का पहिया सच में घूमता है!

मनुवादी बहुत चालाक कौम है पता है क्यों?जातिवाद के चलते हर साल सैकड़ों हत्याएं हो जाती है कभी कभी भयावह हत्याकांड भी हो ज...
24/08/2026

मनुवादी बहुत चालाक कौम है पता है क्यों?

जातिवाद के चलते हर साल सैकड़ों हत्याएं हो जाती है कभी कभी भयावह हत्याकांड भी हो जाते हैं

SC ST Act से किसी की हत्या नहीं होती

मगर मनुवादी चाहते हैं कि SC ST एक्ट खत्म हो जाए मगर जातिवाद बना रहे।

“दिल्ली पुलिस लठ बजाओ, हम तुम्हारे साथ हैं” कहने वाले का हालात अब देखिए… 😁समय बड़ा बलवान है, भाई! 😂
24/08/2026

“दिल्ली पुलिस लठ बजाओ, हम तुम्हारे साथ हैं” कहने वाले का हालात अब देखिए… 😁
समय बड़ा बलवान है, भाई! 😂

🚨बड़ी ख़बर🚨 अजीत भारती पर FIR दर्ज़ 🔥🔥माननीय सांसद चंद्रशेखर आजाद पर जातीसूचक टिप्पणी करने वाले अजीत भारती पर SC/ST ACT ...
23/08/2026

🚨बड़ी ख़बर🚨 अजीत भारती पर FIR दर्ज़ 🔥🔥

माननीय सांसद चंद्रशेखर आजाद पर जातीसूचक टिप्पणी करने वाले अजीत भारती पर SC/ST ACT के तहत् मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है,

FIR संख्या. 30 2026/PS नॉर्थ एवेन्यू है, भाग बेटे कंहा तक भागेगा, कौन तुझे बचाएगा देखा जाएगा,

पेशी के दौरान भीम आर्मी अलग से ताड़ना देगी।

सरकार को EWS आरक्षण 10% से बढ़ाकर सीधे 100% कर देना चाहिए। 😌आख़िर बेचारे को 10% में भी संतुष्टि नहीं मिल रही…ऊपर से हिंद...
23/08/2026

सरकार को EWS आरक्षण 10% से बढ़ाकर सीधे 100% कर देना चाहिए। 😌

आख़िर बेचारे को 10% में भी संतुष्टि नहीं मिल रही…
ऊपर से हिंदी लेख इतना कमजोर है कि बात समझाने के लिए भी आरक्षण चाहिए। 🤣

#मेरिट #आरक्षण

Address

Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when जय भीम एकता समिति posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to जय भीम एकता समिति:

Shortcuts

Share