26/01/2026
सरस्वती पूजा महोत्सव 2026–एक दिव्य एवं अविस्मरणीय आयोजन
23.01.2026 को बिहार शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संस्थान द्वारा BABOSA मंदिर स्थित DDA पार्क, पॉकेट-13, सेक्टर-24, रोहिणी में सरस्वती पूजा बड़े ही जोश एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुई।
बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। दिल्ली सरकार के मंत्री श्री रविन्द्र सिंह इन्द्राज, विधायक श्री कुलवंत राणा, रोहिणी के निगम पार्षद एवं उपमहापौर मास्टर जय भगवान यादव सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य अतिथियों ने माँ सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूजा के साथ-साथ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बच्चों द्वारा मनमोहक कला-प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया गया।
यह आयोजन संस्था के चेयरमैन श्री राजीव रंजन सिन्हा, अध्यक्ष श्री सुनील मिश्रा, महासचिव श्री संजय सिन्हा तथा श्री सुबोध सिंह, श्री मुकेश सिंह, श्री रोहित मिश्रा, श्री विजय मिश्रा एवं श्री ललित झा के नेतृत्व में अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।