Hamara Samaj Welfare Society

Hamara Samaj Welfare Society भागीदारी पुलिस प्रशासन
Agaist Crime

ईद-उल-फ़ितर के मुबारक मौके पर वेलकम ईदगाह में नमाज़ की तैयारियों को लेकर की गई बेहतरीन इंतज़ामात और अमन-ओ-अमान की फज़ा क...
22/03/2026

ईद-उल-फ़ितर के मुबारक मौके पर वेलकम ईदगाह में नमाज़ की तैयारियों को लेकर की गई बेहतरीन इंतज़ामात और अमन-ओ-अमान की फज़ा क़ायम रखने के लिए डीसीपी नॉर्थ-ईस्ट जनाब संदीप लांबा जी, एसएचओ वेलकम जनाब रुपेश जी और उनकी पूरी पुलिस टीम का दिल से शुक्रिया अदा करता हैं।

आप सभी की मेहनत, मुस्तैदी और खिदमत की बदौलत इलाके में अमन, भाईचारा और इंतज़ाम बेहतरीन तरीके से क़ायम अल्लाह तआला आप सबको सेहत, कामयाबी और अपनी हिफ़ाज़त में रखे।
तमाम अहल-ए-वतन को ईद-उल-फ़ितर की दिली मुबारकबाद।

Delhi PoliceDCP NORTH EAST DELHI

मैं दिल से ACP  #विवेक_त्यागी_साहब का शुक्रगुज़ार हूँ जिन्होंने भाईचारे को बढ़ाने की हमारी छोटी-सी कोशिश को सराहा। उन्हो...
13/03/2026

मैं दिल से ACP #विवेक_त्यागी_साहब का शुक्रगुज़ार हूँ जिन्होंने भाईचारे को बढ़ाने की हमारी छोटी-सी कोशिश को सराहा। उन्होंने मेरी और मेरी टीम की हौसला-अफ़ज़ाई की और हमें #प्रशंसा_पत्र_देकर_सम्मानित किया। यह सम्मान सिर्फ मेरे लिए नहीं बल्कि मेरी पूरी टीम और
#हमारा_समाज_वेलफेयर_सोसाइटी के सभी साथियों के लिए है, जो हमेशा इलाके में अमन, भाईचारा और इंसानियत को मज़बूत करने की कोशिश करते रहते हैं। हम दुआ करते हैं कि पुलिस प्रशासन और समाज के बीच इसी तरह मोहब्बत, भरोसा और आपसी तालमेल हमेशा कायम रहे। दिल से बहुत-बहुत शुक्रिया एसीपी विवेक त्यागी साहब। 🤲

Delhi PoliceDCP NORTH EAST DELHIWaseem Ahmad WarsiABP News

आज का दिन मेरे लिए बेहद ख़ास, यादगार और दिल को सुकून देने वाला रहा।मुझे हरदिल अज़ीज़, निहायत ही मोहतरम और मेरे बड़े भाई ...
07/03/2026

आज का दिन मेरे लिए बेहद ख़ास, यादगार और दिल को सुकून देने वाला रहा।
मुझे हरदिल अज़ीज़, निहायत ही मोहतरम और मेरे बड़े भाई जैसे अज़ीज़ शख़्स ए.सी.पी. विवेक त्यागी साहब से मुलाक़ात का शरफ़ हासिल हुआ।

वाक़ई उनकी शख़्सियत में एक अलग ही कशिश है—ओहदे की बुलंदी के साथ-साथ लहजे की नरमी, अंदाज़ की सादगी और दिल में बसी इंसानियत उन्हें और भी खास बना देती है। उनसे बातचीत के दौरान ऐसा महसूस हुआ जैसे किसी अपने बड़े भाई की मोहब्बत, रहनुमाई और हौसला अफ़ज़ाई मिल रही हो।

ऐसी शानदार, समझदार और दिलदार शख़्सियत से मुलाक़ात न सिर्फ एक इज़्ज़त की बात है बल्कि यह लम्हा हमेशा एक खूबसूरत याद बनकर दिल में बसा रहेगा।

दुआ है कि अल्लाह तआला ए.सी.पी. विवेक त्यागी साहब को हमेशा सेहत, इज़्ज़त और कामयाबी अता फरमाए, और वो इसी तरह अपने फ़र्ज़ को ईमानदारी, इंसाफ़ और इंसानियत के साथ निभाते रहें।

Delhi PoliceDCP NORTH EAST DELHI

आज थाना वेलकम ___ में थाना प्रभारी रुपेश कुमार साहब की क़ियादत में वेलकम थाने में मीटिंग का इनइक़ाद किया गया, जिसमें इला...
21/02/2026

आज थाना वेलकम ___ में थाना प्रभारी रुपेश कुमार साहब की क़ियादत में वेलकम थाने में मीटिंग का इनइक़ाद किया गया, जिसमें इलाके के मुअज़्ज़िज़ अफ़राद और समाज के ज़िम्मेदार लोगों ने तशरीफ़ लाकर प्रोग्राम को कामयाब बनाया।

इस मौके पर पुलिस और अवाम के दरमियान बेहतर ताल्लुक़ात, आपसी एतिमाद और इलाक़े में अमन-ओ-सुकून कायम रखने पर ख़ास गुफ़्तगू हुई।

थाना वेलकम पुलिस का पैग़ाम:
“जनता का भरोसा ही हमारी असली ताक़त है।”

तमाम हाज़िरीन का दिल से शुक्रिया।
इंशाअल्लाह, पुलिस और जनता का ये रिश्ता यूँ ही मज़बूत होता रहेगा।

रमज़ान के मुबारक महीने के सिलसिले में थाना वेलकम में अहम नशिस्तरमज़ान उल मुबारक की आमद के मौके पर थाना वेलकम के एसएचओ श्...
19/02/2026

रमज़ान के मुबारक महीने के सिलसिले में थाना वेलकम में अहम नशिस्त

रमज़ान उल मुबारक की आमद के मौके पर थाना वेलकम के एसएचओ श्री रुपेश कुमार जी की कयादत में एक अहम मीटिंग का एहतिमाम किया गया, जिसमें मुझे और इलाके के मोअज़्ज़िज़ अफराद, समाज के जिम्मेदार लोगों और बुज़ुर्गान-ए-मोहल्ला ने शिरकत की।

इस नशिस्त का मकसद रमज़ान के पाक महीने में इलाके में अमन-ओ-अमान, भाईचारे और बेहतर इंतज़ामात को यक़ीनी बनाना था, ताकि रोज़ेदारों को सहरी, इफ्तार और तरावीह के दौरान किसी किस्म की परेशानी का सामना न करना पड़े। मीटिंग में मसाजिद के आसपास सुरक्षा इंतज़ाम, नमाज़ के वक्त ट्रैफिक कंट्रोल, सहरी और इफ्तार के औक़ात में गश्त बढ़ाने और अफवाहों से बचने पर खास तवज्जो दी गई।

एसएचओ रुपेश कुमार जी ने तमाम हाज़िरीन से गुज़ारिश की कि पुलिस का तआवुन करें, इलाके में अमन और भाईचारा कायम रखें और किसी भी मशकूक हरकत या मसले की जानकारी फ़ौरन थाना वेलकम को दें। इलाके के मोअज़्ज़िज़ लोगों ने भी मुकम्मल तआवुन का यक़ीन दिलाया और कहा कि हम सब मिलकर रमज़ान के दौरान एक पुरअमन और खुशगवार माहौल बनाए रखेंगे।

अल्लाह तआला से दुआ है कि रमज़ान का ये मुबारक महीना हम सब के लिए रहमत, बरकत और सलामती लेकर आए, और हमारे इलाके में हमेशा अमन-ओ-सुकून कायम रहे।
थाना वेलकम – आपकी हिफाज़त, हमारी ज़िम्मेदारी

वसीम अहमद वारसी - राष्ट्रीय अध्यक्ष (HSWS)

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँDCP NORTH EAST DELHIDelhi PoliceRekha Gupta
26/01/2026

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

DCP NORTH EAST DELHIDelhi Police
Rekha Gupta

दिल्ली में लाल किले के पास जो दर्दनाक ब्लास्ट हुआ है, जिसमें काफ़ी लोग मारे गए हैं इस घटना को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ...
11/11/2025

दिल्ली में लाल किले के पास जो दर्दनाक ब्लास्ट हुआ है, जिसमें काफ़ी लोग मारे गए हैं इस घटना को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया जिसमे थाना वेलकम के एसओ साहब व एसीपी साहब ने क्षेत्र के मोज़िज़ लोगों से मुलाक़ात की और और सयोग की अपील की

ईद उल अज़हा के मुबारक मौके को मद्देनज़र रखते हुए, थाना क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन ने मोहल्ले के मुअज्ज़िज़ (सम्मानीय) लोग...
31/05/2025

ईद उल अज़हा के मुबारक मौके को मद्देनज़र रखते हुए, थाना क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन ने मोहल्ले के मुअज्ज़िज़ (सम्मानीय) लोगों के साथ एक अहम मीटिंग की। इस बैठक में I ACP विवेक त्यागी जी और SHO रूपेश कुमार जी भी शामिल रहे। मीटिंग का मक़सद इलाके में भाईचारे और अमन-ओ-अमान का पैग़ाम फैलाना था। तमाम लोगों ने मिलजुल कर ईद को पुरअमन तरीक़े से मनाने का इरादा किया और एक दूसरे के साथ तआवुन (सहयोग) का यक़ीन दिलाया

आज कई दिनों बाद मेरे बड़े भाई जैसे आदरणीय ACP श्री विवेक त्यागी जी से मुलाक़ात हुई।ये सिर्फ़ एक मुलाक़ात नहीं थी, बल्के ...
12/05/2025

आज कई दिनों बाद मेरे बड़े भाई जैसे आदरणीय ACP श्री विवेक त्यागी जी से मुलाक़ात हुई।
ये सिर्फ़ एक मुलाक़ात नहीं थी, बल्के पुरानी यादों और एहतराम (सम्मान) का ताज़ा एहसास था।

ACP साहब की सादगी, समझदारी और इंसाफ़पसंदी हमेशा दिल को छू जाती है।
उनसे मिलकर ये यक़ीन और भी मज़बूत हुआ कि
‘अमन और इंसाफ़ के रास्ते पर चलने वाले अफ़सर ही असली ख़िदमतगुज़ार होते हैं।’

दिल से दुआ है — अल्लाह तआला उन्हें सेहत, हिम्मत और हिफ़ाज़त अता फरमाए
ताकि वो इसी तरह मुल्क और समाज की बेहतरी के लिए काम करते रहें।









धन्यवाद Delhi Police व DCP NORTH EAST DELHI   को  #ईद  #उल  #फ़ितर पर  #वैलकम  #जाफ़राबाद  #ईदगाह में  #भाईचारे का  #संद...
01/04/2025

धन्यवाद Delhi Police व DCP NORTH EAST DELHI को #ईद #उल #फ़ितर पर #वैलकम #जाफ़राबाद #ईदगाह में #भाईचारे का #संदेश दिया गया और बड़े ही #हर्ष #हुल्लास से #ईद #फ़ितर कि #नमाज अदा की गई

अहले  #वतन कोDelhi Policee DCP NORTH EAST DELHIELHI कि जानिब से  #ईद  #उल  #फ़ितर की पुरखुलुस मुबारक़बाद
30/03/2025

अहले #वतन कोDelhi Policee DCP NORTH EAST DELHIELHI कि जानिब से #ईद #उल #फ़ितर की पुरखुलुस मुबारक़बाद

05/03/2024

Address

Delhi

Telephone

+919250047553

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hamara Samaj Welfare Society posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Hamara Samaj Welfare Society:

Share