Aura Aarini Foundation

Aura Aarini Foundation We work in Child Education, Women Empowerment, raise voice against social issues, helping old and ne
(1)

अरुणोदय भैया के पूज्य पिता, स्वर्गीय ठाकुर रवीन्द्र कुमार जी की पुण्य स्मृति में आज उनके परिवार के सहयोग से औरा आरिनी फा...
02/05/2026

अरुणोदय भैया के पूज्य पिता, स्वर्गीय ठाकुर रवीन्द्र कुमार जी की पुण्य स्मृति में आज उनके परिवार के सहयोग से औरा आरिनी फाउंडेशन द्वारा केजीएमयू अस्पताल, लखनऊ के बाहर भोजन-प्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर समयदान एवं श्रमदान करने वाले शुभम जी, नीतू जी एवं गीतांजलि जी का औरा आरिनी फाउंडेशन की ओर से हार्दिक आभार।

चुप्पी तोड़ो अभियान – Breaking the Period Mythमासिक धर्म (Menstruation) कोई शर्म या छुपाने की बात नहीं, बल्कि महिलाओं के...
11/03/2026

चुप्पी तोड़ो अभियान – Breaking the Period Myth

मासिक धर्म (Menstruation) कोई शर्म या छुपाने की बात नहीं, बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य का एक स्वाभाविक और महत्वपूर्ण हिस्सा है। फिर भी समाज में आज भी इसके बारे में कई मिथक और गलत धारणाएँ मौजूद हैं। इन्हीं धारणाओं को तोड़ने और लोगों को जागरूक करने के लिए “चुप्पी तोड़ो अभियान – Breaking the Period Myth” एक सराहनीय पहल रही।

इस महत्वपूर्ण अभियान का आयोजन HEE Foundation द्वारा किया गया, जिसमें Aura Aarini Foundation ने सहयोगी भागीदार (Supporting Partner) के रूप में योगदान दिया।

इस पहल का उद्देश्य था:
• मासिक धर्म से जुड़ी चुप्पी और झिझक को तोड़ना
• पीरियड्स से जुड़े मिथकों और गलत धारणाओं को दूर करना
• किशोरियों और महिलाओं को सही जानकारी और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता देना
• समाज में खुलकर और सम्मान के साथ पीरियड्स पर बातचीत को प्रोत्साहित करना

जब हम पीरियड्स पर खुलकर बात करेंगे, तभी हम एक स्वस्थ, जागरूक और संवेदनशील समाज की ओर कदम बढ़ा पाएंगे।

आइए, चुप्पी तोड़ें और जागरूकता फैलाएँ।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌸अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यह सम्मान प्राप्त करना मेरे लिए अत्...
08/03/2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌸

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यह सम्मान प्राप्त करना मेरे लिए अत्यंत गर्व और खुशी का विषय है।

मैं हृदय से मैक्स हॉस्पिटल का धन्यवाद करती हूँ, जिन्होंने मेरे सामाजिक कार्यों को देखते हुए मुझे इस सम्मान के योग्य समझा।

यह सम्मान केवल मेरा नहीं है, बल्कि उन सभी लोगों का भी है जो सामाजिक कार्यों में निरंतर सहयोग और समर्थन देते रहे हैं।

आप सभी का तहे दिल से हार्दिक धन्यवाद। 🙏


#महिला_दिवस





होली के रंग, बच्चों की खुशियों के संग 🌸औरा अरिनी फाउंडेशन और Abadha फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पाठशाला में बच्चों...
02/03/2026

होली के रंग, बच्चों की खुशियों के संग 🌸

औरा अरिनी फाउंडेशन और Abadha फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पाठशाला में बच्चों के साथ होली का उत्सव बड़े ही प्रेम, उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया।

होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, यह एकता, सद्भाव और भाईचारे का सुंदर संदेश भी देती है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए हम सभी ने बच्चों के साथ मिलकर खुशियों के रंग बिखेरे और उनके चेहरों की मुस्कान को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बनाया।

रंगों की इस उमंग ने दिलों को जोड़ा और हर ओर आनंद का वातावरण बना दिया। 🌈✨

आज भी समाज में मासिक धर्म जैसे विषय पर खुलकर बात नहीं की जाती है,लेकिन बदलाव की शुरुआत हो चुकी है।“चुप्पी तोड़ो अभियान” ...
27/02/2026

आज भी समाज में मासिक धर्म जैसे विषय पर खुलकर बात नहीं की जाती है,
लेकिन बदलाव की शुरुआत हो चुकी है।

“चुप्पी तोड़ो अभियान” के तहत शिकोहाबाद में ईंट-भट्टों पर कार्यरत महिलाओं व किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। प्रचलित भ्रांतियों को दूर किया गया तथा महिलाओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए।

यह अभियान पिछले वर्ष से संचालित हो रहा है और निरंतर आगे भी चलता रहेगा।

विशेष धन्यवाद एवं आभार समस्त टीम वॉलेंटियर्स — सौम्या यादव, साक्षी और अर्पिता यादव — का, जो लगातार बस्तियों में जाकर जागरूकता फैला रही हैं।

यह अभियान औरा आरिनी फ़ाउंडेशन के सहयोग से तथा रॉयल कृष्णा फ़ाउंडेशन द्वारा सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। 🩸

#चुप्पी_तोड़ो_अभियान #मासिक_धर्म_जागरूकता #महिला_स्वास्थ्य #स्वस्थ_नारी_सशक्त_नारी

77वे गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ🇮🇳जय हिन्द जय भारत 🇮🇳🙏
26/01/2026

77वे गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ🇮🇳

जय हिन्द जय भारत 🇮🇳🙏

औरा आरिनी फाउंडेशन की कंबल वितरण मुहिम🙏नोएडा। कड़ाके की सर्दी से लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से औरा आरिनी फाउंडेशन ...
22/01/2026

औरा आरिनी फाउंडेशन की कंबल वितरण मुहिम🙏

नोएडा। कड़ाके की सर्दी से लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से औरा आरिनी फाउंडेशन द्वारा कंबल वितरण की मुहिम चलाई जा रही है। इसी क्रम में 20 जनवरी को नोएडा के विभिन्न इलाकों में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।

इस अभियान के तहत फाउंडेशन से जुड़े वालंटियर्स ने रात के समय नोएडा के अलग-अलग क्षेत्रों में सड़क किनारे रात बिताने वाले लोगों तक पहुंचकर उन्हें कंबल वितरित किए।

औरा आरिनी फाउंडेशन की डायरेक्टर सोनिका सिंह ने बताया कि उनकी संस्था लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहती है।और विगत कई वर्षों से दिल्ली और नोएडा में असमर्थ लोगों को ठंड से बचाने के लिए इस प्रकार की मुहिम चलाई जा रही है। इस अभियान में गरिमा जी, अरुणोदय जी, दीपांशु जैसवाल जी, विशाल जी, मनेंद्र जी, नूतन जी, दुर्गेश जी, नवनीत जी अतुल जी सहित अन्य कई लोगों ने सहयोग किया। उन्होंने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

सोनिका सिंह ने आम लोगों से अपील की कि ठंड के इस मौसम में बेसहारा लोगों की हरसंभव मदद करें। उन्होंने कहा कि जो लोग विशेष रूप से रात के समय कार से यात्रा करते हैं, वे अपने पास 2–4 कंबल, मोजे, दस्ताने या गर्म टोपियां रख सकते हैं। सड़क किनारे कई बार जरूरतमंद लोग मिल जाते हैं, जिन्हें ये वस्तुएं वितरित की जा सकती हैं।

सूर्य के उत्तरायण होने के साथ आपके जीवन में भी नई ऊर्जा, उजाला और सकारात्मकता का संचार हो। तिल-गुड़ की मिठास आपके रिश्तो...
14/01/2026

सूर्य के उत्तरायण होने के साथ आपके जीवन में भी नई ऊर्जा, उजाला और सकारात्मकता का संचार हो। तिल-गुड़ की मिठास आपके रिश्तों में प्रेम और अपनापन बढ़ाए। आपकी सभी चिंताएँ पतंगों की तरह आसमान में दूर उड़ जाएँ और आपके सपने नई ऊँचाइयों को छुएँ। 🙏🪁

#उत्तरायण #मकरसंक्रांति



नामुमकिन कुछ भी नहीं है। यदि सच्ची लगन और प्रयास किए जाएँ, तो बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कर शिक्षा की मुख्यधारा से ...
12/01/2026

नामुमकिन कुछ भी नहीं है। यदि सच्ची लगन और प्रयास किए जाएँ, तो बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकता है।

पाठशाला में पूजा जी का आगमन हुआ। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु आर्ट बुक और पेंसिल कलर की सामग्री वितरित की तथा उन्हें बताया कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।











Address

Delhi, Noida
Delhi

Telephone

+19012626024

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aura Aarini Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share