22/03/2026
KRDRO – पंजीकरण प्रक्रिया (Permanent Membership Registration Process)
- नमस्कार!
यदि आप क्षत्रिय राजपूत चिकित्सक संगठन यानी KRDRO से जुड़ना चाहते हैं, तो सबसे पहले www.krdro.com वेबसाइट पर जाएं और ‘Member Registration’ पर क्लिक करें।”
- सबसे पहले ‘Select Stream’ में अपनी मेडिकल स्ट्रीम का चयन करें।”
- इसके बाद अपना पूरा नाम सरनेम के साथ दर्ज करें, साथ ही पैतृक गोत्र और मातृक यानी ननिहाल का गोत्र भरें।
कृपया ध्यान दें — यदि आपको इसकी जानकारी न हो, तो पहले अपने परिवार से अवश्य पूछ लें।”
- फिर अपने पैतृक और मातृक (ननिहाल) पक्ष के पुरखों के गाँव, तहसील और राज्य की जानकारी दर्ज करें।
ध्यान रखें — यहाँ वर्तमान पता मान्य नहीं होगा, केवल पुरखों के मूल गाँव की जानकारी ही स्वीकार की जाएगी।
यदि जानकारी न हो, तो अपने घर पर परिवार से पुष्टि कर लें।”
- अब जेंडर, जन्म तिथि और वैवाहिक स्थिति का चयन करें।
ध्यान दें — वर्तमान में अंतर-जातीय विवाह से जुड़े व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं किया जाता है।”
- दाईं ओर अपना व्हाट्सएप नंबर, ईमेल आईडी दर्ज करें और एक मजबूत पासवर्ड बनाएं।”
- इसके बाद अपनी मेडिकल क्वालिफिकेशन और डिपार्टमेंट की जानकारी भरें।”
- अब अपना वर्तमान देश, राज्य और जिला चुनें, और अपने हॉस्पिटल या क्लिनिक का नाम व पता दर्ज करें।”
- अंत में, अपनी फोटो अपलोड करें, जिसका साइज 1MB से कम होना चाहिए।
फिर ‘Terms and Conditions’ को स्वीकार करें और ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- बधाई हो! आपका KRDRO में सदस्यता आवेदन सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है।
कृपया टीम को आपकी डिटेल्स वेरिफाई करने के लिए थोड़ा समय दें।
यदि सभी जानकारी सही पाई जाती है, तो 1 से 2 दिनों के भीतर आपका फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा, अन्यथा टीम आपसे संपर्क करेगी।
धन्यवाद!