07/06/2026
"स्वस्थ रहना हर किसी का मौलिक अधिकार है।" 🏥✨
29 अप्रैल 2026 को सर्वोदय कैंप, K ब्लॉक, कालकाजी में मणिद्वीप फाउंडेशन द्वारा महिलाओं और बुजुर्गों की भलाई के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, महिला स्वास्थ्य जागरूकता और राहत वितरण शिविर का सफल आयोजन किया गया!
संस्थापिका ऋचा पाराशर जी के अमूल्य मार्गदर्शन, तथा संस्था की निदेशक शिप्पी सिंह सिंह और निदेशक डॉ. उत्कर्ष मॉल जी के कुशल नेतृत्व व अथक परिश्रम से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। हम अपनी निदेशक डॉ. उत्कर्ष मॉल जी के प्रति दिल से आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने पूरी आयोजन प्रक्रिया के दौरान अपना अमूल्य मार्गदर्शन और सहयोग दिया, जिससे स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ा और उन्हें हर समय संबल मिला। शिविर में डॉ. सिद्धि शृंगी ने जरूरतमंदों की चिकित्सकीय जांच की।
मुख्य उपलब्धियां:
👉 जांच व परामर्श: ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और नेत्र जांच का लाभ मिला।
👉 हेल्थ व हाइजीन किट: जरूरी दवाएं, पट्टी, मरहम और 200 सेनेटरी पैड्स वितरित किए गए।
👉 पोषण सहायता: सभी स्थानीय निवासियों को समोसे/स्नैक्स बांटे गए।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, कालकाजी मंडल अध्यक्ष विनीता नवल जी, प्रदेश अध्यक्ष राम भगत जी, और महामंत्री राजेश गोयल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। हमारे समर्पित वॉलंटियर्स की टीम को भी उनके अमूल्य योगदान के लिए हार्दिक धन्यवाद!
समाज की खुशहाली के लिए हमारा यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। 🙏🩵
#मणिद्वीपफाउंडेशन #स्वास्थ्यशिविर #कालकाजी #महिलास्वास्थ्य #बुजुर्गोंकीदेखभाल समाजसेवा ManidvipaFoundation HealthCamp SocialGood