21/06/2026
आज 12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संस्था के कुछ बच्चे डी डी ए पार्क हस्तसाल और गौरी शंकर पार्क ( विकास पुरी) में कन्नू शेट्टी जी और मीता चावला जी एवं उनकी टीम के द्वारा योगा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे " नन्हे कदम रोशनी की ओर फाउंडेशन शामिल हुई जिसमे संस्था संस्थापक ,वालंटियर ( सुमन और नेहा बिशु )एवं संस्था के अन्य बच्चो ने भाग लिया।सबसे पहले प्रार्थना से शुरुआत की गई परिचय हुआ फिर सभी ने मिलकर योग किया जैसे कि इस वर्ष की थीम है "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" योग के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन को स्वस्थ निरोग और अनुशासन में रह कर जीवन व्यतीत कर समाज में एक नयी ऊर्जा भर सकते हैं इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए संस्था के छात्र बिशु के द्वारा भी विशेष योग आसन दिखाने का मौका मिला जिसे सभी के द्वारा सराहा गया एवं बच्चों को उपहार और सभी को जलपान कराया गयाl
संस्था की तरफ धन्यवाद के साथ कन्नू जी मीता जी एवं उनकी टीम को हाथ से बने उपहार भेंट किए गए।