26/05/2026
of , and -Borne Diseases
उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST) UCOST - Uttarakhand State Council for Science and Technology के सहयोग से Institute Of Agriculture Training & Research कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान द्वारा स्वामी मनमथन सभागार, ग्राम पंचायत मिगवाली में _‘जल स्रोत पुनर्जीवन, जल गुणवत्ता एवं जल जनित रोग’_ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का सत्र उद्घाटन पर्यावरणविद एवं विधायक टिहरी द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि _"जल संरक्षण को कार्बन क्रेडिट से जोड़ना समय की मांग है। पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी बचानी है तो जल स्रोतों का संरक्षण करना होगा। जल संरक्षण से न केवल पर्यावरण बचेगा बल्कि ग्रामीणों को कार्बन क्रेडिट के माध्यम से अतिरिक्त आय भी मिल सकती है।"
इसके पश्चात डॉ. प्रशांत ममगाई ने जल जनित रोगों (Water Borne Diseases) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने दूषित जल से होने वाली बीमारियों, उनके लक्षण, बचाव एवं शुद्ध पेयजल के महत्व पर प्रकाश डाला।
श्री राजेंद्र थपलियाल ने जल स्रोत संरक्षण हेतु तकनीकी जानकारी एवं संवाद किया। उन्होंने वर्षा जल संग्रहण, चाल-खाल निर्माण, परंपरागत नौलों-धारों के पुनर्जीवन तथा टैंक निर्माण की विधियों को सरल भाषा में समझाया।
अंत में *कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी* ने *UCOST*, सभी वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि संस्थान जल संरक्षण को आजीविका से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
इस कार्यक्रम में *7 ग्राम पंचायतों के प्रधान, 3 क्षेत्र पंचायत सदस्य, स्वयं सहायता समूहों एवं कोटी की महिलाओं सहित कुल 130 लोगों* ने प्रतिभाग किया।
कार्यशाला के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने जल संरक्षण की शपथ ली।
*सहयोगी संस्था: उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST)*
* ंरक्षण #कार्बन_क्रेडिट #टिहरी*
*One-Day Workshop on Water Conservation Organized at Migwali with UCOST Support*
_MLA Tehri Inaugurates Session | Dr. Prashant Mangain Speaks on Water-Borne Diseases_
A one-day workshop on _‘Water Source Rejuvenation, Water Quality & Water-Borne Diseases’_ was organized today at Swami Manmathan Auditorium, Gram Panchayat Migwali by the Agriculture Training and Research Institute, with support from the *Uttarakhand State Council for Science and Technology (UCOST)*.
The *session was inaugurated by the environmentalist and MLA Tehri*. In his address, he said, _"Linking water conservation with carbon credits is the need of the hour. If we want to save the water and youth of the hills, we must conserve our water sources. Water conservation will not only protect the environment but can also provide additional income to villagers through carbon credits."_
Following this, *Dr. Prashant Mangain* elaborated on Water-Borne Diseases. He explained the illnesses caused by contaminated water, their symptoms, prevention measures, and the importance of safe drinking water.
Next, *Shri Rajendra Thapliyal* shared technical information and interacted on water source conservation. He explained rainwater harvesting, construction of _chaal-khaals_, revival of traditional _naulas-dharas_, and tank construction methods in simple terms.
Finally, the *CEO of the Agriculture Training and Research Institute* extended thanks to *UCOST*, all speakers, and participants. He stated that the Institute will continue working to link water conservation with livelihoods.
The program was attended by *130 participants*, including *Pradhans of 7 Gram Panchayats, 3 Kshetra Panchayat members, Self-Help Groups, and women from Koti*.
The workshop concluded with all participants taking a pledge for water conservation.
* *