21/02/2026
समस्त समानित शाखा अध्यक्ष/सचिव एवं जनपद अध्यक्ष/सचिव समस्त घटक संघ और समस्त सदस्यों आप सभी को ज्ञात ही है कि प्रथम चरण आंदोलन के महत्वपूर्ण तृतीय पायदान में है 27 सूत्रीय मांगों के विगत लंबे समय से समाधान न होने के कारण हम सभी को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होना होगा । यह लड़ाई आसान नहीं है साथियों लेकिन हम मजबूती से लड़ेंगे। एकता में शक्ति है, और हम जीतेंगे। अपने हक के लिए लड़ना हमारा अधिकार है। आइए, इस उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की विशाल महारैली को सफल बनाएं और अपने भविष्य को सुरक्षित करें। 🙏🏻
इसके लिए आप सभी सदस्यों की शत प्रतिशत भागीदारी अत्यंत आवश्यक है *आप सभी दिनांक 23.02.26 को इस विशाल महारैली(परेड ग्राउंड से सचिवालय तक)में समय (10:30 बजे प्रातः)से पहुंचकर रैली कार्यक्रम को अपनी उपस्थिति से भव्य बनायेंगे और यह ऐतिहासिक रैली रहेगी ऐसा विश्वास है*।
🙏🏻आओ साथियों एकजुट होकर आवाज उठाएं, अपने अधिकारों के लिए आगे आए
लड़ेंगे, जीतेंगे, हक लेके रहेंगे
एकता से मिलती है शक्ति , और संघर्ष में जीत लेके रहेंगे ।🙏🏻
🙏🏻जय संघ.. जय महासंघ
धन्यवाद 🙏
आपके शुभेच्छु
इ० पूजा श्रेष्ठ इ०सुरेन्द्र सिंह श्रीकोटी जनपद सचिव जनपद अध्यक्ष *उ. डि. इ०महासंघ, जनपद देहरादून