Balajee Sewa Sansthan

Balajee Sewa Sansthan Balajee entered into its 10th year of operation carrying on the mission of socio economic upliftment of rural poor, women and financially deprived people.

Balajee Sewa Sansthan is a non-profit Organization committed to working for overall development of marginal people like economic self-sufficiency, through various initiatives. Main activities the NGO have been active in spreading awareness about Health and Hygiene, water, sanitation, education and eradicating social evils prevalent among economically and socially disadvantaged people. Society entered into micro finance area to help poor people access institutional funds.While working among the poorer people we realized that main requirement of these people is not
awareness alone but also access to institutional funds . People had basic skills to carry on their daily chores but they always remained short of funds. Whatever these people earned as daily wage earners/ vegetable selling and other small Activities, was spent on consumption needs. Shortage of funds and ever increasing demand for consumption and productive purpose pushed them to the lap of professional money lenders who charged exorbitant interest making it almost impossible for a poor person to come out of their debt trap. It was basically for this reason that Society started Livelihood Finance operations among its client in February 2010 & that too in far off villages in Uttarakhand. Along with livelihood finance, we have provided the villagers with services of micro insurance, financial awareness workshops & livelihood related
technical trainings.

01/10/2026

श्री अवधेश कुमार को Times Now Amazing Indians Award 2026 से सम्मानित किए जाने का यादगार क्षण।

🏆 राष्ट्रीय पटल पर बालाजी सेवा संस्थान की गूंज!बालाजी सेवा संस्थान के संस्थापक एवं कार्यकारी निदेशक श्री अवधेश कुमार को ...
01/10/2026

🏆 राष्ट्रीय पटल पर बालाजी सेवा संस्थान की गूंज!

बालाजी सेवा संस्थान के संस्थापक एवं कार्यकारी निदेशक श्री अवधेश कुमार को स्वास्थ्य देखभाल एवं सुलभता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और निस्वार्थ सामाजिक सेवा के लिए प्रतिष्ठित ‘टाइम्स नाउ अमेजिंग इंडियंस अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया।

📍 स्थान: ताज होटल, नई दिल्ली
📅 30 सितंबर 2026

यह सम्मान माननीय श्री Kiren Rijiju जी, केंद्रीय मंत्री, संसदीय कार्य मंत्रालय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, प्रसार भारती के अध्यक्ष श्री Prasoon Joshi तथा भारत की पहली महिला पैरालंपिक पदक विजेता एवं पद्मश्री डॉ. दीपा मलिक के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।

बालाजी सेवा संस्थान द्वारा उत्तराखंड में तंबाकू नियंत्रण, तंबाकू मुक्ति, टीबी की रोकथाम तथा HIV/AIDS नियंत्रण से जुड़े विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के माध्यम से समुदाय तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

संस्था द्वारा तंबाकू उपयोगकर्ताओं को व्यक्तिगत परामर्श देने के साथ-साथ फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, एएनएम, सलाहकारों एवं दंत चिकित्सकों को प्रशिक्षण देकर निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

संस्था के इन सामाजिक एवं स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रयासों को वर्ष 2023 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।

इस राष्ट्रीय सम्मान के अवसर पर श्री अवधेश कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि राज्य सरकार, स्वास्थ्य विभाग, बालाजी सेवा संस्थान की पूरी टीम, सहयोगियों, मित्रों, वरिष्ठजनों एवं शुभचिंतकों के विश्वास, आशीर्वाद और निरंतर सहयोग का परिणाम है।

समारोह में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़, पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी (सेवानिवृत्त), अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता श्रीमती खुशबू सुंदर तथा महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त श्री तुकाराम मुंढे सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व उपस्थित रहे।

यह सम्मान समाजसेवा के प्रति एक नई जिम्मेदारी और नई ऊर्जा का प्रतीक है।

बालाजी सेवा संस्थान स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और व्यापक बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। 🙏

***coControl

27/09/2026
बच्चों ने समझाया—तंबाकू से दूरी है जरूरी! 🚭बालाजी सेवा संस्थान (BSS) द्वारा Salaam Bombay Foundation एवं Narotam Sekhsar...
24/09/2026

बच्चों ने समझाया—तंबाकू से दूरी है जरूरी! 🚭

बालाजी सेवा संस्थान (BSS) द्वारा Salaam Bombay Foundation एवं Narotam Sekhsaria Foundation के सहयोग से रुद्रप्रयाग के पुनाड़ स्थित गणेश विद्या मंदिर हाई स्कूल में “तंबाकू के दुष्प्रभाव” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई।

छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से तंबाकू के दुष्प्रभावों और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

🏆 रोहित – प्रथम
🥈 मनीषा – द्वितीय
🥉 कृष्णा – तृतीय

बच्चों का संदेश स्पष्ट है—
“तंबाकू छोड़िए, स्वस्थ और खुशहाल जीवन अपनाइए।” 🚭
***coFree ***coControl ***coFreeYouth ***co ***coAwareness ***co

Director of Police Training center very well aware about the program and they share very good experience of COTPA enforc...
23/09/2026

Director of Police Training center very well aware about the program and they share very good experience of COTPA enforcement in Chamoli district during his Tenure as SSP of Chamoli district.

तंबाकू नियंत्रण एवं तंबाकू मुक्ति सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण बैठक

टिहरी में NTCP/TB की जिला नोडल अधिकारी एवं ACMO डॉ. निधि रावत से मुलाकात कर जिले में तंबाकू नियंत्रण गतिविधियों एवं तंबाकू मुक्ति सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में तंबाकू नियंत्रण उपायों के बेहतर क्रियान्वयन, समन्वय एवं तंबाकू छोड़ने के लिए आवश्यक परामर्श सेवाओं को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया।

#तंबाकूनियंत्रण #तंबाकूमुक्ति

23/09/2026

राज्य स्तरीय प्रशिक्षण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

श्री यशवंत सिंह चौहान, IPS, निदेशक, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, नरेंद्र नगर, टिहरी गढ़वाल से मुलाकात कर पुलिस अधिकारियों के प्रशिक्षण में तंबाकू नियंत्रण को शामिल करने एवं इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।

बैठक में तंबाकू के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव तथा तंबाकू नियंत्रण कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रवर्तन से संबंधित प्रशिक्षण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

***coControl

तंबाकू नियंत्रण एवं तंबाकू मुक्ति सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण बैठकटिहरी में NTCP/TB की जिला नोडल अधिकार...
23/09/2026

तंबाकू नियंत्रण एवं तंबाकू मुक्ति सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण बैठक

टिहरी में NTCP/TB की जिला नोडल अधिकारी एवं ACMO डॉ. निधि रावत से मुलाकात कर जिले में तंबाकू नियंत्रण गतिविधियों एवं तंबाकू मुक्ति सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में तंबाकू नियंत्रण उपायों के बेहतर क्रियान्वयन, समन्वय एवं तंबाकू छोड़ने के लिए आवश्यक परामर्श सेवाओं को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया।

#तंबाकूनियंत्रण #तंबाकूमुक्ति

ऋषिकेश में TVL Enforcement Driveतंबाकू नियंत्रण कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं To***co Vendor Licensing (TVL) को सुन...
22/09/2026

ऋषिकेश में TVL Enforcement Drive

तंबाकू नियंत्रण कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं To***co Vendor Licensing (TVL) को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम ऋषिकेश द्वारा Enforcement Drive आयोजित की जा रही है। इस अभियान में पुलिस विभाग के साथ बालाजी सेवा संस्थान (BSS) भी सहयोगी के रूप में सक्रिय रूप से साथ दे रहा है।

अभियान के दौरान तंबाकू उत्पाद विक्रेताओं का निरीक्षण किया जा रहा है तथा TVL एवं COTPA, 2003 के प्रावधानों के अनुपालन की जांच की जा रही है। विक्रेताओं को निर्धारित नियमों एवं लाइसेंसिंग व्यवस्था के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

नगर निगम ऋषिकेश के नेतृत्व में, पुलिस विभाग एवं बालाजी सेवा संस्थान (BSS) के सहयोग से यह पहल ऋषिकेश में तंबाकू नियंत्रण कानूनों के प्रभावी अनुपालन तथा स्वस्थ एवं तंबाकू-मुक्त वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

***coControl ***coFree

तंबाकू नियंत्रण एवं तंबाकू उन्मूलन को लेकर महत्वपूर्ण बैठकबालाजी सेवा संस्थान (BSS) के कार्यकारी निदेशक श्री अवधेश कुमार...
17/09/2026

तंबाकू नियंत्रण एवं तंबाकू उन्मूलन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

बालाजी सेवा संस्थान (BSS) के कार्यकारी निदेशक श्री अवधेश कुमार ने पुलिस मुख्यालय, देहरादून में आईजी (प्रशिक्षण) श्री अनंत शंकर टकवाले से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान तंबाकू नियंत्रण एवं तंबाकू उन्मूलन गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा जागरूकता कार्यक्रमों को और मजबूत करने को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।

माननीय आईजी महोदय ने विशेष रूप से विद्यालयों में तंबाकू नियंत्रण एवं जागरूकता कार्यक्रमों को सुदृढ़ करने तथा युवाओं को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने निरंतर जागरूकता एवं रोकथाम संबंधी प्रयासों के माध्यम से तंबाकू-मुक्त भावी पीढ़ी के निर्माण की दिशा में कार्य करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर आईजी महोदय ने भविष्य की गतिविधियों के लिए निरंतर सहयोग एवं समर्थन का आश्वासन देते हुए तंबाकू नियंत्रण पहलों को मजबूत और प्रभावी बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

***coControl ***coFreeYouth ***coFreeFuture ***coCessation

Address

Dehra Dun
248002

Opening Hours

Monday 9:30am - 5:30pm
Tuesday 9:30am - 5:30am
Wednesday 9:30am - 5:30pm
Thursday 9:30am - 5:30pm
Friday 9:30am - 5:30pm
Saturday 9:30am - 5:30pm

Telephone

+91 8267057779

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Balajee Sewa Sansthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Balajee Sewa Sansthan:

Shortcuts

Share