28/09/2026
सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा श्रीमती Geeta Pushkar Dhami जी के मार्गदर्शन में संचालित ‘महिला स्वास्थ्य जन जागरूकता एवं निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन वितरण’ अभियान के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बागेश्वर में छात्राओं को निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन वितरित किए गए।
इस अवसर पर छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता एवं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने, सैनिटरी नैपकिन के उचित उपयोग एवं सुरक्षित निस्तारण तथा व्यक्तिगत स्वच्छता से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही, श्रीमती गीता धामी जी द्वारा प्रेषित संदेश भी छात्राओं को पढ़कर सुनाया गया, जिसमें मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों एवं संकोच को दूर करने तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।
सेवा संकल्प फाउंडेशन का उद्देश्य बेटियों को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य संसाधन उपलब्ध कराना और इस विषय से जुड़े संकोच एवं भ्रांतियों को दूर करना है। सही जानकारी और आवश्यक सुविधाओं के माध्यम से बेटियों को स्वस्थ एवं आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में यह प्रयास निरंतर जारी है।
श्रीमती गीता धामी जी के मार्गदर्शन में फाउंडेशन द्वारा यह अभियान उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों में संचालित किया जा रहा है।