Apne Sapne NGO

Apne Sapne NGO हर बच्चे हो शिक्षित

जरूरमंद बच्चों के शिक्षा के प्रति अपना जीवन समर्पित करने वाले अपने सपने एनजीओ के संस्थापक अध्यक्ष अरुण कुमार यादव 13 सालो से स्वयं ऐसे बच्चो को शिक्षित करने में लगे है यही नहीं आज से नौ साल पहले अपने सपने नाम से जो एनजीओ स्थापित किये वह आज यह पौधे से बरगद के वृक्ष रूपी हौसलों में स्थापित हुआ है | उत्तरप्रदेश जिला जौनपुर के केराकत तहसील में जन्मे अरुण कुमार यादव सन 2001 में देहरादून तकनीकी शिक्षा

ग्रहण करने आये वक्त दर वक्त तब से यानी 22 सालो से अब देहरादून में अपना कर्म भूमि बनाने वाले अरुण कुमार यादव जहाँ अब पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके है वही जरूरतमंद बच्चों के सपने को अपना सपना बना चुके है | 2 सितम्बर 2014 को स्थापित हुए अपने सपने एनजीओ विगत 9 वर्षों से देहरादून में असहाय एवम जरूरतमंद बच्चों के जीवन शैली एवम उनके शिक्षा पर कार्य करता आ रहा है | अपने सपने एनजीओ वर्तमान समय में 130 से अधिक बच्चो की पढाई और सामाजिक उत्थान में कार्यरत है | अपने सपने संस्था द्वारा बहुत से बच्चो के लिए अधिकाधिक प्रशंसनीय कार्य किये गए जिनमे संस्था को समाज में सबसे ज्यादा प्रोत्साहन मिला

: अजय नामक बच्चा जो आज से छह साल पहले सड़को पर कूड़ा बीनता था संस्था द्वारा उसको स्कूल में दाखिला दिलवाया गया, अजय प्राथमिक विद्यालय भारूवाला ग्रांट सुभाषनगर देहरादून में अपने कक्षा चौथी एवं पाँचवी में प्रथम स्थान प्राप्त किया . वही दून एकेडमी स्कूल में भी अजय छठी सातवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया , वही देवानंद बच्चा जो आज से 6 साल पहले अपनी पढाई छोड़कर आर्थिक मजबूरी के लिए दुकानों में काम करने लगा जब यह बात अपने सपने संस्था को पता चला तो देवानंद के परिवार को संकट से उभारने की कोशिश किया गया | देवानंद पुनः पढाई के पथ पर अग्रसित हो गया | यही देवानंद 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत रिजल्ट लाकर अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बना , वर्तमान में देवानन्द 11 वीं कक्षा में पढ़ाई करने के साथ साथ आईआईटी प्रवेश के लिए भी तैयारी कर रहा है |

: मनीषा नामक बच्ची जो किसी समय लोगो के घरो में साफ़ सफाई करने जाती थी संस्था के सदस्यों द्वारा एक बदलाव रूपी प्रयास से अब वही मनीषा वर्तमान समय में पढ़ाई के साथ साथ कंप्यूटर रुपी शिक्षा प्रदान कर रही है,अब पढ़ाई के साथ साथ मनीषा शिक्षा के माध्यम से अपने परिवार की आर्थिक मदद प्रदान कर रही है | वर्तमान में मनीषा एमकेपी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है . अपने सपने संस्था में ऐसे बहुत से बच्चों का हौसला रूपी उदाहरण है जो अन्य बच्चों लिए प्रेरणास्रोत बने हुए है
इन्ही बच्चों रूपी सामाजिक बदलाव के क्रम में अपने सपने संस्था फेस टू फेस नामक अभियान शुरू किया है जिनमे पहले अभियान के तहत देहरादून के बिंदाल पुल के नीचे स्थित मलिन बस्तियों के बच्चों की शारीरिक स्वच्छता के साथ उनके वेष -भूषा में बदलाव लाया गया | वार्ता के दौरान उन्होंने कहा यह अभियान दूसरे चरण में अन्य मलिन बस्तियों की ओर रुख करेगा | इस अभियान के तहत उन बच्चों के परिवार को ईनाम स्वरूप 1000 रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी जो परिवार अपने बच्चों को निरन्तर उनके शारीरिक स्वच्छता व वेष- भूषा में बदलाव स्थिर रखे रहेंगे | अभियान के तहत मलिन बस्तियों के बच्चों की स्वच्छता एवम स्वास्थ्य में एक अच्छा बदलाव आ सके जिससे समाज उनको अपना सके |संस्था द्वारा भूख "हर पेट मे रोटी " नामक अभियान चला रही है जागरूकता के तहत लोगो को खाना बर्बाद ना करने को लेकर अपील करती आ रही है.

10/06/2026

शुभकामनायें बच्चों

अपने सपने... ❤️
10/06/2026

अपने सपने... ❤️

सभी सहयोगियों का धन्यवाद आभार 💐🙏
25/05/2026

सभी सहयोगियों का धन्यवाद आभार 💐🙏

25/05/2026

इस नये सत्र में अपने सपने एनजीओ के बच्चों को
शिक्षण समाग्री के रूप में कॉपी, पेन, पेन्सिल,कलर्स, स्कूल बैग आदि में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों का आभार अभिनंदन धन्यवाद 💐🙏

23/05/2026

जन्मदिन की शुभकामनायें बच्चों 🎂🎂
#

22/05/2026

10वीं और 12वीं में सराहनीय सफलता प्राप्त करने वाले अपने सपने संस्था के बच्चों को हौंसले रूपी सम्मान प्रदान करने लिए आपका अभिनंदन आभार धन्यवाद श्री वैभव वालिया जी, श्री पीयूष गौड़ जी एवं समस्त अतिथिजन

21/05/2026

अपने सपने 🙏

20/05/2026

अपने सपने संस्था के बच्चों के लिए अपना कीमती समय प्रदान करने पर हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव डॉ गगदीप गिल सर जी का अभिनंदन आभार धन्यवाद 🙏💐

वंदन अभिनंदन स्वाति जोशी मैडम जी आपका इस कीमती समय के लिए 💐🙏
16/05/2026

वंदन अभिनंदन स्वाति जोशी मैडम जी आपका इस कीमती समय के लिए 💐🙏

16/05/2026

बच्चे मन के सच्चे.. 💐

Address

House No. 1137 , Krishna Market Subhash Nagar
Dehra Dun
248002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apne Sapne NGO posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Apne Sapne NGO:

Shortcuts

Share