02/09/2026
तंबाकू उन्मूलन सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल
📍 हरिद्वार | 31 अगस्त 2026
तंबाकू मुक्ति सेवाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रशिक्षण, संवेदीकरण एवं समीक्षा कार्यशाला का सफल आयोजन जगत इन होटल, हरिद्वार 31-08-2026 में किया गया।
कार्यशाला मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार के मार्गदर्शन में तथा अवधेश कुमार, कार्यकारी निदेशक, बालाजी सेवा संस्थान (BSS) के तकनीकी सहयोग से आयोजित की गई।
कार्यशाला की प्रमुख झलकियाँ:
🔹 सुश्री ममता थापा, SPM, BSS ने स्वागत संबोधन के माध्यम से सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया।
🔹 डॉ. नमिता पंत, ACMO/DNO, NTCP, हरिद्वार ने तंबाकू नियंत्रण एवं तंबाकू मुक्ति सेवाओं को प्रभावी बनाने तथा तंबाकू उपयोगकर्ताओं को तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।
🔹 श्री अजीत सिंह जसर, डिविजनल कोऑर्डिनेटर, BSS कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहे।
🔹 श्री उज्ज्वल खुल्बे, BSS ने पूरे कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया और विभिन्न सत्रों एवं गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया।
🔹 डॉ. सोनम गुप्ता, SDC, BSS ने राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं भारत में तंबाकू के बोझ विषय पर महत्वपूर्ण प्रस्तुति दी।
🔹 डॉ. उपेंद्र सिंह भदौरिया, Technical Specialist – To***co Cessation, Vital Strategies, New Delhi ने निकोटीन की लत, व्यवहारात्मक परामर्श, 5 A’s एवं 5 R’s, Brief Advice तथा तंबाकू छोड़ने में सहायता से संबंधित तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।
👥 सक्रिय सहभागिता
कार्यशाला में दंत शल्य चिकित्सक, डेंटल हाइजीनिस्ट, आरकेएसके परामर्शदाता, जिला एवं ब्लॉक स्तर के समन्वयक, आशा फैसिलिटेटर, NTCP एवं TCC से जुड़े स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य हितधारकों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।
🎯 कार्यशाला का उद्देश्य
स्वास्थ्यकर्मियों की क्षमता को मजबूत करना, तंबाकू उपयोगकर्ताओं की पहचान कर उन्हें प्रभावी परामर्श प्रदान करना तथा तंबाकू मुक्ति सेवाओं की रिपोर्टिंग, रेफरल एवं फॉलो-अप व्यवस्था को सुदृढ़ करना रहा।
💚 यह कार्यशाला हरिद्वार जिले में तंबाकू नियंत्रण एवं तंबाकू मुक्ति सेवाओं को मजबूत करने तथा तंबाकू के विरुद्ध सामूहिक प्रयासों को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही।
🌱 आइए, मिलकर तंबाकू के खिलाफ जागरूकता और कार्रवाई को मजबूत करें।
#तंबाकूमुक्ति #तंबाकूनियंत्रण #हरिद्वार ***coCessation ***coControl ***coFreeIndia