MANAV Kendra Dehradun

MANAV Kendra Dehradun Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from MANAV Kendra Dehradun, Nonprofit Organization, Manav Kendra, Dehra Dun.

' मानव केन्द्र'
परम संत कृपालसिंह जी महाराज द्वारा ' मानव केन्द्र' की स्थापना हिमालय की गोद,
देहरादून में सन् 1969 में की गई। ‘ मानव केन्द्र ' जैसा कि इसके नाम से स्पष्ट है, मानव के
नैतिक, आर्थिक और आध्यात्मिक कल्याण के लिए स्थापित की गई संस्था है। इसका
उद्देश्य मानव का निर्माण, दीन-दुखियों, वयोवृद्ध जनों, निराश्रितों-पीड़ितों की सहायता
करना व कृषि कार्य द्वारा भूमि को उपजाऊ बनाना जिससे इस धरती पर

रहने वाले करोड़ों
लोगों के पोषण की व्यवस्था की जा सके।
‘ मानव केन्द्र' का मुख्य कार्य है मानव को सही अर्थों में मानव बनाना, उसे जन्म,
संस्कार वर्ग, समाज के तंग दायरों और धर्मान्धता के बंधनों से मुक्त कर विवेकपूर्ण आध्यात्मिक जीवन के पथ पर अग्रसर करना है तथा एकता के उस रिश्ते का मजबूत रखना है जो मानव में जन्म-जात है, जिसको वह भूल गया है। उसे अनुभव कराना है कि
हम एक परमात्मा की संतान होने के नाते से भाई-भाई हैं। इसलिए एक परिवार के
सदस्यों की तरह हम आपस में प्रेम प्यार से रहें क्योंकि मानव का दर्जा सब प्राणियों में
सबसे ऊँचा है।
सरब जून तेरी पनिहारी।
सरब में तेरी सिकदारी ।।
उपरोक्त उद्देश्यों की पूर्ति के लिए ऐसे साधन उपलब्ध किए गए हैं जैसे मानव विद्या मंदिर,
वृद्धाश्रम, पशु डेयरी फार्म, मानव चिकित्सालय जिससे मानव नेक-पाक सदाचारी बनें,
उसका चरित्र ऊँचा हो और वह प्रभु की सुयोग्य संतान बनें।

Address

Manav Kendra
Dehra Dun
248002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MANAV Kendra Dehradun posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to MANAV Kendra Dehradun:

Shortcuts

Share