21/06/2025
Yoga..... not just a word but a practice to keep your mind,body and soul calm..
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देवेश्वरी वेलफेयर सोसाइटी ड्यूज़ ने अपने कार्यालय प्रांगण में योग शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर योगाचार्या वैशाली सजवान ने सभी प्रतिभागियों को विभिन्न आसनों द्वारा स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग के महत्व को समझाया।ड्यूज़ के अध्यक्ष डॉ के सी पुरोहित ने योगाचार्या का स्वागत किया तथा साथ में दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। इस शिविर में सभी आयु वर्ग के लोगों ने प्रतिभाग किया। प्रोत्साहन स्वरूप सभी को प्रमाण पत्र दिए गए। ड्यूज़ कोषाध्यक्ष डॉ प्रांजलि पुरोहित भट्ट एवं सचिव आवृत्ति पुरोहित पोखरियाल ने अंत में सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।