20/04/2026
बिज़नेस एंड सर्विसेज एसोसिएशन की वार्षिक बैठक संपन्न, विवेक अग्रवाल को मिली संस्थान की कमान।
बिज़नेस एंड सर्विसेज एसोसिएशन (रजिo) की वार्षिक बैठक दिनांक 11 अप्रैल, 2026 को फोर लीफ होटल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें संस्था के भविष्य की रूपरेखा तय करने के साथ-साथ नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सचिव नितिन अरोड़ा ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया और संस्थान के उद्देश्यों का पुनः परिचय कराया। उन्होंने श्री नवीन गोयल की अध्यक्षता में पिछले कार्यकाल के दौरान किए गए उल्लेखनीय कार्यों का विवरण साझा किया और संगठन से जुड़े नए सदस्यों का परिचय कराते हुए उनका स्वागत किया।
बैठक के दौरान सदस्यों के बीच आपसी तालमेल और मजबूत रिश्तों की सराहना की गई। संस्थान के प्रति निस्वार्थ सेवा और कड़ी मेहनत करने वाले सदस्यों को प्रमाण पत्र (Certificates) देकर सम्मानित किया गया और भविष्य में और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने की कामना की गई। इसके पश्चात, श्री सौरभ भटनागर के नेतृत्व में पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्विरोध श्री विवेक अग्रवाल को अध्यक्ष, श्री चिराग मित्तल को सचिव और श्री राकेश कुमार अरोड़ा को कोषाध्यक्ष नियुक्त कर नई कार्यकारिणी को संस्थान की बागडोर सौंपी गई।
इस गरिमामयी अवसर पर आशीष मित्तल, अंकित अरोड़ा, तरुण गुप्ता, नितिन जैन, सुमेश भाटिया, निशांत भाटिया, अनूप मित्तल सहित एसोसिएशन के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संस्थान के विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई।