Ritu Gujral Foundation

Ritu Gujral Foundation The Soul of the Trust : Dedicated to the advancement of humanity through justice,
knowledge, and sustainable well-being.

18/07/2026

Youth Sankirtan 2026

17/07/2026

Youth Sankirtan 2026
# cultural

रितु गुजराल फाउंडेशन में एक प्रो बोनो केस आया। एक बच्ची, जिसे बचपन में उसके माता-पिता ने ही अनाथालय में छोड़ दिया गया था...
11/07/2026

रितु गुजराल फाउंडेशन में एक प्रो बोनो केस आया। एक बच्ची, जिसे बचपन में उसके माता-पिता ने ही अनाथालय में छोड़ दिया गया था, बाद में उसके व्यस्क होने पर उसके माता-पिता अपने साथ ले गए, लेकिन कुछ ही दिनों बाद उसे फिर घर से निकाल दिया। वह पूरी तरह बेसहारा हो गई।
उसके कॉलेज की शिक्षिकाओं ने मुझसे संपर्क किया। मैंने तुरंत वन स्टॉप सेंटर (सखी सेंटर) से बात की। उनकी निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए, पुलिस को सूचना देकर और आवश्यक औपचारिकताएँ पूरी कर, उसी रात बच्ची को सुरक्षित रूप से वन स्टॉप सेंटर (सखी सेंटर) में आश्रय दिलाया।
वहाँ मैंने देखा कि बच्ची की जिस संवेदनशीलता, सुरक्षा और सम्मान के साथ देखभाल की गई, वह वास्तव में सराहनीय थी। उसके उपरांत, जब उस बच्ची का मुझे धन्यवाद का संदेश मिला, तो वह पल मेरे लिए अत्यंत भावुक था। उसके संदेश ने मेरे मातृत्व भाव को गहराई से स्पर्श किया । बाद में वन स्टॉप सेंटर (सखी सेंटर) के अधिकारियों ने उसके माता-पिता की काउंसलिंग कराकर इस मामले का समाधान भी कराया।
यह घटना दर्शाती है कि सरकार ने ज़रूरतमंद लोगों की सहायता के लिए प्रभावी व्यवस्थाएँ और योजनाएँ बनाई हैं। आवश्यकता केवल इस बात की है कि हर व्यक्ति को उनके बारे में सही जानकारी हो। जब नागरिक अपने अधिकारों और सरकारी सुविधाओं से परिचित होंगे, तभी वे समय पर उनका लाभ उठाकर अपने जीवन को सुरक्षित और सशक्त बना सकेंगे।

Ritu Gujral Foundation extends its heartfelt gratitude to the SSP, Dehradun, Mr. Pramendra Singh Dobhal, and Mr. Nitin L...
01/07/2026

Ritu Gujral Foundation extends its heartfelt gratitude to the SSP, Dehradun, Mr. Pramendra Singh Dobhal, and Mr. Nitin Lohani, CO Dalanwala, for their prompt and compassionate support in our pro bono case involving woman in need.
Their timely intervention reflects how effective action at the administrative level can deliver swift justice, reduce the burden on the courts, and strengthen public faith in the justice delivery system.
We sincerely appreciate their commitment to justice and public service.

20/06/2026

युथसन कीर्तन –
निर्मदेश्वर मंदिर, विजयपार्क में युवाओं एवं श्रद्धालुओं को भक्ति, संस्कृति एवं सत्संग से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित कुटुम्ब ने सफलतापूर्वक अपने तीन सप्ताह पूर्ण किए हैं।
युथसन कीर्तन, युवाओं में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता को प्रोत्साहित करने हेतु प्रारंभ की गई एक सतत पहल है।
इन तीन सप्ताहों के दौरान, प्रत्येक सप्ताह बढ़ती सहभागिता, भक्ति, आनंद एवं सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण इस पहल की सफलता को दर्शाता है।
ऋतु गुजराल फाउंडेशन की सहभागिता से संचालित इस पहल का उद्देश्य युवाओं को भक्ति, सेवा एवं संस्कारों से जोड़ते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में प्रेरित करना है।

17/06/2026

पर्यावरण संरक्षण को केवल विश्व पर्यावरण दिवस तक सीमित न रखते हुए ऋतु गुजराल फाउंडेशन ने अपनी हरित मुहिम को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प निभाया है। इसी क्रम में रायपुर क्षेत्र के ग्राम पांव वाला सोड़ा में एक विशेष सीड बॉल थ्रो अभियान आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। उसी पहल को आगे बढ़ाते हुए इस बार पांव वाला सोड़ा क्षेत्र में ऐसे स्थानों को चिह्नित किया गया, जहाँ हरियाली और वृक्षों की आवश्यकता महसूस की गई। स्थानीय पारिस्थितिकी (इकोलॉजी) का विशेष ध्यान रखते हुए तथा प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने की दृष्टि से चयनित स्थानों पर पीपल, वटवृक्ष (बरगद), सबबूल एवं बांस के बीजों से तैयार सीड बॉल्स थ्रो किए गए, ताकि भविष्य में इन क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से हरित आवरण विकसित हो सके।
इस अभियान में छोटे बच्चों से लेकर युवाओं, महिलाओं और बुजुर्ग

ऋतु गुजराल फाउंडेशन द्वारा गौ तीर्थ धाम, कड़वा पानी स्थित गौशाला एवं एनिमल शेल्टर होम में गौ सेवा की गई। इस दौरान गौ मात...
16/06/2026

ऋतु गुजराल फाउंडेशन द्वारा गौ तीर्थ धाम, कड़वा पानी स्थित गौशाला एवं एनिमल शेल्टर होम में गौ सेवा की गई। इस दौरान गौ माताओं को ताज़ी एवं पौष्टिक कच्ची सब्जियाँ अर्पित की गईं तथा गौशाला में सेवा कार्यों में योगदान दिया गया।
गौ माता के सान्निध्य में प्रेम, शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करते हुए सेवा भाव के साथ समय व्यतीत किया गया। इस अवसर पर गौ संरक्षण एवं पशु कल्याण के महत्व को भी रेखांकित किया गया।
ऋतु गुजराल फाउंडेशन का मानना है कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति, करुणा और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का प्रतीक है। फाउंडेशन भविष्य में भी समाज सेवा एवं पशु कल्याण से जुड़े ऐसे प्रयासों के माध्यम से सकारात्मक संदेश प्रसारित करता रहेगा।

ऋतु गुजराल फाउंडेशन की प्रो बोनो विधिक सहायता के दौरान सामने आई एक घटना ने मुझे एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि ...
10/06/2026

ऋतु गुजराल फाउंडेशन की प्रो बोनो विधिक सहायता के दौरान सामने आई एक घटना ने मुझे एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि आज भी अनेक महिलाएँ अत्याचार सहने के बावजूद परिस्थितियों के आगे समझौता करने को विवश हैं।
एक घरेलू कामगार महिला, जो पति की मारपीट और ससुर द्वारा छेड़छाड़ के प्रयास का शिकार हुई थी, तत्काल सहायता की आवश्यकता में थी। महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती कुसुम कर्णवाल जी के सहयोग से मामला मयूर विहार चौकी पहुँचा, जहाँ तैनात श्री दीपक नेगी जी ने अत्यंत संवेदनशीलता के साथ दोनों पक्षों की बात सुनी तथा परिवार को कानून और उनके दायित्वों के बारे में समझाया।
महिला ने अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए परिवार को एक अवसर और देने का निर्णय लिया, किन्तु भविष्य में किसी भी प्रकार के अत्याचार की स्थिति में कानूनी कार्रवाई करने की बात भी स्पष्ट रूप से कही।
यही कारण है कि महिलाओं का आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। जब एक महिला अपने पैरों पर खड़ी होती है, तब वह डर या मजबूरी नहीं, बल्कि सम्मान और आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन के निर्णय ले सकती है।

ऋतु गुजराल फाउंडेशन द्वारा प्रो बोनो विधिक सहायता के अंतर्गत हाल ही में एक पीड़ित महिला की सहायता करने का अवसर प्राप्त ह...
09/06/2026

ऋतु गुजराल फाउंडेशन द्वारा प्रो बोनो विधिक सहायता के अंतर्गत हाल ही में एक पीड़ित महिला की सहायता करने का अवसर प्राप्त हुआ।
महिला को पारिवारिक विवाद के कारण उसके पति एवं ससुर द्वारा घर से निकाल दिया गया था तथा उसकी मात्र पाँच माह की पुत्री को उससे अलग कर दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया गया और आवश्यक प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एवं सीओ डालनवाला श्री नितिन लोहानी जी के संवेदनशील एवं त्वरित हस्तक्षेप के परिणामस्वरूप महिला को उसकी पाँच माह की बच्ची तत्काल वापस दिलाई गई। माँ और बच्ची का पुनर्मिलन वास्तव में अत्यंत भावुक और संतोषप्रद क्षण था।
मेरा मानना है कि यदि इसी प्रकार समयबद्ध और संवेदनशील कार्रवाई होती रहे, तो अनेक मामलों का समाधान न्यायालय तक पहुंचे बिना ही हो सकता है। इससे न केवल पीड़ितों को शीघ्र राहत मिलेगी, बल्कि न्यायालयों पर बढ़ते मामलों के बोझ को कम करने में भी महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

08/06/2026

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऋतु गुजराल फाउंडेशन द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान में महिला व्यापार प्रतिनिधि मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती मधु गुप्ता जी, श्रीमती सोनिका सनन जी, एडवोकेट प्रतीक हांडा जी, एडवोकेट अंकाक्षा मेहता हांडा जी तथा देव सिंह, सलोनी व उनके साथी युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के अंतर्गत सीड बॉल्स के माध्यम से वृक्षारोपण को बढ़ावा देने का अभिनव प्रयास किया गया। इन सीड बॉल्स में पीपल, वटवृक्ष, सबबूल एवं बैम्बू के बीज सम्मिलित किए गए थे।इस अभियान के दौरान लगभग 2,500 सीड बॉल्स का प्रतिभागियों द्वारा थ्रो किया गया जहाँ हरियाली की आवश्यकता है और प्राकृतिक रूप से इनके विकसित होने की संभावना अधिक है।
सभी को यह जानकारी भी दी गई कि वर्षा आने पर इन बीजों के अंकुरित होने की संभावना लगभग 60 से 70 प्रतिशत तक रहती है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य केवल वृक्षारोपण ही नहीं, ब

Address

L-133, MDDA Commercial Complex, First Floor, Clock Tower
Dehra Dun
248001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ritu Gujral Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share