Uttarakhand Red Cross

Uttarakhand Red Cross Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Uttarakhand Red Cross, Community Organization, Sahastradhara Road, near IT Park, P. O, Danda Lakhond, Gujrara Mansingh, Dehradun, Dehra Dun.

The Indian Red Cross Society is a leading voluntary humanitarian organization in India established in 1920, with a network over 1100 branches providing disaster relief, health care and blood service as a part of global international RCRC movement.

Youth Red Cross society, आम्रपाली  विश्वविद्यालय (हल्द्वानी)द्वारा हिन्दी दिवस पर “ मानवता की भाषा-हिन्दी” समारोह  का आय...
26/09/2026

Youth Red Cross society, आम्रपाली विश्वविद्यालय (हल्द्वानी)द्वारा हिन्दी दिवस पर “ मानवता की भाषा-हिन्दी” समारोह का आयोजन किया गया !

यूथ रेड क्रॉस ईकाई, आर.एम.पी.(पी जी.) कालेज, गुरुकुल नारसन, हरिद्वार द्वारा जनता चैरिटेबल ब्लड सैंटर, रुड़की के सहयोग से...
26/09/2026

यूथ रेड क्रॉस ईकाई, आर.एम.पी.(पी जी.) कालेज, गुरुकुल नारसन, हरिद्वार द्वारा जनता चैरिटेबल ब्लड सैंटर, रुड़की के सहयोग से दिनाँक 25/09/2026 को एक ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयं सेवकों ने 62 यूनिट ब्लड डोनेट किया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, सचिव, प्राचार्य, यूथ रेड क्रॉस सहप्रभारी ,अन्य सभी शिक्षक व शिक्षेणक्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

19/09/2026
19/09/2026

Red Cross Volunteer Nanda Hoist Red Cross Flag at the top of Mt.DKD at Gadwal Himalayas.
Redcross Nepal Redcross Society Nagarkot Redcross Nepal Redcross Society, Sub-chapter Balkot Redcrossfundraising - สำนักงานจัดหารายได้ สภากาชาดไทย

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में नशा मुक्ति की शपथ का आयोजनआज दिनांक 18 सितंबर 2026 को राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड...
18/09/2026

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में नशा मुक्ति की शपथ का आयोजन

आज दिनांक 18 सितंबर 2026 को राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में एवं एंटी ड्रग्स सेल, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, रेड क्रॉस इकाई एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के अंतर्गत नशा मुक्ति शपथ का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी ने कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और नशीले पदार्थों से के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक हानियों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की अपील की।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को अपने गांव के लोगों, परिवार के सदस्यों, मित्रों आदि को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है और राष्ट्र का भविष्य युवाओं की सोच, ऊर्जा एवं कार्य क्षमता पर निर्भर करता है। नशे की आदत व्यक्ति के न केवल स्वास्थ्य और व्यक्तित्व को प्रभावित करती है, बल्कि उसके पूरे परिवार, सामाजिक संबंधों और भविष्य की योजनाओं पर भी प्रभाव डालती है।

एंटी ड्रग सेल के प्रभारी एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए युवाओं की जागरूक भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने छात्रों से अपने आसपास नशे के विरुद्ध सकारात्मक वातावरण बनाने की अपील की।

इस अवसर पर डॉ कृष्णा डबराल, डॉ बृजेश चौहान, डॉ पवन कुमार, डॉ विनीत कुमार, डॉ यशवंत सिंह, डॉ सुगन्धा वर्मा, डॉ भूपेश चंद्र पंत, डॉ निशी दुबे, डॉ प्रभात कुमार सिंह, डॉ आराधना राठौर, डॉ नेहा बिष्ट, डॉ मंजू पांडे, डॉ कुलवीर सिंह राणा, श्रीमती उर्वशी जुयाल, श्री स्वर्ण सिंह, श्री मदन सिंह, श्री रोशन लाल, श्री होशियार सिंह, श्री जीतेन्द्र सिंह, श्री जय प्रकाश भट्ट, श्री सुनील गैरोला, श्री अमीर सिंह चौहान, श्री सुनील रमोला, श्री नरेश रमोला, श्री कौशल सिंह बिष्ट, श्री धनराज सिंह बिष्ट, श्रीमती हिमानी रमोला, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्री संजय कुमार, श्री रमेश चंद्र एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

आपदा की घड़ी में मानवता का हाथनमस्कार साथियों।उत्तराखंड जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में प्राकृतिक आपदाएँ क...
11/08/2026

आपदा की घड़ी में मानवता का हाथ
नमस्कार साथियों।
उत्तराखंड जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में प्राकृतिक आपदाएँ किसी भी समय चुनौती बनकर सामने आ सकती हैं। अतिवृष्टि, भूस्खलन, बादल फटना और अन्य आपदाओं के दौरान सबसे अधिक प्रभावित हमारे सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र होते हैं। ऐसे कठिन समय में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में कार्यरत स्वयंसेवक मानवता और सेवा की भावना के साथ जरूरतमंदों तक पहुँचने का निरंतर प्रयास करते हैं।
पिछले वर्ष मानसून के दौरान हुई मूसलाधार वर्षा से जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड पाबौ के अनेक गांव प्रभावित हुए। सैंजी, बुरांसी, फलद्वाड़ी, नौठा, कलगड्डी, कलूण एवं क्यार्द सहित कई गांवों में अतिवृष्टि के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ और लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
ग्राम सैंजी में आपदा का प्रभाव विशेष रूप से गंभीर रहा। लगभग 30 परिवार प्रभावित हुए तथा कई भवनों को नुकसान पहुँचा। अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा ने प्रभावित परिवारों के सामने जीवन, आवास और आजीविका से जुड़ी अनेक चुनौतियाँ खड़ी कर दीं।
ऐसे कठिन समय में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा पौड़ी के स्वयंसेवकों एवं चिकित्सकों की टीम ने मानवीय संवेदना को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण किया। टीम ने प्रभावित परिवारों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया और आवश्यकता के अनुरूप उन्हें आपदा राहत सामग्री उपलब्ध कराई।
रेडक्रॉस की यह पहल केवल राहत सामग्री पहुँचाने तक सीमित नहीं थी। इसका मूल उद्देश्य आपदा से प्रभावित परिवारों के बीच यह विश्वास कायम करना था कि संकट की घड़ी में समाज और मानवता उनके साथ खड़ी है।
उत्तराखंड के सुदूरवर्ती पर्वतीय जिलों में रेडक्रॉस के स्वयंसेवक सीमित संसाधनों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद जरूरतमंदों तक पहुँचने का प्रयास करते हैं। इनके लिए सेवा किसी औपचारिकता का विषय नहीं, बल्कि मानवता के प्रति जिम्मेदारी और रेडक्रॉस के मूल सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता है।
इस मानवीय अभियान को सफल बनाने में श्री केसर सिंह असवाल (जिला सचिव), श्री जसपाल सिंह रावत (आजीवन सदस्य), श्री प्रदीप रावत (वर्तमान राज्य प्रतिनिधि), श्री दीपक खनसूली (सक्रिय सदस्य), श्री राम सिंह नेगी (आजीवन सदस्य) तथा राठ महाविद्यालय की यूथ रेडक्रॉस समिति के छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
यह उदाहरण यह दर्शाता है कि उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में रेडक्रॉस की जिला शाखाएँ और उनके स्वयंसेवक आपदा के समय केवल राहत सामग्री लेकर नहीं पहुँचते, बल्कि सहानुभूति, संवेदना और भरोसे का हाथ लेकर पहुँचते हैं।
भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, उत्तराखंड का यही प्रयास है कि राज्य के किसी भी सुदूर गांव में जब कोई परिवार प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हो, तो आवश्यकता के समय उसके साथ खड़े होने वाला कोई न कोई रेडक्रॉस स्वयंसेवक अवश्य पहुँचे।
क्योंकि रेडक्रॉस के लिए सेवा केवल एक कार्य नहीं, बल्कि मानवता का संकल्प है।
जहाँ पीड़ा है—वहाँ संवेदना पहुँचे।
जहाँ संकट है—वहाँ सहायता पहुँचे।
जहाँ निराशा है—वहाँ आशा पहुँचे।
यही भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, उत्तराखंड के स्वयंसेवकों की पहचान है और यही मानवता की सच्ची सेवा है।

उत्तरकाशी। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उत्तरकाशी ने राज्य शाखा से प्राप्त राहत सामग्री का शुक्रवार को मैड़ागाड़ क...
07/08/2026

उत्तरकाशी। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उत्तरकाशी ने राज्य शाखा से प्राप्त राहत सामग्री का शुक्रवार को मैड़ागाड़ क्षेत्र में वितरण कर 18 जरूरतमंद परिवारों को सहायता उपलब्ध कराई। इस दौरान स्थानीय गरीब परिवारों के साथ-साथ नेपाली मूल के जरूरतमंद लोगों को भी राहत सामग्री प्रदान की गई। जिला रेडक्रॉस समिति के चेयरमैन माधव प्रसाद जोशी ने बताया कि इस वर्ष राहत सामग्री राज्य शाखा से विलंब से प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य शाखा के चेयरमैन ओंकार बहुगुणा द्वारा राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली स्तर पर लगातार प्रयास किए जाने के बाद उत्तरकाशी सहित प्रदेश के अन्य जिलों के लिए राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। उन्होंने बताया कि राज्य शाखा की ऑनलाइन बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि राहत सामग्री को बिना विलंब जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाए। इसी क्रम में रेडक्रॉस के सक्रिय सदस्यों की मौजूदगी में मैड़ागाड़ क्षेत्र के 18 जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री वितरित की गई, जिससे जरूरतमंदों को राहत मिली। राहत वितरण कार्यक्रम में रेडक्रॉस के सक्रिय सदस्य प्रदीप रावत, संतोष शकलानी सहित अन्य स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला रेडक्रॉस शाखा ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी प्राकृतिक आपदाओं एवं अन्य विषम परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों तक समयबद्ध राहत एवं मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए संस्था पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

06/08/2026

When someone goes missing, they leave more than an empty place.

They leave a family waiting, searching and living with unanswered questions.

Across more than 130 armed conflicts we work to reconnect separated families and/or help them find answers about their loved ones.

Address

Sahastradhara Road, Near IT Park, P. O, Danda Lakhond, Gujrara Mansingh, Dehradun
Dehra Dun
248013

Opening Hours

Monday 9am - 4pm
Tuesday 9am - 4pm
Wednesday 9am - 4pm
Thursday 9am - 4pm
Friday 9am - 4pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttarakhand Red Cross posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Uttarakhand Red Cross:

Shortcuts

Share