मूलनिवास भू-कानून समिति

मूलनिवास भू-कानून समिति मूल निवास का अधिकार और अपनी ज़मीन बचाने के इस संघर्ष में चाहे जो कीमत चुकानी पड़े.....
हम इसे लेकर रहेंगे.....

लड़ेंगे तभी जीतेंगे 🤞

05/12/2025

विकासनगर /देहरादून
डैम से छोड़ा गया पानी मजदूरों की बाल-बाल बची जान।
विकासनगर मे टोंस नदी पर मौजूद इच्छाड़ी डैम से अचानक भारी मात्रा मे पानी छुटते ही डैम के ठीक सामने डाउन स्ट्रीम में मरम्मत का काम कर रहे मजदूरों मे अफरा तफरी मच गई।
चारों तरफ अफरा तफरी के इस माहौल में डैम के ठीक सामने पोकलैंड मशीन को चला रहे एक मशीन ऑपरेटर की जान पर बन आई।
जानकारी के मुताबिक बीती मंगलवार की शाम को घटी इस घटना में डैम पर तैनात जल विद्युत निगम के कर्मचारियों ने पानी छोड़ने से पहले दो बार अलर्ट सायरन बजाया था।
लेकिन सामान को समेट रहे दो मशीन ऑपरेटर और एक मजदूर समय से बाहर नहीं निकल पाए।
किसी तरीके से एक ऑपरेटर और एक मजदूर ने भागकर अपनी जान बचा ली।
लेकिन एक मशीन ऑपरेटर पोकलैंड मशीन पर ही फस गया।तस्वीरों में देखिए कैसे अपनी जान बचाने के लिए ये पोकलैंड मशीन ऑपरेटर मशीन के अगले हिस्से पर चढ़कर खतरे से बाहर निकलना चाहता था लेकिन पानी के इस रौद्र रूप के सामने उसकी एक न चली गनीमत ये रही की घटना के समय बड़ी तादाद में मदद के लिए मौके पर मजदूर मौजूद थे।कुछ मजदूर सीढ़ी लेकर मदद के लिए भागे लेकिन ये सीढी पोकलैंड मशीन पर फंसे हुए इस मजदूर तक नहीं पहुंच सकी। तभी दूसरी ओर से कुछ मजदूरों ने एक बड़ा पाइप मदद के लिए पोकलैंड मशीन पर फेंका।मशीन पर फसे इस मजदूर ने हिम्मत रखी और अगले ही पल अपनी अच्छी किस्मत से अपने साथियों के द्वारा फेके गए इस पाइप को लपक लिया। इसी बीच शोर सुनकर पानी के बहाव को भी कुछ कम कर दिया गया था।पाइप को अच्छे से पकड़ते ही साथी मजदूरों ने अपने साथी को खींचकर इसकी जान बचा ली।जानकारी के मुताबिक घटना के समय निगम के सिविल विंग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं था।

04/11/2025
30/05/2025

राजधानी देहरादून के अमीरजादे

06/05/2025

सर्व शिक्षा अभियान की पोल खोलता यह वीडियो

25/03/2025

टोल पर हुई इस दुःखद घटना से एक और वजह मिलती है डोईवाला टोल को हटाने की...
ये बिलकुल प्रसांगिक नहीं है एक तरह से अवैध वसूली है...
जागिए और विरोध कीजिये...
वरना निरंकुश शासन को छूट देंगे तो वो लूट लेंगे....
जय उत्तराखंड....
#पहाड़

20/03/2025

ऐसे ही शुरू होता है कब्जे का सिलसिला पहले जड़ी बूटी के नाम पर,लोहार के काम,छोटे-मोटे कामों के नाम पर एक डेरा डाला जाए फिर धीरे-धीरे और भी लोग आने लगते हैं छोटी-छोटी झुग्गियां डाल लेते हैं नाले , खाले,नदी और अब पहाड़ों के किनारे भी....
फिर धीरे-धीरे पूरी बस्ती बन जाती है कोई छुट भैया नेता तैयार हो जाता है....
एक बड़े नेता का संरक्षण मिलना शुरू हो जाता है इन्हीं नेताओं में से कोई बिजली का कनेक्शन कर देता है, कोई पानी का कनेक्शन कर देता है, राशन कार्ड बनने लगते हैं वोटर आईडी बनने लगते हैं और एक नई बस्ती तैयार हो जाती है....
फिर नशे का कारोबार,अवैध शराब का कारोबार,वेश्यावृत्ति जैसे काम यहां शुरू हो जाते हैं
हमारे अपने नेता यहां से वोट भी बटोरते हैं और नोट भी प्रदेश की डेमोग्राफी धीरे-धीरे करके ऐसे ही चेंज हो रही है करीब 20 लाख से ज्यादा लोग मलिन बस्तियों में रह रहे हैं
पूरे प्रदेश में 600 के आसपास मलिन बस्तियां चिन्हित की गई है
इसी वजह से अब बाहर से आए लोग पार्षद बन रहे हैं
बाहर से आए लोग मेयर बना रहे हैं
और धीरे-धीरे हमारे मुख्य जनप्रतिनिधि भी बन जाएंगे
एक दिन ऐसा आएगा जब हमारा मुख्यमंत्री भी बाहर का होगा और वो फिर हमारे पहाड़ के भविष्य का फैसला कर रहा होगा
जाग जाइए कहीं बहुत देर ना हो जाए
जय उत्तराखंड.....

#उत्तराखंड


#वायरलस

09/03/2025

ये लड़ाई मूल निवास भू कानून बेरोज़गारी संसाधनों पर अधिकार जैसे गंभीर मुद्दों से हटकर अब निम्न स्तर की राजनीति की तरफ मुड़ रही है.....
विरोध मंत्री प्रेमचंद के उत्तराखंडी समाज को लेकर कहे गए अपशब्दों का है ना कि किसी समाज विशेष का...
ये बाहरी- भीतरी, पहाड़ -मैदान , ऊपर - नीचे जैसी घटिया मानसिकता हमारे बीच में जहर घोलने का काम कर रही है....
चिन्हित कीजिये इन लोगों को और याद रखियेगा कि कौन थे ये लोग जिन्होंने समाज को बांटने का काम किया था.......

07/03/2025

जब उसूलों पर बात आए तो टकराना जरुरी है...........
जिंदा है तो जिंदा नजर आना जरूरी है.........
गैरसैण ज़िंदाबाद
जय भारत
जय उत्तराखंड

03/03/2025

दरबार ए वतन में जब एक दिन सब जाने वाले जाएँगे
कुछ अपनी सज़ा को पहुँचेंगे,कुछ अपनी जज़ा ले जाएँगे,

ऐ ख़ाक नशीनो उठ बैठो वो वक़्त क़रीब आ पहुँचा है
जब तख़्त गिराए जाएँगे जब ताज उछाले जाएँगे,

28/02/2025

माणा के निकट हिमस्खलन की सूचना मिल रही है भगवान बद्री विशाल से प्रार्थना है कि सभी लोगों को सुरक्षित रखें
जिनके दबे होने की आशंका है और जो बचाव कार्य में लगे हैं 🙏

Address

Dehra Dun
248001

Telephone

+918057011033

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when मूलनिवास भू-कानून समिति posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to मूलनिवास भू-कानून समिति:

Share