Asha Sahyogini Ekta Manch Rajasthan

Asha Sahyogini Ekta Manch Rajasthan Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Asha Sahyogini Ekta Manch Rajasthan, Community Organization, Deeg, Rajasthan, Deeg.

दर्द, पीड़ा और अपमान से चीखती 😭हुई आशा सहयोगिनियों🧑‍⚕️ के शोषण का दौर अभी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। और न ही किसी अधिकारी🗿 के कानों तक इसकी कोई खबर पहुँची है।
डर, शर्म और झिझक को छोड़ो 📢और जागो, उठो, मंजिल प्राप्त होने तक🤝 रुकने का नाम मत लो।✊

28/08/2026

राजस्थान की सभी आशा सहयोगिनियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏🌸
स्वस्थ रहो, खुश रहो और अपने हक़ के मेहनताने के लिए हमेशा डटकर खड़ी रहो।
क्योंकि मेहनत हमारी है, तो सम्मानजनक पारिश्रमिक भी हमारा अधिकार है। 🤝✊
राधे राधे Jai Shri Krishna
🙏🌄🌺🪷🌻💐🪔🙏








27/08/2026

आशाओं का उद्धार करने के लिए सबसे पहले आशा को उसके काबिल बनना पड़ेगा। अपने आप को उस माहौल में ढालना पड़ेगा, जहाँ आपको होना चाहिए।

एक बात बताओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन काम करने के लिए मोबाइल दिया गया है, उनको उसका रिचार्ज भी उपलब्ध कराया जाता है। जबकि उनकी गतिविधि आशाओं की गतिविधि की आधी से भी कम हैं। फिर भी सरकार उनको मानदेय भी ज्यादा देती है और सम्मान भी।

अब आप अपनी तरफ देखो, मानदेय कितना है???
मोबाइल कितने हजार का दे दिया???
रुपये कितने बढ़ा दिए???
600 रुपये PCTS के जो आते थे, वो भी बंद कर दिए और साथ में कई गतिविधियों के भी। 1100/- रुपये रक्षाबंधन की उपहार राशि भी प्रदान नहीं की।

फिर भी हमारी आशा बहनजी.....

अंतर के टीके का फॉर्म है क्या???
किसी के पास 2 बच्चों की माँ का फॉर्म है क्या???
किसी के पास हमारी शाही वर्दी के कोट का फॉर्म है क्या???
ये फॉलोअप करने पर कितना पैसा मिलेगा???
ये NCD की एंट्री कैसे करनी है???
ये आयुष्मान दिन में बाँटने हैं या रात में???
हमारी ANC काट दी गई है, अब हम कैसे जिएंगे???
हमारा कुछ नहीं हुआ, अब हमारा कौन है???

ये सब हाल है।

किसी को भी ये नहीं लगता कि जब वो वस्तु (मोबाइल) है ही नहीं, जिससे काम किया जाएगा, तो फिर हमारा क्या, जो हम अपने घर से मोबाइल लगाएँ।

कोई भी पद हो, कोई भी विभाग हो। सभी वहीं काम करते हैं और वहीं के उपकरण इस्तेमाल किए जाते हैं। फिर भी तनख्वाह 50 हजार तक।

और पूरे 5000/- भी नहीं मिलते हमको । देखो, कैसे मर-कट जाते हैं इस काम के लिए।

सरकार चाहे हमारा लाख रुपया खा जाए, सब माफ है। अगर किसी दूसरी आशा ने एक ANC चढ़ा दी या ऑपरेशन केस ले लिए, तो हम उसके खून करने की सोच लेते हैं। उसकी जिंदगी तबाह करने की सोच लेते हैं।








26/08/2026

भजनलाल जी, तुम भजन करो,
हमको परमानेंट करो।
आवाज़ दो, हम एक हैं। ✊







25/08/2026

आशाओं का वो दर्द, जिससे समाज और सरकार दोनों अनजान हैं।
फिर भी सरकार को हमारी अहमियत का अंदाजा नहीं है।







24/08/2026

सरकार को जितना भागना है...... भाग ले!!!
अब आशा के अधिकारों को नकार नहीं सकती।
अब आशाओं की आवाज़ को दबा नहीं सकती।
संघर्ष जारी रहेगा। 💪
आशा एकता ज़िंदाबाद!
हमारा संघर्ष ज़िंदाबाद!
राधे राधे 🙏








23/08/2026

आप सभी आशा बहनों को आशा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏🌹
गलत इंसान नहीं होता, गलत होते हैं उसके इरादे। उसका कार्य करने का तरीका। आपके मौजूद होते हुए भी, वो हो जाए जो होना नहीं चाहिए। तो आप क्या कहेंगे। किसको दोषी ठहराएंगे। उनकी जगह पर आप होते, और आपको वहाँ से छोड़कर, बेइज्जत होकर जाना पड़ता। जो आपका सबसे बड़ा सपना था, जिसके लिए आपने दिन-रात मेहनत की थी। बहिनजी, आँखों से आँसू बंद नहीं होंगे। जरा समझकर देखो, उनके दर्द को।
आशा के कार्य, जिम्मेदारी, सहनशीलता और धर्मपरायणता की हर क्षेत्र में अलख जगे।







22/08/2026

गलत इंसान नहीं होता, गलत होते हैं उसके इरादे। उसका कार्य करने का तरीका। आपके मौजूद होते हुए भी, वो हो जाए जो होना नहीं चाहिए। तो आप क्या कहेंगे। किसको दोषी ठहराएंगे। उनकी जगह पर आप होते, और आपको वहाँ से छोड़कर, बेइज्जत होकर जाना पड़ता। जो आपका सबसे बड़ा सपना था, जिसके लिए आपने दिन-रात मेहनत की थी। बहिनजी, आँखों से आँसू बंद नहीं होंगे। जरा समझकर देखो, उनके दर्द को।

जो भी बात होगी......
जो भी फैसला होगा.....
यही होगा, इसी ग्रुप में होगा।
जिसको साथ देना है दे, जिसको भागना है भागे।
ये हम हैं, ये हमारा परिवार है और यही हमारा घर भी।
लड़ेंगे भी.....
कटेंगे भी.....
मरेंगे भी.....
लेकिन एक-दूसरे के लिए। एक-दूसरे से नहीं। क्या हो गया थोड़ा सा फेल हो गए तो। क्या हुआ थोड़ा सा मन-मुटाव हो गया तो।
कोई फायदा थोड़े ना उठा लेगा।
साथ देना है, सबके सामने दो। बताकर दो। सहमति लेकर दो। अपना आदेश जारी करने की कोशिश न करें।







20/08/2026

आप सभी सिस्टर को राधे राधे
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

सिस्टर और किसी की तो मैं नहीं जानता, पर अपनी बता रहा हूँ। इतना आसान नहीं हुआ, जॉइनिंग करना। ऐसा लगा जिसकी गलती थी, जो कसूरवार था, अब उसी से माफी माँगनी पड़ रही हो। उल्टा उसी को कहना पड़ रहा हो, कि हाँ मेरी ही गलती थी। जॉइनिंग करने का कभी मन नहीं किया, आत्मा तो बिल्कुल भी गवाही नहीं देती। अपने आप ही एक चिढ़ सी, एक झुंझलाहट सी हो जाती है। इस सिस्टम से और इस सरकार से। जिसके लिए हम दिन-रात काम करते हैं। बगैर अपनी परेशानियों को देखे।

फिर अंत में यही ख्याल आता है, हमें जिसके खिलाफ लड़ना है, जिससे अपनी बात मनवानी है, सबसे पहले उस सिस्टम में रहना जरूरी है। कितने दिनों से कॉल नहीं आ रही थी, जॉइन कर लो, एक आप ही लास्ट रह रहे हो। लेकिन यहीं बोल देते हाँ, ठीक है, ठीक है। फिर जयपुर जाना पड़ेगा। ये हो जाएगा, वो हो जाएगा।

होता कुछ भी नहीं है, बस डराने-धमकाने की कोशिश की जाती है। आपको हटाने का अधिकार किसी को भी नहीं है, इतना सहज रूप से।

और आपने जब 01/09/2026 को जॉइन करने का फैसला किया है, तो तब तक की लड़ाई को जरूर शानदार बना लो। 11 दिन में भी बहुत कुछ हो सकता है। क्योंकि आज से विधानसभा सत्र भी आरंभ हो रहे हैं, शायद। फिर आपके धरने को सम्मानजनक स्थगित करवाने के लिए टीकाराम जूली जी या भूपेंद्र यादव जी आ ही जाएंगे। जॉइनिंग के साथ-साथ जितने दिन की आपकी हड़ताल हुई है, उसका सभी का सामूहिक अवकाश लग जाएगा। जिससे किसी भी आशा बहनजी का कोई नुकसान नहीं होगा। और किसी भी तरह की कोई मदद की आवश्यकता पड़ती है, तो शायद हम भी आ जाएँ। एक बात और, जॉइनिंग करने से पहले, अपनी सभी आशाओं की मीटिंग जरूर रख लेना। चाहे किसी ने जॉइनिंग कर रखी हो या न कर रखी हो, बस हर हाल में उपस्थित हो जाना।

राधे राधे 🙏🙏🙏🙏🙏







19/08/2026

कोई कहता है, अध्यक्ष सही नहीं है। कोई कह रहा है, आपस में फूट पड़ी हुई है। और कोई-कोई तो इतना बड़ा भविष्यवक्ता है, उसको पहले से ही पता था कि कुछ नहीं होगा?????

जिनके हिस्से में संघर्ष करना नहीं आता और होता भी नहीं है, वो दूसरों पर लांछन लगाने के बहाने ढूंढते हैं। जिंदगी में खुद तो कभी कुछ कर नहीं पाते, और जो करते हैं उनका भी माइंडवॉश करके गुमराह कर दिया जाता है। अब आप ये देखो, ग्रुप में कितने-कितने मजे लिए जा रहे हैं। क्या-क्या व्यंग्य कसे जा रहे हैं। वेरी गुड, सभी आशाओं के समर्पण और त्याग का यही इनाम मिलना चाहिए। इससे ज्यादा आप दे भी क्या सकते हो।

इस ग्रुप में कोई कमी नहीं है और न ही कोई इसकी कोई कमजोरी है। बस कोई दिलासा देने वाला नहीं है, रूठे हुए को मनाने वाला नहीं है, भ्रमित को जागरूक करने वाला नहीं है। खुद को छोटा बनाकर, सामने वाले को सीनियर दिखाने वाला कोई नहीं है। और कभी-कभी अपनी इच्छाओं को मारकर, तेरे मन की बात करने वाला कोई नहीं है।

बस इतनी सी कमी थी।

एक बात सोचो, झगड़ा किसमें नहीं होता, मन-मुटाव किसमें नहीं होता, गुस्सा किसको नहीं आता। लेकिन इन सबको कोई कंट्रोल करने वाला तो हो, इनकी नाराजगी को दूर करने वाला तो कोई हो और समय-समय पर मूड फ्रेश करने की डोज देने वाला तो कोई हो। जो 10 लोग 1000 आशाओं को संभालकर चल रहे हैं, उनको भी तो कोई संभाले, उनके भी कंधे पर हाथ रखकर पूछे.... थक गए हो क्या??? नाराज हो क्या????

लेकिन नहीं.... आप सबको ये लगता है कि हमारी पूछ होनी चाहिए। और अगर नहीं होती है, तो मैं अपना अलग साम्राज्य खड़ा करूंगी। फिर मैं करके दिखाऊंगी। लेकिन कुछ भी नहीं होता।

जीतता वही है, जो समयानुसार अपनी चाल चलता रहता है। जैसे कोई विरोधी, आपका विपक्षी और सरकार के मंसूबे..... ये जीतते हैं।







Address

Deeg, Rajasthan
Deeg
321203

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Asha Sahyogini Ekta Manch Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share