03/06/2025
दरभंगा महोत्सव एक उत्सव नहीं, बल्कि मिथिला की सांस्कृतिक आत्मा का वह आँगन है, जहाँ परंपरा की खुशबू हर कोने में महकती है। हर वर्ष यह महोत्सव अपनी अनूठी छटा और सांस्कृतिक दायित्वों के साथ मिथिला की अस्मिता को सहेजता है, सँवारता है। लेकिन इसकी अस्मिता को सिर्फ कार्यक्रम से जुड़े लोग ही नही बचाते बल्कि प्रशासनिक पदाधिकारियों का भी सहयोग रहता हैं।
इसी श्रृंखला में दरभंगा महोत्सव परिवार के कोषाध्यक्ष श्री केशव कुमार और संस्थापक सदस्य अभिषेक कुमार झा ने दरभंगा महोत्सव में अभूतपूर्व योगदान देने वाले प्रशासक जिलापदधिकारी राजीव रौशन सर को स्नेहिल पुष्पगुच्छ अर्पित कर हार्दिक साधुवाद प्रकट किया।
यह पुष्पगुच्छ केवल आभार का प्रतीक नहीं था, बल्कि मिथिला की आत्मा से उपजे उस सम्मान का द्योतक था, जो उनके मधुर व्यवहार और कर्मठता के प्रति हमारी कृतज्ञता का सजीव प्रमाण है।
उनका व्यक्तित्व दरभंगा की उस अद्भुत मधुरता से सराबोर है, जो प्रशासनिक पदाधिकारियों को उनके दायित्व के निर्वहन में भी मानवीय संवेदनाओं से जोड़ती है।
यही वह भावभूमि है, जहाँ से उम्मीद की जाती है कि उनका आगे का सफर भी इसी तरह सफलता, सहयोग और मानवीय सरोकारों से पुष्पित होता रहेगा।
हम दरभंगा महोत्सव परिवार की ओर से उनके उज्जवल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ करते हैं और यह भरोसा दिलाते हैं कि नए जिलाधिकारी के साथ मिलकर दरभंगा महोत्सव की यह अलौकिक परंपरा नित नवीन ऊँचाइयों को छूती रहेगी — हर वर्ष, हर दिल में, हर सांस्कृतिक गीत में।
जय दरभंगा