Dr.MOHAN choudhary memorial foundation

Dr.MOHAN choudhary memorial foundation ..

डॉ. मोहन चौधरी की 11वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏डॉ. मोहन चौधरी शिक्षा जगत में गणित के एक अत्यंत प्रतिष्ठित एव...
16/04/2026

डॉ. मोहन चौधरी की 11वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏

डॉ. मोहन चौधरी शिक्षा जगत में गणित के एक अत्यंत प्रतिष्ठित एवं समर्पित शिक्षक थे। उन्होंने अपने ज्ञान, अनुशासन और सेवा भाव से न केवल विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया, बल्कि समाज में एक विशिष्ट स्थान स्थापित किया। वे दिव्यांगजनों के सच्चे हितैषी तथा एक संवेदनशील, करुणामय और समर्पित समाजसेवी के रूप में सदैव स्मरणीय रहेंगे।

आज उनकी 11वीं पुण्यतिथि पर हम सभी उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। आपकी अनुपस्थिति आज भी हमें बहुत महसूस होती है। समाज और परिवार के प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में आपकी स्मृतियाँ आज भी जीवित हैं, जो हमें निरंतर प्रेरणा और मार्गदर्शन प्रदान करती हैं।

“सदियों तक याद करेंगे हम आपको,
आपकी स्मृतियाँ सदैव हमारे हृदय में जीवित रहेंगी।”

🙏 विनम्र श्रद्धांजलि 🙏

आज जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग दरभंगा के तत्वावधान में माननीय श्री मदन सहनी मंत्री समाज कल्याण विभाग के हाथों 100 द...
25/03/2026

आज जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग दरभंगा के तत्वावधान में माननीय श्री मदन सहनी मंत्री समाज कल्याण विभाग के हाथों 100 दिव्यांगजन को मोटरेबुल ट्राई साईकल का वितरण किया गया इस पुनीत अवसर पर दरभंगा के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के सहायक निदेशक श्री आशीष प्रकाश अमन एवं डॉ. मोहन चौधरी मेमोरियल फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी एवं प्रखर समाजसेवी विजय कुमार चौधरी जी की गरिमामयी
उपस्थिति रही।

आज दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के तहत दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 की धारा 72 के अन्तर्गत जिला स्तर पर दिव्यांगो के सम...
24/03/2026

आज दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के तहत दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 की धारा 72 के अन्तर्गत जिला स्तर पर दिव्यांगो के समस्याओ पर विचार विमर्श तथा योजनाओ के प्रभावी क्रियान्वयन हेतू।श्री आशीष प्रकाश अमन सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग दरभंगा ,के अध्यक्षता में वेठक आहूत की गई।

आज डॉ. मोहन चौधरी मेमोरियल फाउंडेशन के प्रधान कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला दिवस का भव्य आयोजन ...
08/03/2026

आज डॉ. मोहन चौधरी मेमोरियल फाउंडेशन के प्रधान कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला दिवस का भव्य आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुधा सर्राफ (सर्राफ अस्पताल) रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में दिव्या ज्योति, थाना अध्यक्ष मोरो, उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में विजय कुमार चौधरी, मुख्य न्यासी – डॉ. मोहन चौधरी मेमोरियल फाउंडेशन तथा इंजिला देवी (पूर्व मुखिया, गोदाईपट्टी) सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण तथा समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का सम्मान किया गया तथा महिलाओं के उत्थान और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

आज दिनांक 02/03/26 को डॉ मोहन चौधरी मेमोरियल फाउंडेशन के प्रधान कार्यालय पर *होली के रंग दिव्यागों के संग* कार्यक्रम का ...
02/03/2026

आज दिनांक 02/03/26 को डॉ मोहन चौधरी मेमोरियल फाउंडेशन के प्रधान कार्यालय पर *होली के रंग दिव्यागों के संग* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिव्यांग भाई बहनों ने भाग लिया। होली सामाजिक समरसता का त्योहार है जो हमें जाति,धर्म,सम्प्रदाय,ऊँच-नीच से ऊपर उठ कर समान सद्भाव एवं संभाव से जीवन जीने की प्रेरणा देती है। यह त्योहार हमें ईर्ष्या, द्वेष को भूला कर आपसी भाइचारे एवं सौहार्दपूर्ण जीवन जीने का संदेश देती है। आइये इस होली हम सब भी प्रण लें कि हम भी मनुष्य-मनुष्य में किसी प्रकार का विभेद न करेंगे ना करने देंगे क्योंकि हर प्राणी ईश्वर की अनुपम कृति है समाज में सबको गरिमा एवं सम्मान के साथ रहने का नैसर्गिक अधिकार है।
एक बार पुनः आप सभी स्नेही जनों को होली की हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं । ईश्वर से प्रार्थना है कि आपके जीवन को रंग बिरंगी खुशियों से सदैव समृद्ध रखें।
धन्यवाद

दिनांक 05/02/26 को बिहार विकलांग कल्याण परिषद के आदर्श नगर ,मझोलीया मुजफ्फरपुर स्थित कार्यालय पर श्री एस.एन. शर्मा (सेवा...
05/02/2026

दिनांक 05/02/26 को बिहार विकलांग कल्याण परिषद के आदर्श नगर ,मझोलीया मुजफ्फरपुर स्थित कार्यालय पर श्री एस.एन. शर्मा (सेवा निवृत्त बैंक अधिकारी) एवं श्रीमति वीणा शर्मा (सेवा निवृत्त शिक्षिका) ने अपने विवाह का 55 वां वर्षगांठ मनाया। इस अवसर का साक्षी मुजफ्फरपुर जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए सम्मानित दिव्यांग जन हुए। आए हुए सभी दिव्यांगों के लिए दंपति ने उत्तम भोजन का प्रबंध किया एवं उपहार स्वरुप उन्हें कंबल प्रदान किया। उनके इस प्रशंसनीय पहल के लिए बिहार विकलांग कल्याण परिषद शर्मा परिवार के प्रति आभार प्रकट करती है एवं उनके सफल, सुखद व दीर्घायु जीवन की कामना करती है। 🥳🥳💐💐

आज भारत विकास परिषद दिव्यांग केन्द्र (डा.मोहन चौधरी कॉम्प्लेक्स) औद्योगिक प्रांगण,फेज-1 बेला, मुजफ्फरपुर में निःशुल्क अत...
04/02/2026

आज भारत विकास परिषद दिव्यांग केन्द्र (डा.मोहन चौधरी कॉम्प्लेक्स) औद्योगिक प्रांगण,फेज-1 बेला, मुजफ्फरपुर में निःशुल्क अत्याधुनिक कृत्रिम अंग का वितरण शिविर लगा कर किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के माननीय मंत्री समाज कल्याण आदरणीय श्री मदन सहनी जी एवं विशिष्ट अतिथि माननीय नगर विधायक श्री रंजन कुमार जी कार्यक्रम में शामिल हुए। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यागों के लिए आधुनिक कृत्रिम उपकरण उपलब्ध करवाना है। इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद से जुड़े हुए सभी पदाधिकारी एवं डॉ मोहन चौधरी मेमोरियल फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी अध्यक्ष बिहार विकलांग कल्याण परिषद मुजफ्फरपुर श्री विजय कुमार चौधरी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समृद्धि यात्रा के क्रम में कल माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का दरभंगा आगमन हुआ। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्...
29/01/2026

समृद्धि यात्रा के क्रम में कल माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का दरभंगा आगमन हुआ। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण के अंतर्गत ‘संबल’ योजना के तहत 40 दिव्यांगजनों के बीच मोटरचालित ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में माननीय समाज कल्याण मंत्री श्री मदन सहनी जी, माननीय जद(यू) के कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय झा जी सहित जिले के सभी सम्मानित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
उक्त अवसर पर डॉ. मोहन चौधरी मेमोरियल फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री विजय चौधरी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

डा.मोहन चौधरी मेमोरियल फाउंडेशन के प्रधान कार्यालय पर गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के शुभ अवसर पर ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य आदरणीय...
26/01/2026

डा.मोहन चौधरी मेमोरियल फाउंडेशन के प्रधान कार्यालय पर गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के शुभ अवसर पर ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य आदरणीय श्री नन्द किशोर चौधरी जी (पूर्व मुखिया)गोदाईपटी द्वारा झंडोत्तोलन किया गया इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार चौधरी पूर्व सरपंच इरफान अहमद जी शैलेन्द्र कापर राजन कुमार दिव्यांग साथी ललन मंडल पंकज ठाकुर अविनाश किरन पाचू राम विजय माझी एंव वार्ड सदस्य भिखारी मांझी अमरेंद्र चौधरी पूर्व मुखिया इंजिला देवी संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी विजय कुमार चौधरी एंव अन्य ग्रामीण सम्मलित हुए।

77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं ।
26/01/2026

77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं ।

https://youtu.be/qhcxiku4gzk?si=HGLdeS53N7lee7lK
19/01/2026

https://youtu.be/qhcxiku4gzk?si=HGLdeS53N7lee7lK

“गोदाईपट्टी में मानवता की मिसाल: डॉ. मोहन चौधरी फाउंडेशन ने किया गरीब-दिव्यांगों के बीच कंबल वितरण”

कल दिनांक 17/01/26 को डॉ मोहन चौधरी मेमोरियल फाउंडेशन के प्रधान कार्यालय गोदाईपट्टी में  कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया...
18/01/2026

कल दिनांक 17/01/26 को डॉ मोहन चौधरी मेमोरियल फाउंडेशन के प्रधान कार्यालय गोदाईपट्टी में कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया। जिसमें हजारों की संख्या में आए जरुरतमंदों एवं दिव्यागों के बीच कंबल एवं"आरंभ कर्ता के रूप में सामाज कल्याण मंत्री आदरणीय श्री मदन सहनी जी की पावन उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ० एस. एन. सर्राफ जी उपस्थित रहे।

Address

Darbhanga
846003

Opening Hours

Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Telephone

09934664631

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr.MOHAN choudhary memorial foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Dr.MOHAN choudhary memorial foundation:

Share