07/05/2026
आगे आने वाली पीढ़ियों के अस्तित्व को बचाने हेतु आज जल संरक्षण जरूरी है- जगदीश प्रसाद नायक
(ग्राम गुंजी में तालाब पर श्रमदान एवं जल चौपाल का आयोजन)
दमोह 07/05/2026-मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवेर्ध अभियान के तहत जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम का आयोजन 28 मार्च से 04 जून तक किया जा रहा है।इसी क्रम में ग्रामपंचायत गुंजी में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की ब्लॉक समन्वयक वंदना जैन की उपस्थिति में ग्रामविकास प्रस्फुटन समिति गुंजी के द्वारा नवांकुर संस्था मिशन जन जागृति युवा मंडल के सहयोग से तालाब पर श्रमदान एवं जल चौपाल का आयोजन किया गया।जिसमें ग्राम के युवाओ एवं वरिष्ठ जनों की उपस्थिति रही।चौपाल में सर्वप्रथम कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला गया।तत्पश्चात आमंत्रित अतिथि श्री जगदीश प्रसाद नायक ने कहा कि हमें आगे आने वाली पीढ़ियों के अस्तित्व को बचाने हेतु जल संरक्षण जरूरी है।इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठ जनों ने युवाओ को जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु पूर्वजों द्वारा किये गए कार्यों की जानकारी देकर कहा कि यदि हमें मानव जीवन को सुरक्षित रखना है तो जल संरक्षण करना होगा।इस अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के पोस्टर का विमोचन किया गया।इसके बाद तालाब पर श्रमदान किया गया।जिसमें तालाब के किनारे ग्रामवासियों द्वारा स्वच्छता श्रमदान किया गया।कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक वंदना जैन,रामकुमार तिवारी, महेंद्र शर्मा, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गुंजी के तुलसीराम तिवारी के साथ निर्देश अवस्थी,मणिशंकर तिवारी,के साथ बड़ी संख्या में युवाओ ने सहभागिता की।