03/12/2025
तिदोनी प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की मुस्कान बनी प्रेरणा — दमोह पुलिस अधीक्षक ने बढ़ाया हौसला
दमोह/ जिले के विकासखंड दमोह के अंतर्गत आने वाले ग्राम तिदोनी प्राथमिक विद्यालय मे मंगलवार का दिन बच्चों के लिए बेहद उत्साह और खुशियों भरा रहा। ग्रामीण विकास समिति द्वारा आयोजित शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम में 100 बच्चों को स्कूल बैग, कॉपियां, पेन-पेंसिल एवं अन्य अध्ययन सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित पुलिस अधीक्षक (IPS) श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बच्चों से आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने छात्रों से पूछा, “पढ़ाई क्यों ज़रूरी है?” — इस पर बच्चों ने उत्साहित होकर जवाब दिया — “डॉक्टर बनते हैं, इंजीनियर बनते हैं, पुलिस बनते हैं, बड़े अधिकारी बनते हैं।”
उनके उत्तर पर मुस्कुराते हुए एसपी सोमवंशी ने कहा —
> “आप सभी नियमित स्कूल आएं, मन लगाकर पढ़ाई करें। जल्द ही मैं अपने परिवार के साथ आपसे फिर मिलने आऊंगा, खेलेंगे, बातें करेंगे और साथ में टिफिन भी शेयर करेंगे।”
बच्चों के लिए बिस्किट एवं टॉफियां भी वितरित की गईं, जिससे कार्यक्रम उल्लास और आनंद के माहौल में बदल गया।
कार्यक्रम में देहात थाना प्रभारी रचना मिश्र
ग्राम पंचायत कुंवरपुर खेजरा के सरपंच प्रतिनिधि — सोमेश गुप्ता
विद्यालय स्टाफ
ग्रामीण विकास समिति से राजकिशोर सेन, गोविंद यादव, विनीत द्विवेदी, दीपिका ठाकुर एवं रोशनी गौड़, की उपस्थिति रही विद्यालय परिवार एवं ग्रामीण विकास समिति ने पुलिस विभाग का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।
बच्चों की गूंजती तालियों और खिलखिलाती मुस्कान के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ