02/09/2025
प्रशासक श्री प्रफूलभाई पटेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में तथा दमन क्षेत्र में उनके आगमन के पश्चात् महिला मंडल, दमन (अखिल भारतीय महिला सम्मेलन) शाखा द्वारा नौ वर्षों का सफल विकास काल पूर्ण होने पर, महिला मंडल, दमन (अखिल भारतीय महिला सम्मेलन) शाखा द्वारा शुभकामना स्वरूप, मोटी दमन सरकारी अस्पताल (पीएचसी) में दूर-दूर से आए 350 रोगियों एवं उनके परिजनों को भोजन उपलब्ध कराया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के कार्यकाल में और दमन प्रदेश में प्रशासक श्री प्रफूलभाई पटेल जी के आगमन के बाद, 1963 में महिला मंडलकी स्थापक को *प्रभाबेन शाह को अपने 92 वर्षीय ओर 60 साल के लम्बे सामाजिक योगदान के लिए *पद्मश्री* पुरस्कार से सम्मानित किया गया। *पद्मश्री प्रभाबेन सोभागचंद शाह (चक्षु दाता)* ये गौरव सिर्फ महिला मंडल ओर दमन प्रदेश के लिए भी है तो साथ में समस्त नारीवाद के साथ अखिल भारतीय महिला सम्मेलन के लिए भी सर्वश्रेष्ठ सन्मान है। ये अभिनंदन कार्यक्रम मंडल की बहनों के आर्थिक योगदान से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 02/9/25