पिछड़ा वर्ग O.B.C एकता एवं अधिकार मंच

  • Home
  • India
  • Daltonganj
  • पिछड़ा वर्ग O.B.C एकता एवं अधिकार मंच

पिछड़ा वर्ग O.B.C एकता एवं अधिकार मंच Official Page : पिछड़ा वर्ग (OBC) एकता एवं अधिकार मंच

पिछड़ा वर्ग (OBC) एकता एवं अधिकार मंच
पिछड़ा वर्ग (OBC) महासम्मेलन पलामू 2024
इस सम्मेलन के माध्यम से पिछड़ा वर्ग (OBC) एकता एवं अधिकार मंच सभी दलों एवं राज्य सरकार व केंद्र सरकार से मांग करती है कि :
पिछड़ा वर्ग (OBC) को संख्या के अनुपात में राजनैतिक हिस्सेदारी एवं भागीदारी दो।
पिछड़ा वर्ग (OBC) को जनसंख्या के हिसाब से सभी नौकरियों एवं संस्थानों में आरक्षण दो।
झारखंड में जाति आधारित जनगणना कर

ने का काम करो।
नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव में पिछड़ा वर्ग (OBC) को जनसंख्या के हिसाब से सीटों को राज्य सरकार आरक्षित कर हिस्सेदारी दो।
पिछड़ा वर्ग (OBC) के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को ₹10000 मासिक बेरोजगारी भत्ता दो।
पिछड़ा वर्ग (OBC) महिलाओं को राजनैतिक भागीदारी एवं हिस्सेदारी सुनिश्चित करो।
पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्र-छात्राओं को सभी शैक्षणिक संस्थानों में निशुल्क शिक्षा का व्यवस्था करो।
पिछड़ा वर्ग (OBC) के व्यापारियों एवं बेरोजगार लोगों को बिना ब्याज लोन उपलब्ध कराओ ।
पिछड़ा वर्ग (OBC) का जो जमीन जायदाद लूटा जा रहा है या लूट गया है उसे वापस करो।
पिछड़ा वर्ग (OBC) समाज के ऊपर जो अन्याय हुआ है उसे त्वरित न्याय दो।
पिछड़ा वर्ग (OBC) आयोग का गठन कर पिछड़ा वर्ग के विकास के लिए विशेष बजट का प्रावधान करो।

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कोटि-कोटि वंदन! उन्होंने अपने महान ग्रंथ 'रामायण' के माध्यम से समाज को सत्य, धर्म, और आदर्श जीव...
17/10/2024

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कोटि-कोटि वंदन! उन्होंने अपने महान ग्रंथ 'रामायण' के माध्यम से समाज को सत्य, धर्म, और आदर्श जीवन का मार्ग दिखाया। उनके जीवन और शिक्षाएं हमें सदा सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहें।

#महर्षि_वाल्मीकि_जयंती

प्रिय 77- बिश्रामपुर-मंझिआँव वासियों आज एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया , लेकिन आपके प्यार, आशीर्वाद और ईश्वर की कृपा...
16/10/2024

प्रिय 77- बिश्रामपुर-मंझिआँव वासियों

आज एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया , लेकिन आपके प्यार, आशीर्वाद और ईश्वर की कृपा से मैं सुरक्षित हूँ। आपके साथ और प्रार्थनाओं ने मुझे इस कठिन घड़ी में शक्ति दी है और मैं वादा करता हूँ कि जल्द ही फिर से पूरी ऊर्जा के साथ आपकी सेवा के लिए लौटूंगा।

इस दुखद घटना में, मेरे प्रिय चालक का असमय निधन हो गया। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और साहस मिले।

आपकी चिंता और प्रेम ने मुझे हमेशा प्रेरित किया है और मैं इसके लिए ह्रदय से आभारी हूँ। जल्द ही आपकी सेवा में वापस आऊंगा।

आपका
ब्रह्मदेव प्रसाद

जन-जन की यही पुकार 23 नवंबर को होगा बदलाव इस बार
15/10/2024

जन-जन की यही पुकार
23 नवंबर को होगा बदलाव इस बार

आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के निमित्त, ओबीसी एकता अधिकार मंच के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने आज बिश्रामपुर विधानसभा में देवतुल...
06/10/2024

आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के निमित्त, ओबीसी एकता अधिकार मंच के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने आज बिश्रामपुर विधानसभा में देवतुल्य जनता-जनार्दन से जनसंपर्क किया। उन्होंने अपने केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद के समर्थन में जनता से संवाद किया और उन्हें आगामी चुनाव में ब्रह्मदेव प्रसाद के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की जनता से समर्थन मांगते हुए विश्वास दिलाया कि ब्रह्मदेव प्रसाद के नेतृत्व में क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

नवडीहा टोला में सड़क की भयावह स्थिति को देखते हुए, ब्रह्मदेव प्रसाद जी ने तत्परता से सड़क निर्माण का कार्य आरंभ कराया है...
06/10/2024

नवडीहा टोला में सड़क की भयावह स्थिति को देखते हुए, ब्रह्मदेव प्रसाद जी ने तत्परता से सड़क निर्माण का कार्य आरंभ कराया है। जनता की समस्याओं को अनदेखा नहीं किया जा सकता और ब्रह्मदेव प्रसाद जी अपने क्षेत्र के विकास के लिए पूरी क्षमता से संघर्ष कर रहे हैं । एक बेटे के रूप में, आपकी हर कठिनाई का समाधान उनकी प्राथमिकता है। परिवर्तन का समय आ गया है और वे आपके साथ हर कदम पर खड़े हैं ।

आज मेरी अनुपस्थिति में बरडीहा प्रखंड में आयोजित सरदार वल्लभभाई पटेल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच का उद्घाटन वरिष्ठ समा...
04/10/2024

आज मेरी अनुपस्थिति में बरडीहा प्रखंड में आयोजित सरदार वल्लभभाई पटेल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र प्रसाद जी ने किया। यह टूर्नामेंट युवाओं के जोश और खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है। ऐसे आयोजन न केवल खेल के प्रति युवाओं की रुचि को बढ़ावा देते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, टीम भावना, और संघर्षशीलता जैसे गुणों का भी विकास करते हैं। खेल और युवा शक्ति के माध्यम से समाज के समग्र विकास में योगदान देना हमारा उद्देश्य है।

आप सभी को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ ।माँ दुर्गा आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें और आपके जीवन को आनंद, प्रेम, औ...
03/10/2024

आप सभी को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ ।
माँ दुर्गा आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें और आपके जीवन को आनंद, प्रेम, और सौभाग्य से भर दें। नवरात्रि के इस पावन पर्व पर आप हर क्षेत्र में उन्नति करें और माँ दुर्गा का आशीर्वाद सदैव आपके साथ बना रहे। आपके परिवार में सदैव सुख और समृद्धि का निवास हो।

ब्रह्मदेव (बी.डी.) प्रसाद का जनसंपर्क अभियान: ओबीसी, एससी और एसटी समुदायों के हक और अधिकारों के लिए एकजुटता की अपीलभण्डा...
27/09/2024

ब्रह्मदेव (बी.डी.) प्रसाद का जनसंपर्क अभियान:
ओबीसी, एससी और एसटी समुदायों के हक और अधिकारों के लिए एकजुटता की अपील

भण्डार (पलामू): नावाबाजार प्रखंड के ग्राम कोठी में आयोजित एक जनसभा के दौरान ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष एवं बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी और विधानसभा प्रत्याशी ब्रह्मदेव (बी.डी.) प्रसाद ने जनता से संवाद किया.
बी.डी. प्रसाद ने वहां उपस्थित लोगों से आशीर्वाद और सहयोग की कामना की. उन्होंने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र तक सीमित नहीं है बल्कि इसका उद्देश्य पूरे झारखंड के ओबीसी, एससी और एसटी समुदायों को एकजुट करके उनके हक और अधिकारों के लिए संगठित करना है.
उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य इन समुदायों को उनका हक दिलाना है, और इसके लिए हमें सभी का सहयोग और समर्थन आवश्यक है."
प्रसाद ने इस संघर्ष को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की योजना का भी उल्लेख किया, जिससे ओबीसी, एससी और एसटी समुदायों को उनके संवैधानिक अधिकार दिलाने में मदद मिलेगी. जनसभा में उपस्थित लोगों ने इस अभियान को समर्थन देने का आश्वासन दिया और इसे झारखंड के विभिन्न हिस्सों में फैलाने का आह्वान किया.

ब्रह्मदेव (बी.डी.) प्रसाद का जनसंपर्क अभियान: ओबीसी, एससी और एसटी समुदायों के हक और अधिकारों के लिए एकजुटता की अपीलभण्डा...
27/09/2024

ब्रह्मदेव (बी.डी.) प्रसाद का जनसंपर्क अभियान:
ओबीसी, एससी और एसटी समुदायों के हक और अधिकारों के लिए एकजुटता की अपील
भण्डार (पलामू): टोना और भंडार में आयोजित एक जनसभा के दौरान ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष एवं बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी और विधानसभा प्रत्याशी ब्रह्मदेव (बी.डी.) प्रसाद ने जनता से संवाद किया. इस सभा का आयोजन राकेश जी ने किया.
बी.डी. प्रसाद ने वहां उपस्थित लोगों से आशीर्वाद और सहयोग की कामना की. उन्होंने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र तक सीमित नहीं है बल्कि इसका उद्देश्य पूरे झारखंड के ओबीसी, एससी और एसटी समुदायों को एकजुट करके उनके हक और अधिकारों के लिए संगठित करना है.
उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य इन समुदायों को उनका हक दिलाना है, और इसके लिए हमें सभी का सहयोग और समर्थन आवश्यक है."
प्रसाद ने इस संघर्ष को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की योजना का भी उल्लेख किया, जिससे ओबीसी, एससी और एसटी समुदायों को उनके संवैधानिक अधिकार दिलाने में मदद मिलेगी. जनसभा में उपस्थित लोगों ने इस अभियान को समर्थन देने का आश्वासन दिया और इसे झारखंड के विभिन्न हिस्सों में फैलाने का आह्वान किया.
इस जनसभा में सत्येंद्र साव, कार्तिक साव, गणेश साव, मुकन साव, जितेंद्र साव, आकाश कुमार, आतिश प्रजापति, कंचन साव, एतवारी साव, विजय साव, कौशल साव, रणधीर साव, जिर्योधन प्रजापति और नागेश्वर प्रजापति जैसे महत्वपूर्ण लोग शामिल थे.

सरदार वल्लभभाई पटेल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभबरडीहा (पलामू), 24 सितंबर 2024:हाई स्कूल मैदान, बरडीहा में सरदार वल...
24/09/2024

सरदार वल्लभभाई पटेल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

बरडीहा (पलामू), 24 सितंबर 2024:

हाई स्कूल मैदान, बरडीहा में सरदार वल्लभभाई पटेल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ मंगलवार को किया गया। उद्घाटन समारोह में OBC एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष एवं बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवी ब्रह्मदेव बी.डी प्रसाद ने फीता काटकर टूर्नामेंट की शुरुआत की। अपने अभिभाषण में उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, "खेल हमारे जीवन में अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। इस प्रकार के आयोजनों से न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, बल्कि यह युवा पीढ़ी को खेलकूद की ओर आकर्षित कर, उनके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भरता है। मैं आशा करता हूँ कि यह टूर्नामेंट आपसी सौहार्द और खेल भावना को बढ़ावा देगा और भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे।"

इस आयोजन में अध्यक्ष देवेंद्र यादव उर्फ पिंटू, सचिव संजय राम, सत्येंद्र पाल, और समाजसेवी आनंद विश्वकर्मा,गोरखनाथ चौधरी, बरुणबिहारी यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। टूर्नामेंट के संरक्षण का कार्य नवल किशोर यादव ने किया, जबकि आयोजन समिति के अन्य सदस्यों में शत्रुघ्न पासवान और दया विश्वकर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मंचासीन गणमान्य व्यक्तियों में लालेश्वर राम, धर्मेंद्र कुमार पाल, प्रदीप पाल, विश्वनाथ प्रसाद शाह, और राजूराम शामिल थे।

टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का आयोजन 1 अक्टूबर 2024 को होगा, जिसमें विजेता टीम को प्रतिष्ठित ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। यह टूर्नामेंट न केवल खेलकूद को प्रोत्साहित करने का मंच है, बल्कि युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक सुनहरा अवसर भी प्रदान करता है ।

दिनांक 21.09.2024 दिन शनिवार को ओ.बी.सी एकता अधिकार मंच के तत्वाधान में नावाबाजार प्रखंड के इटको पंचायत में लगभग 5 महीना...
21/09/2024

दिनांक 21.09.2024 दिन शनिवार को ओ.बी.सी एकता अधिकार मंच के तत्वाधान में नावाबाजार प्रखंड के इटको पंचायत में लगभग 5 महीना से ज्यादा समय से राशन नहीं मिलने के कारन कार्डधारियो द्वारा डीलर से राशन मांगने पर डीलर के द्वारा कार्डधारियो के ऊपर केश करने की धमकी और गली गलोज करने के बिरुध में ओ.बी.सी एकता अधिकार मंच (झारखण्ड प्रदेश ) के केन्द्रिये अध्यक्ष व बिश्रामपुर बिधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी श्री ब्रह्मदेव प्रसाद जी के नेतृत्व् में ओ.बी.सी एतका अधिकार मंच की टीम के द्वारा डी.सी के पास क़ानूनी करवाई करने हेतु आवेदन पत्र लिखवाया गया और सभी कार्डधारियो से हस्ताक्षर कराया गया ,ताकि बिश्रामपुर बिधानसभा क्षेत्र अंतगर्त इटको पंचायत के वाशियो को न्याय मिल सके,इस बैठक में ओ.बी.सी एकता अधिकार मंच के अहम स्द्श्य श्री सुरेन्द्र जी ,रामराज जी ,मुकेस जी ,लालधारी जी सुदामा प्रसाद जी ,अनवर जी दिन,दिनेश गुप्ता जी ,निर्मला देवी जी एवं इतको पंचायत के सभी कार्डधारी उपस्तिथ थे .

केंद्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में  ओ० बी० सी० एकता अधिकार मंच के प्रतिनिधि मंडल, केंद्रीय कृषी मंत्री शिवराज सिंह चौहान से...
21/09/2024

केंद्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में ओ० बी० सी० एकता अधिकार मंच के प्रतिनिधि मंडल, केंद्रीय कृषी मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर 11 सूत्री माँग पत्र सौपा।

केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव (बी॰ डी॰) प्रसाद के
नेतृत्व में ओ० बी० सी० एकता अधिकार मंच के प्रतिनिधि मंडल, केंद्रीय कृषी मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर 11 सूत्री माँग पत्र सौपा जातीय जनगणना कराकर देश में सभी क्षेत्रों में राजनैतिक, सामाजिक, शैक्षणिक एंव् नौकरी में आरक्षण बढ़ाने का माँग किया तथा झारखंड में लगभग 85% किसानों की आबादी है जिसमें 50% ओ० बी॰सी॰ किसान परिवार निवास करते है । झारखंड के किसानों के हीत में केंद्रीय सरकार द्वारा ग्रामीण स्तर पर बाज़ार की व्यवस्था उनके उत्पाद का उचित समर्थन मूल्य देने का माँग किया तथा किसानों के लिए सभी प्रखंड मुख्यालय में उनके उत्पाद के लिए प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने का माँग किया एंव् राज्य में ओ॰बी॰सी॰ की हालत व उनके उत्थान कैसे होगा उस विषय पर विस्हेतु रूप से चर्चा हुआ एंव् ओ॰बी॰सी॰ एकता अधिकार मंच का 11 सूत्री माँग को चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने का माँग किया । जिसमें केंद्रीय महासचिव श्रवण कुमार, केंद्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष शकुंतला जयसवाल, केंद्रीय सदस्य पंकज साहू, केंद्रीय सदस्य शुभम् कुमार, अम्बर कुमार, पवन साहू केंद्रीय कार्यालय प्रभारी हिमालय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Address

Daltonganj

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when पिछड़ा वर्ग O.B.C एकता एवं अधिकार मंच posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share