Jai Ho Samajik Sanstha

Jai Ho Samajik Sanstha "जय हो" एक सामाजिक संस्था का यह ऑफिसियल पेज है।

जय हो एक सामाजिक संस्था के समर्पण, सेवा और निष्ठा की सशक्त पहचान, हमारे प्रिय भाई एडवोकेट पवन कटारिया जी को जन्मदिन की ह...
10/07/2026

जय हो एक सामाजिक संस्था के समर्पण, सेवा और निष्ठा की सशक्त पहचान, हमारे प्रिय भाई एडवोकेट पवन कटारिया जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 🎉💐

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश, सफलता और निरंतर जनसेवा का सामर्थ्य प्रदान करें। आपका समर्पण, सादगी और सेवा-भाव सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना रहे।

जन्मदिन मंगलमय हो! 🎂🌹

Adv Pawan Kataria

जय हो सामाजिक संस्था के सेवा-भाव के सशक्त हस्ताक्षर, आदरणीय श्री मनोज शर्मा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभका...
08/07/2026

जय हो सामाजिक संस्था के सेवा-भाव के सशक्त हस्ताक्षर, आदरणीय श्री मनोज शर्मा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश, सुख-समृद्धि एवं निरंतर जनसेवा का सामर्थ्य प्रदान करें। आपका सेवा, समर्पण और समाजहित के प्रति अटूट संकल्प सदैव हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहे तथा आप इसी प्रकार मानवता की सेवा में निरंतर अग्रणी भूमिका निभाते रहें।

आपका जीवन सदैव यशस्वी, मंगलमय एवं प्रेरणादायी रहे।

🎂 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! 🌹

Manoj Kumar Sharma

वरिष्ठ समाजसेवी एवं कर्मठ कांट्रेक्टर श्री सतीश भाटी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।ईश्वर आपको उत्तम स्वास...
08/07/2026

वरिष्ठ समाजसेवी एवं कर्मठ कांट्रेक्टर श्री सतीश भाटी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि और निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें। आपका जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहे तथा आप इसी प्रकार अपने कार्यों और सेवा-भाव से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करते रहें।

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! 🎉🎂

याचना नहीं, अब रण होगा... संघर्ष बड़ा भीषण होगा!दादरी की जनता आखिर कब तक इंतजार करेगी?वर्ष 2014 में शुरू हुई दादरी की मह...
17/06/2026

याचना नहीं, अब रण होगा... संघर्ष बड़ा भीषण होगा!

दादरी की जनता आखिर कब तक इंतजार करेगी?

वर्ष 2014 में शुरू हुई दादरी की महत्वाकांक्षी पेयजल परियोजना आज भी अधूरी पड़ी है। नगर में बनी 6 पानी की टंकियों पर करोड़ों रुपये खर्च हो चुके हैं, परियोजना की लागत कई बार बढ़ाई जा चुकी है, लेकिन आज तक दादरी की जनता को इस योजना से एक बूंद पानी भी नसीब नहीं हुआ।

इसी गंभीर विषय को लेकर आज जय हो एक सामाजिक संस्था ने कलेक्ट्रेट सूरजपुर पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा। संस्था ने परियोजना की उच्च स्तरीय जांच, विशेष ऑडिट, जिम्मेदार अधिकारियों एवं ठेकेदारों की जवाबदेही तय करने तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनुराग चंद्र सारस्वत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की और प्रकरण को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।

हमारा सीधा सवाल है—

🔹 12 वर्ष बाद भी परियोजना अधूरी क्यों है?
🔹 100 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने के बाद भी पानी की आपूर्ति क्यों नहीं हुई?
🔹 आखिर जनता के धन का हिसाब कौन देगा?

100 करोड़ का हिसाब दो, दोषियों पर कार्रवाई करो!

यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो जय हो एक सामाजिक संस्था जनहित में आंदोलन को और व्यापक रूप देने के लिए बाध्य होगी।

दादरी की जनता अब जवाब मांग रही है।

🎂🌹 जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई 🌹🎂बड़े भाई, वरिष्ठ समाजसेवी, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं शर्मा डायग्न...
17/06/2026

🎂🌹 जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई 🌹🎂

बड़े भाई, वरिष्ठ समाजसेवी, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं शर्मा डायग्नोस्टिक के डायरेक्टर आदरणीय उमेश शर्मा जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई।

आपका सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण, सेवा भावना और समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। आपने सदैव समाजहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते हुए लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास किया है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश, सम्मान एवं निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें। आपका जीवन सदैव सुख, समृद्धि और सफलता से परिपूर्ण रहे।

जय हो एक सामाजिक संस्था (ट्रस्ट)


Umesh Sharma कपिल शर्मा पत्रकार Parmanand Kaushik Sandeep Bhati Sudhir Vats Pandit Abhishek Maitrey Dinesh Bhati कपिल शर्मा पत्रकार Pramod Sharma Manoj Goel Jai Ho Samajik Sanstha Vishal Chandrapal Nagar

जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाईदेशभक्ति केवल शब्दों से नहीं, बल्कि कर्म, समर्पण और समाजसेवा से सिद्ध होती है...
15/06/2026

जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई

देशभक्ति केवल शब्दों से नहीं, बल्कि कर्म, समर्पण और समाजसेवा से सिद्ध होती है। जय हो एक सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजहित के लिए सदैव सक्रिय एवं राष्ट्रभावना से ओतप्रोत आदरणीय भाई संदीप भाटी जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं।

विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों में शहीद-ए-आजम भगत सिंह तथा अमर क्रांतिकारी गुर्जर धन सिंह कोतवाल के किरदारों को जीवंत कर आपने नई पीढ़ी के मन में राष्ट्रप्रेम, बलिदान और स्वाभिमान की ज्योति प्रज्ज्वलित करने का प्रेरणादायी कार्य किया है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश, सम्मान एवं जनसेवा के लिए असीम ऊर्जा प्रदान करें, ताकि आप समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन इसी समर्पण के साथ करते रहें।

"जो स्वयं जलकर समाज को प्रकाश देता है, वही सच्चे अर्थों में राष्ट्रसेवक कहलाता है।"

🎂💐 जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई।

जय हो एक सामाजिक संस्था (ट्रस्ट)

हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाईजय हो एक सामाजिक संस्था (ट्रस्ट) के उत्तर प्रदेश महासचिव श्री अंकुर त्यागी जी को समाजवादी लोह...
14/06/2026

हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई

जय हो एक सामाजिक संस्था (ट्रस्ट) के उत्तर प्रदेश महासचिव श्री अंकुर त्यागी जी को समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

यह नियुक्ति आपकी सामाजिक सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता, युवा नेतृत्व और जनसेवा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हमें विश्वास है कि आप जिस भी दायित्व का निर्वहन करेंगे, उसे पूरी निष्ठा, ऊर्जा और समर्पण के साथ सफल बनाएंगे।

जय हो एक सामाजिक संस्था सदैव सामाजिक सरोकारों, जनहित और राष्ट्र निर्माण के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रही है तथा विभिन्न विचारधाराओं से जुड़े समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों की सकारात्मक उपलब्धियों का सम्मान करती है। आपकी यह उपलब्धि भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करें और समाज के हित में उत्कृष्ट कार्य करते रहें।

पुनः हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

शुभेक्षु
जय हो एक सामाजिक संस्था (ट्रस्ट)


Ankur Tyagi कपिल शर्मा पत्रकार Parmanand Kaushik Sandeep Bhati Dinesh Bhati Sudhir Vats कपिल शर्मा पत्रकार

🩸 रक्तदान महादान नहीं, जीवनदान है।हम अपने जीवन में अनेक दान करते हैं, लेकिन रक्तदान ऐसा दान है जो सीधे किसी धड़कते हुए द...
14/06/2026

🩸 रक्तदान महादान नहीं, जीवनदान है।

हम अपने जीवन में अनेक दान करते हैं, लेकिन रक्तदान ऐसा दान है जो सीधे किसी धड़कते हुए दिल को जीवन देने का कार्य करता है। रक्त की एक छोटी-सी बूंद किसी मां की गोद सूनी होने से बचा सकती है, किसी पिता की सांसों को लौटाकर उसके परिवार की खुशियां सुरक्षित कर सकती है और किसी मासूम बच्चे को नया जीवन दे सकती है।

सबसे बड़ी बात यह है कि रक्त का कोई कारखाना नहीं होता। इसका एकमात्र स्रोत मानवता और इंसानियत है। इसलिए जब भी आप रक्तदान करते हैं, तब आप केवल रक्त नहीं देते, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति के जीवन में आशा, विश्वास और मुस्कान का संचार करते हैं।

आइए, विश्व रक्तदान दिवस पर संकल्प लें कि हम स्वयं रक्तदान करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

एक बूंद रक्त नहीं, किसी की पूरी जिंदगी है।

🩸 रक्तदान करें — क्योंकि किसी की धड़कन आपका इंतजार कर रही है।

#विश्व_रक्तदान_दिवस #रक्तदान_महादान #मानवता #जीवनदान #रक्तदान_करें_जीवन_बचाएं

13 जून: वह दिन जब एक क्रांतिकारी मुस्कुराते हुए फांसी पर चढ़ गया13 जून भारतीय इतिहास का वह दिन है, जब एक ऐसे सपूत को फां...
13/06/2026

13 जून: वह दिन जब एक क्रांतिकारी मुस्कुराते हुए फांसी पर चढ़ गया

13 जून भारतीय इतिहास का वह दिन है, जब एक ऐसे सपूत को फांसी दी गई जिसने 21 वर्षों तक अपने सीने में जलियांवाला बाग के घाव को जिंदा रखा। वह सपूत था – शहीद ऊधम सिंह।

13 अप्रैल 1919 को अमृतसर के जलियांवाला बाग हत्याकांड में हजारों निहत्थे भारतीयों पर गोलियां बरसाई गईं। चारों ओर चीखें थीं, लाशें थीं, खून से लाल हुई धरती थी। कहा जाता है कि उस समय युवा ऊधम सिंह भी वहां मौजूद थे। उन्होंने अपनी आंखों से माताओं को बच्चों पर गिरते, बेटों को पिता की लाश से लिपटकर रोते और कुएं में कूदते लोगों को देखा था।

उस दिन उन्होंने एक संकल्प लिया—"इस खून का हिसाब जरूर होगा।"

21 वर्षों तक वह उस दर्द को अपने भीतर जलती हुई आग की तरह लेकर जीते रहे। आखिरकार 13 मार्च 1940 को लंदन के कैक्सटन हॉल में उन्होंने माइकल ओ'डायर को गोली मार दी, जिसे जलियांवाला बाग नरसंहार के प्रमुख जिम्मेदारों में माना जाता था।

गिरफ्तारी के बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें अपने किए पर पछतावा है, तो उन्होंने निर्भीक होकर कहा—

> "मैंने यह अपने देश के लिए किया है। मुझे मौत का कोई डर नहीं।"

फांसी से पहले जेल अधिकारियों ने देखा कि ऊधम सिंह बिल्कुल शांत थे। मानो उन्हें किसी सजा के लिए नहीं, बल्कि अपने अधूरे वचन को पूरा करने के पुरस्कार के लिए बुलाया गया हो।

31 जुलाई 1940 को लंदन की पेंटनविल जेल में उन्हें फांसी दे दी गई। कहते हैं कि आखिरी क्षणों में भी उनके चेहरे पर भय नहीं, बल्कि संतोष था। एक ऐसा संतोष, जो केवल उस व्यक्ति के चेहरे पर होता है जिसने अपने शहीद भाइयों-बहनों का बदला ले लिया हो।

आज जब हम स्वतंत्र भारत में सांस लेते हैं, तो यह याद रखना चाहिए कि यह आजादी केवल आंदोलनों से नहीं, बल्कि उन लोगों के लहू से भी मिली है जिन्होंने अपने जीवन को राष्ट्र के चरणों में अर्पित कर दिया।

जलियांवाला बाग के शहीदों का बदला लेने वाले अमर क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह को शत-शत नमन।

"कुछ लोग इतिहास पढ़ते हैं, कुछ लोग इतिहास लिखते हैं, और कुछ लोग अपने बलिदान से इतिहास बन जाते हैं। ऊधम सिंह उन्हीं में से एक थे।"

#भारत_माता_की_जय #शहीद_ऊधम_सिंह #जलियांवाला_बाग #क्रांतिकारी ीद #वंदे_मातरम्

दादरी को मिली बड़ी सौगात: नए विद्युत उपकेंद्र का टेंडर जारी, वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की ओरदादरी नगर की बिजली व्यवस्...
12/06/2026

दादरी को मिली बड़ी सौगात: नए विद्युत उपकेंद्र का टेंडर जारी, वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की ओर

दादरी नगर की बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) द्वारा दादरी नगर में नए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र एवं कंट्रोल रूम भवन के निर्माण हेतु लगभग 98 लाख रुपये का टेंडर जारी कर दिया गया है।

इस महत्वपूर्ण पहल का स्वागत करते हुए जय हो एक सामाजिक संस्था ने प्रदेश सरकार, क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक तेजपाल नागर जी, विद्युत विभाग के अधिकारियों तथा विशेष रूप से संबंधित अधिशासी अभियंता (XEN) महोदय का आभार व्यक्त किया है।

संस्था के संस्थापक संयोजक एडवोकेट कपिल शर्मा ने कहा कि दादरी नगर की जनता लंबे समय से बिजली की अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और बार-बार होने वाले फॉल्ट की समस्या से जूझ रही है। इसका मुख्य कारण यह है कि दादरी नगर का अपना स्वतंत्र विद्युत उपकेंद्र नहीं था और नगर की बिजली आपूर्ति बाहरी उपकेंद्रों के माध्यम से की जा रही थी। लंबी विद्युत लाइनों के कारण आए दिन तकनीकी समस्याएं उत्पन्न होती रही हैं।

उन्होंने बताया कि जय हो एक सामाजिक संस्था भी पिछले लंबे समय से विभागीय अधिकारियों के समक्ष दादरी नगर में स्वतंत्र विद्युत उपकेंद्र की मांग उठाती रही है। संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों से मुलाकात कर इस आवश्यकता को प्रमुखता से रखा गया था। अब टेंडर जारी होने से यह उम्मीद जगी है कि दादरी नगर की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा।

संस्था का मानना है कि यह विद्युत उपकेंद्र दादरी नगर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और इसके निर्माण के बाद हजारों उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

जय हो एक सामाजिक संस्था ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद संस्था का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक तेजपाल नागर जी से भेंट कर उनका आभार व्यक्त करेगा। साथ ही उनसे यह भी अनुरोध करेगा कि दादरी नगर के रेलवे रोड क्षेत्र की बढ़ती आबादी और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए वहां एक द्वितीय विद्युत उपकेंद्र की स्थापना के लिए भी प्रयास किए जाएं।

संस्था ने सुझाव दिया है कि यदि संभव हो तो रेलवे रोड़ स्थित नहरवाई की कोठी मैदान अथवा किसी अन्य उपयुक्त सरकारी भूमि को रेलवे रोड क्षेत्र के प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र के लिए उपलब्ध कराने में सहयोग किया जाए, ताकि भविष्य में दादरी नगर की बिजली व्यवस्था और अधिक मजबूत तथा व्यवस्थित बन सके।

दादरी के विकास की दिशा में यह केवल एक टेंडर नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही जनभावना, जनसंघर्ष और जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासन के सकारात्मक प्रयासों का परिणाम है।

#दादरी #तेजपाल_नागर ो_एक_सामाजिक_संस्था #विद्युत_उपकेंद्र #बिजली_व्यवस्था #गौतमबुद्धनगर #जनहित #विकास #उत्तरप्रदेश
Tejpal Nagar कपिल शर्मा पत्रकार Sandeep Bhati Parmanand Kaushik Pandit Abhishek Maitrey Dinesh Bhati Manoj Goel Sudhir Vats Jai Ho Samajik Sanstha कपिल शर्मा पत्रकार Tejpal Nagar

Address

Dadri

Telephone

+919310073241

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jai Ho Samajik Sanstha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share