भीम युवा जनसेवा समिति

  • Home
  • India
  • Dadon
  • भीम युवा जनसेवा समिति

भीम युवा जनसेवा समिति Bhim Jan Seva Samiti is an Ambedkarite and dalit rights organisation in India.

आप सभी को 77 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवँ मंगलकामनाएं!आज का दिन हमें गर्व और कृतज्ञता का अहसास कराता है, जब हमने...
26/01/2026

आप सभी को 77 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवँ मंगलकामनाएं!

आज का दिन हमें गर्व और कृतज्ञता का अहसास कराता है, जब हमने 26 जनवरी 1950 को अपने महान संविधान को अपनाया। यह केवल एक दस्तावेज़ नहीं है, बल्कि समानता, न्याय और स्वतंत्रता के आदर्शों पर आधारित हमारे लोकतंत्र की नींव है।

परम पूज्य डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जी ने संविधान सभा में कहा था,
"26 जनवरी 1950 को हम अंतर्विरोधों से भरे जीवन में प्रवेश करने जा रहे हैं। राजनीति में हमारे पास समानता होगी, लेकिन सामाजिक और आर्थिक जीवन असमानता से भरा रहेगा।"

यह संदेश आज भी हमें झकझोरता है और प्रेरित करता है कि हम अपने संविधान की आत्मा को समझें और उसे जीने का प्रयास करें।

आइए, जाति, धर्म, वर्ग और लिंग के भेदभाव को मिटाने का संकल्प लें।

हर नागरिक को शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार का समान अधिकार देने के लिए जुटें।

अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए बंधुत्व और एकता का भाव अपनाएं।

इस गणतंत्र दिवस पर, आइए हम सभी मिलकर उस भारत का निर्माण करें, जिसका सपना हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं ने देखा था—एक ऐसा भारत, जहां हर व्यक्ति समान रूप से स्वतंत्र और सशक्त हो।
जय भीम, जय भारत, जय संविधान।

सामाजिक परिवर्तन की महा-नायिका गरीब,कमजोर,पिछड़ों एवं उपेक्षितों आदि के आत्मसम्मान व स्वाभिमान की प्रतीक हमारी प्रेरणास्...
15/01/2026

सामाजिक परिवर्तन की महा-नायिका गरीब,कमजोर,पिछड़ों एवं उपेक्षितों आदि के आत्मसम्मान व स्वाभिमान की प्रतीक हमारी प्रेरणास्रोत, अनुशासन की पहचान,हम सब की मार्गदर्शक,यूपी की 4 बार रही यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी को उनके 70वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं💐

03/01/2026

| first woman teacher of India

भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारक सावित्रीबाई फूले जी की जयंती पर सादर नमन 🙏
03/01/2026

भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारक सावित्रीबाई फूले जी की जयंती पर सादर नमन 🙏

हम नारीवादी विचारधारा, महिला सशक्तीकरण और भारतीय शिक्षा की अग्रणी, सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर...
03/01/2026

हम नारीवादी विचारधारा, महिला सशक्तीकरण और भारतीय शिक्षा की अग्रणी, सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

भारतीय सामाजिक सुधार आंदोलन में उनका योगदान हम सभी के लिए एक प्रेरणा है।

1 जनवरी 1818 भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस की समस्त बहुजनों को हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन व सभी 500 वीर महार योद्धाओं को शत-शत ...
01/01/2026

1 जनवरी 1818 भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस की समस्त बहुजनों को हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन व सभी 500 वीर महार योद्धाओं को शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि।

आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार पूरे देश को था — पहली बार महिला विश्व कप जीतकर भारत का नाम स्...
02/11/2025

आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार पूरे देश को था — पहली बार महिला विश्व कप जीतकर भारत का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कर दिया!

यह सिर्फ़ एक खेल की जीत नहीं, बल्कि हर उस भारतीय बेटी की जीत है जो अपने सपनों को आसमान देना चाहती है।

हमारी “वूमेन इन ब्लू” ने हिम्मत, अनुशासन और जुनून की मिसाल पेश करते हुए साबित किया है कि भारत की बेटियाँ अब इतिहास नहीं, भविष्य लिख रही हैं।

यह जीत हर उस माँ की है जिसने अपनी बेटी को मैदान तक पहुँचाने का साहस दिया — और हर उस बेटी की, जिसने अपने खेल से राष्ट्र को गौरवान्वित किया।

टीम इंडिया की सभी खिलाड़ियों और देशवासियों को हार्दिक

लोकतंत्र के मसीहा,बामसेफ, डीएस4, मंडल मसीहा व बीएसपी के जन्मदाता एवं संस्थापक बहुजन नायक मान्यवर श्री कांशीराम जी को आज ...
09/10/2025

लोकतंत्र के मसीहा,बामसेफ, डीएस4, मंडल मसीहा व बीएसपी के जन्मदाता एवं संस्थापक बहुजन नायक मान्यवर श्री कांशीराम जी को आज उनके परिनिर्वाण दिवस पर शत-शत नमन व अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हैं 💐💙🙏

शांति और करुणा के दूत भगवान बुद्ध को कोटिश: नमन व आप सभी को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।    🙏🏻
12/05/2025

शांति और करुणा के दूत भगवान बुद्ध को कोटिश: नमन व आप सभी को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏🏻

07/05/2025

भारतीय सेना और वीर जवानों के पराक्रम को सलाम। भारतीय सेना हमारी जान है, हमारी शान है!
जय भीम, जय भारत।

30/04/2025

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सभी पार्टियों को एकजुट होकर सरकार के हर कदम के साथ खड़े होना चाहिए, ना कि इसकी आड़ में पोस्टरबाजी व बयानबाजी आदि के जरिए घिनौनी राजनीति की जानी चाहिए, क्योंकि इससे लोगों में कन्फ्यूज़न पैदा हो रहा है, जो देशहित में ठीक नहीं।
~ मायावती बसपा सुप्रीमो

न्यूयॉर्क सिटी के इतिहास में पहली बार, वहां के मेयर ने सोमवार, 14 अप्रैल 2025 को डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर दिवस के रूप मे...
14/04/2025

न्यूयॉर्क सिटी के इतिहास में पहली बार, वहां के मेयर ने सोमवार, 14 अप्रैल 2025 को डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर दिवस के रूप में घोषित किया है।

यह देखकर अत्यंत गर्व होता है कि बाबा साहेब अंबेडकर की विरासत को पूरी दुनिया में, और विशेष रूप से न्यूयॉर्क सिटी में सम्मान मिल रहा है — वह स्थान जहाँ परम पूज्य बाबा साहेब 22 वर्ष की उम्र में आए थे और 1927 में कोलंबिया यूनिवर्सिटी से स्नातक हुए थे।

यह सम्मान न केवल भारत के लिए, बल्कि न्याय, समानता और मानव गरिमा के सिद्धांतों में विश्वास रखने वाले पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायक है।

Address

Dadon
202133

Telephone

+918923380432

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when भीम युवा जनसेवा समिति posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to भीम युवा जनसेवा समिति:

Share