APNE-Ladies Wing

APNE-Ladies Wing Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from APNE-Ladies Wing, Community Service, Dabwali.

23/11/2024
17/11/2024

*हमारा शहर, हमारा पथ*

सामाजिक संस्था अपने ने पहल की है। डबवाली के बठिंडा चौक से लघुसचिवालय तक चौटाला रोड गड्ढों में नजर आती है। हर रोज हादसे होते हैं। लघुसचिवालय है तो हर रोज अधिकारी आते-जाते हैं। संस्था ने बार-बार देखा, हर बार देखा। किसी ने कुछ नहीं किया तो खुद ही पहल कर दी है। लोक निर्माण विभाग (भवन एवं पथ) के एक्सईएन कमलदीप सिंह राणा से मार्गदर्शन मांगा। एक्सईएन ने त्वरित कार्रवाई की। कनिष्ठ अभियंता हरपाल सिंह की मदद से फिजिबलिटी चैक करवाई। करीब 1.50 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। सड़क के गड्ढे भरे जाएंगे। क्योंकि हमारा शहर, हमारा पथ है। सबसे ज्यादा यातायात इसी रास्ते पर है। हालांकि यह काम सरकार का है, लेकिन हम सामाजिक सहभागिता के तहत पथ को सुरक्षित बना सकते हैं। क्यांकि हर रोज चलता तो हमें है। गड्ढे भरेंगे तो हादसे नहीं होंगे। कई प्रदेशों को जोड़ने वाली इस सड़क की दशा सुधरेगी तो डबवाली की छवि अच्छी होगी। एक्सईएन कमलदीप सिंह राणा का कहना है कि कार्य जल्द शुरु हो जाएगा। संस्था अपने की पहल को सराहा जा रहा है। लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

_डा. प्रणब सचदेवा लिखते हैं कि संस्था अपने को उनके अद्वितीय दृष्टिकोण और मेहनत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। उनके द्वारा किया जा रहा सड़क पर गड्ढे को भरने का कार्यसमाज में सुधार और सुरक्षा लाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। उनका यह प्रयास निश्चित रुप से समुदाय के लिए एक सकारात्मक परिवर्तन का कारण बनेगा। उनके निरंतर सफलता की कामना करता हूं।_

_आरसीसी इंस्टीच्यूट के संचालक राहुल धमीजा लिखते हैं कि सड़क सुरक्षा के उपायों में यह सबसे बेहतरीन आइडिया है। गड्ढे नहीं होंगे तो हादसा नहीं होगा। यह प्रयास सबके लिए, सबके द्वारा होना चाहिए। उन्होंने संस्था अपने को शुभकामनाएं देते हुए नवोदित आइडिया के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेरा सहयोग संस्था और उनके प्रोजेक्ट को है। उन्होंने सबसे अपील की कि संस्था अपने के प्रोजेक्ट हमारा शहर, हमारा पथ से जुड़कर शहर से निकलते मुख्य राजमार्गों को गड्ढा मुक्त करने में सहयोग करें।_

_*आप भी इस प्रोजेक्ट में मदद करना चाहते हैं तो सीधा संस्था के खाते में मदद ट्रांसफर कर दीजिए।*_

Account Name : APNE
Account No. 0771000103017348
Ifsc code : PUNB0077100

नकद राशि के लिए संस्था "अपने" के हेड ऑफिस *चलाना मेडिकोज, राजू ढाबा के साथ, नजदीक बस अड्डा, चौटाला रोड, डबवाली* पर सम्पर्क कर सकते हैं।

*TEAM APNE*
M. 9466980000

Community group

Address

Dabwali

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when APNE-Ladies Wing posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share