CAIT DABRA

CAIT DABRA CAIT - CONFEDERATION OF ALL INDIA TRADERS… “अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ”

कॉन्फडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) डबरा कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नव-नियुक्त संभागीय अध्यक्ष आदरण...
28/07/2026

कॉन्फडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) डबरा

कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नव-नियुक्त संभागीय अध्यक्ष आदरणीय श्री रवि गुप्ता जी एवं संभागीय महामंत्री आदरणीय श्री मुकेश कुमार जी जैन के पदभार ग्रहण करने के उपरांत प्रथम बार डबरा आगमन पर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष श्री अमित डेंगरे सोनू भैया के महाकाल ग्रुप राइस प्लांट, काशीपुर में CAIT की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, व्यापारियों को अधिकाधिक जोड़ने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने हेतु पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं उनके उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।

महामंत्री
जितेन्द्र जैन काली
डबरा

कटनी विधायक एवं उद्योगपति श्री संजय पाठक जी के साथ चाय पर चर्चा आयोजितकॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया टेडर्स के सभी पदाधिकारियो...
28/07/2026

कटनी विधायक एवं उद्योगपति श्री संजय पाठक जी के साथ चाय पर चर्चा आयोजित

कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया टेडर्स के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा मध्य प्रदेश के उद्योगपति एवं कटनी के विधायक के साथ सौहार्दपूर्ण "चाय पर चर्चा" कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष अमित डेंगरे,महामंत्री जितेद्र जैन काली, कोषाध्यक्ष केशव दुबे, उपाध्यक्ष गौरव आहूजा निलेश जैन,मंत्री पुनीत हुकवानी मंत्री उज्जवल चौधरी, अंकुर गुप्ता जी, सुन्नी रोहिरा, रणजीत ठाकुर,मुकेश रोहिरा,समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स में CAIT का जलवा बरकरार-भूपेंद्र जैन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय स...
18/07/2026

मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स में CAIT का जलवा बरकरार-भूपेंद्र जैन

कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री भूपेंद्र जैन जी के कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शी संगठन क्षमता का एक बार पुनः उत्कृष्ट उदाहरण मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में देखने को मिला।

आपके मार्गदर्शन में CAIT से जुड़े अनेक साथियों ने विभिन्न पदों पर शानदार विजय प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि मजबूत संगठन, समर्पित कार्यकर्ताओं और प्रभावी नेतृत्व का परिणाम सदैव सफलता के रूप में सामने आता है। आपकी संगठनात्मक कार्यशैली, दूरदृष्टि एवं कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की भावना वास्तव में प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय है।

कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT), शाखा डबरा की ओर से आपको एवं सभी विजयी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपके नेतृत्व में CAIT निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे, व्यापारियों का मान-सम्मान और अधिकार सुरक्षित रहें तथा संगठन दिन-प्रतिदिन और अधिक सशक्त होकर नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।

आपको पुनः हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ। 🌹🙏

महामंत्री
जितेन्द्र जैन काली
डबरा

कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT), डबरा द्वारा आयोजित विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर को सफल, भव्य ए...
15/06/2026

कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT), डबरा द्वारा आयोजित विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर को सफल, भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने में मुख्य संयोजक श्री हिमांशु गुप्ता जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस पुनीत एवं मानव सेवा के कार्य हेतु समस्त पदाधिकारियों एवं सहयोगियों को कैट परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।

आज कॉन्फडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा🌹 श्री कौशल शर्मा जीअध्यक्ष, महर्षि पतं...
06/06/2026

आज कॉन्फडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा

🌹 श्री कौशल शर्मा जी
अध्यक्ष, महर्षि पतंजलि संस्कृत बोर्ड, भोपाल (म.प्र.)

का पुष्पमाला पहनाकर हार्दिक स्वागत एवं सम्मान किया गया

महामंत्री
जितेन्द्र जैन काली
कॉन्फडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT)
डबरा इकाई

🌳 विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम 🌳आज कॉन्फडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) डबरा इकाई के अध्य...
06/06/2026

🌳 विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम 🌳

आज कॉन्फडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) डबरा इकाई के अध्यक्ष अमित डेंगरे जी के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित वातावरण प्रदान किया जा सके।

वृक्षारोपण के माध्यम से प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता की इस संस्कृति को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया।

🌱 महामंत्री
जितेन्द्र जैन 'काली'
Confederation of All India Traders (CAIT)
डबरा

"वृक्ष लगाएँ, पर्यावरण बचाएँ – यही मानवता की सच्ची सेवा है।"

Address

Dabra
475110

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CAIT DABRA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category