18/04/2026
नोएडा, मानेसर, फरीदाबाद, भिवाड़ी समेत दिल्ली NCR के तमाम इलाकों में मज़दूर विरोधी भाजपा सरकारों द्वारा भयंकर दमन झेल रहे प्रदर्शनकारी मज़दूरों के समर्थन में ऐक्टू के आह्वान पर देशभर में 17 अप्रैल 2026 को अखिल भारतीय विरोध दिवस मनाया गया।
दिल्ली NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिल नाडु समेत अनेक राज्यों में मज़दूरों ने दिल्ली NCR में भुखमरी के स्तर के वेतन के खिलाफ संघर्षरत मज़दूरों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए सरकारी तंत्र द्वारा किए जा रहे मज़दूरों के बर्बर दमन का विरोध किया।
👉 सभी गिरफ्तार प्रदर्शनकारी मज़दूरों और यूनियन कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा करो, मज़दूरों के विरोध प्रदर्शनों पर पुलिस–प्रशासन द्वारा किया जा रहा हिंसक दमन बंद करो!!
👉 भुखमरी के स्तर का वेतन नहीं चलेगा, वेतन बढ़ाकर 42,000 रुपये प्रति माह करो!!
👉 बारह घंटे का कार्यदिवस नहीं चलेगा!! ओवरटाइम काम के लिए दुगने दर से भुगतान सुनिश्चित करो!!
👉 सभी मज़दूरों के लिए कार्यस्थल सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करो!!
👉 चारों मज़दूर-विरोधी लेबर कोड कानून रद्द करो!!
👉 कॉन्ट्रैक्ट प्रथा खत्म करो, फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट नहीं चलेगा!!
👉 मुनाफे की लालच में मजदूरों पर दमन नहीं चलेगा!!
मज़दूर एकता जिंदाबाद!!