1. ग्रामीण स्वछता व विकास:-
वन्दे मातरम फाउंडेशन का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रो को स्वच्छ एवं विकसित करना है, हमारा सपना है कि हर गांव आदर्श गांव हो और गांव की हर गली आदर्श हो। वन्दे मातरम फाउंडेशन इस स्वर्णिम सपने को साकार करेगा।
वन्दे मातरम फाउंडेशन का उदेश्य स्वच्छता के महत्व समझाकर गांवो को स्वच्छ करना व उन्हें मूलभूत आवश्यकताएं के लिए आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि प्रत्येक गांव ‘’मॉडर्न विलेज’’ की
तर्ज पर विकसित हो पाएं और ग्रामीण खुशहाल जीवन जी पाएं।
2. बाल शिक्षा व सुरक्षा:-
वन्दे मातरम फाउंडेशन ग्रामीण क्षेत्रों के बालक- बालिकाओं के शिक्षा के अधिकार के लिए सदैव तत्पर रहेगा, इसके अंतर्गत शिक्षा संबंधी मूलभूत आवश्यकता के लिए कार्य किया जाएगा एवं शोषण से बचने के लिए सुरक्षा सबंधी प्रशिक्षण देकर उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत किया जाएगा जो कि आज के पीढ़ी की आवश्यकता है।वन्दे मातरम फाउंडेशन "हर बच्चा मुस्काए, घर घर शिक्षा आए“ के सपने को साकार करेगा।
3. कौशल विकास:-
वन्दे मातरम फाउंडेशन बढ़ती बेरोजगारी के इस दौर में ग्रमीण क्षेत्रों में रोजगार उन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम व कार्यशालाएं संचालित कर के कौशल विकास सबंधी (जैसे कंप्यूटर्स, तकनीकी कार्य, डिजिटलाइजेशन कार्य, ऑनलाइन बैंकिंग, पेंटिग्स कार्य, हस्तशिल्प उत्पाद निर्माण, कल्पना- शील विचारों का निर्माण इत्यादि ) का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस उद्धेश्य से हर गांव में वन्दे मातरम फाउंडेशन के प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किये जाएंगे।
4. महिला सशक्तिकरण:-
वन्दे मातरम फाउंडेशन द्वारा आधुनिक समाज मे महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्धेश्य से उन्हें रोजगार उन्मुखी कार्य (सिलाई, मेहंदी, ब्यूटीपार्लर , गृहसज्जा, हस्तशिल्प उत्पाद निर्माण इत्यादि) कार्य प्रदान करते हुए उन्हें मानसिक व आर्थिक रूप से मजबूत करने हेतु कदम उठाए जाएंगे ताकि उन्हें चूल्हे चौके की पिछड़ी हुई सोच से बाहर निकाल कर आत्मनिर्भर बनाया जा सके और महिलाओं को समाज में उनका हक दिलाया जा सके
5. मिशन जागरूकता अभियान:-
वन्दे मातरम फाउंडेशन के इस मिशन जागरूकता अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, बाल विवाह, बाल शोषण, नारी उत्पीड़न, छुआ-छूत, शराब व नशा आदि सामाजिक बुराइयों के रोकने व जड़ से मिटाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
इसके अंतर्गत धूम्रपान व नशामुक्ति शिविर, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, शौचालय के उपयोग, स्वच्छता, वृक्षारोपण, खेती के आधुनिक तरीके व पशुपालन उद्योग , रक्तदान, व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी ताकि ग्रामीणों के जीवन को सम्रद्ध व खुशहाल बनाया जा सके जिससे उनके चेहरे में एक खुशहाली की मुस्कान आ सके।वन्दे मातरम फॉउंडेशन ग्रामीण क्षेत्रों के लोगो को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें आर्थिक रूप से आजाद करने के अपने लक्ष्य के लिए सदैव संकल्पित है ।देश तभी आत्मनिर्भर होगा जब गांव आत्मनिर्भर होंगे, इसी नारे को साकार करने के लिए वन्दे मातरम फाउंडेशन प्रयत्नशील रहेगा।