Anita poonia

Anita poonia संचालिका (सरला पाठशाला चिड़ावा)
झुग्गी-झोपड़ीयो,बालश्रम,भिक्षावृत्ति,ढाबों पर काम करने वाले बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास

20/06/2026

राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर में अपने विचार रखने का अवसर मिला

20/06/2026

अखिल भारतीय संस्कृत विद्वत सम्मान एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
संस्थान के अध्यक्ष पंडित गोपाल चंद्र शर्मा ने बताया कि आचार्य पंडित बद्री प्रसाद शास्त्री प्रपूर्णा की पुण्य स्मृति में संचालित संस्कृत संस्कृति संवर्धन संस्थान जयपुर , एवं संस्कृत विभाग राजस्थान विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय विद्वत् सम्मान ,विशिष्ट व्याख्यान एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति आशुतोष मिश्रा, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर ओम प्रकाश व्यास सी डब्ल्यू सी अध्यक्ष दिल्ली सरकार , डॉक्टर जुगल किशोर शरण जी महाराज बड़ा मंदिर रेनवाल सारस्वत अतिथि संस्कृत विभागाध्यक्ष राजस्थान विश्वविद्यालय प्रोफेसर डॉक्टर ज्योत्सना वशिष्ठ रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीबादरायण धर्म दर्शन पीठ प्रपूर्णा के अध्यक्ष एवं संस्कृत संस्कृति संवर्धन संस्थान जयपुर के प्रधान संरक्षक आचार्य पंडित प्रभुदत्त शास्त्री ने की। डॉक्टर जुगल किशोर शरण जी महाराज रेनवाल ने सभी को आशीर्वचन प्रदान किया। कार्यक्रम में तीन पुस्तकों का विमोचन किया गया जिसमें पंडित मदन मोहन शास्त्री द्वारा रचित नीतिपदपंचाशिका, कैप्टन राम भगत शर्मा द्वारा रचित काव्ययात्रा वृत्तम एवं देव वाणी गौरवम् का विमोचन विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय स्तर के पुरस्कारों का वितरण किया गया जिसमें "शिक्षा सेवा प्रवण पुरस्कार श्रीमती अनीता पूनिया सरला पाठशाला चिड़ावा को प्रदान किया गया।कार्यक्रम में संस्कृत प्रसिद्ध विद्वान प्रोफेसर विनोद बिहारी शर्मा प्रोफेसर मंडल मिश्रा शर्मापांय प्रोफेसर सत्यनारायण शर्मा इत्यादि विशिष्ट विद्वानउपस्थित रहे ।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ मधुबालाबजाज पंडित मदन मोहन शास्त्री ने किया।।

20/06/2026

राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर

20/06/2026

पाठशाला में अध्ययनरत बच्चों के लिए हम और बेहतर क्या कर सकते हैं आप अपने विचार साझा करें 👏👏

20/06/2026

आओ मिलकर करें रक्तदान

20/06/2026

कम कीमत शानदार कपड़े बेबी गारमेंट्स चिड़ावा

19/06/2026

बाबा हरिदास जी कोलाणा जोहड़ किढवाना में आयोजित स्वामणी प्रसाद पाठशाला में भेंट किया

19/06/2026

इजरायल प्रवासी ने किया शानदार सहयोग पाठशाला में

संस्कृत संस्कृति संवर्धन संस्थान जयपुर , एवं संस्कृत विभाग राजस्थान विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अखिल भ...
19/06/2026

संस्कृत संस्कृति संवर्धन संस्थान जयपुर , एवं संस्कृत विभाग राजस्थान विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय विद्वत् सम्मान ,विशिष्ट व्याख्यान एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति आशुतोष मिश्रा, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर ओम प्रकाश व्यास सी डब्ल्यू सी अध्यक्ष दिल्ली सरकार , डॉक्टर जुगल किशोर शरण जी महाराज बड़ा मंदिर रेनवाल सारस्वत अतिथि संस्कृत विभागाध्यक्ष राजस्थान विश्वविद्यालय प्रोफेसर डॉक्टर ज्योत्सना वशिष्ठ रहे।जिसमें हमे"शिक्षा सेवा प्रवण पुरस्कार सरला पाठशाला चिड़ावा को प्रदान किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ मधुबालाबजाज पंडित मदन मोहन शास्त्री ने किया।।

श्री सुभाष जी चौधरी, निवासी बिरोल (नवलगढ़) एवं हाल मुकाम अकोला, महाराष्ट्र, ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के पावन अवसर पर सरल...
19/06/2026

श्री सुभाष जी चौधरी, निवासी बिरोल (नवलगढ़) एवं हाल मुकाम अकोला, महाराष्ट्र, ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के पावन अवसर पर सरला पाठशाला को ₹5100 का सहयोग प्रदान कर शिक्षा के प्रति अपनी संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकार का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया है। अपनी खुशियों को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य से जोड़ना वास्तव में प्रेरणादायक कार्य है। इस विशेष अवसर पर भाई साहब एवं भाभी जी को विवाह वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर आपके दांपत्य जीवन में प्रेम, विश्वास, सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखे। सरला पाठशाला परिवार आपकी उदारता के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता है। 🙏🌹💐

Address

Chirawa

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Anita poonia posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Anita poonia:

Share