26/06/2025
26/06/25
आज दिनांक को वर्ल्ड मेमन ऑर्गनाइज़ेशन यूथ विंग चिपलून और चिपलून मेमन जमात के संयुक्त प्रयास से सह्याद्री शिक्षण संस्था द्वारा संचालित न्यू इंग्लिश स्कूल, पाग, चिपलून में जरूरतमंद बच्चों को गणवेश (यूनिफॉर्म) वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
"मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है" इस मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए मेमन समाज हमेशा जाति, धर्म, संप्रदाय की सीमाओं से ऊपर उठकर मानवता के आधार पर समाज सेवा में तत्पर रहता है, और इसकी झलक एक बार फिर देखने को मिली।
इस कार्यक्रम के लिए चिपलून मेमन जमात के अध्यक्ष अशरफ मेमन के मार्गदर्शन में पूरी टीम का सहयोग प्राप्त हुआ, और WMO यूथ विंग इंचार्ज सादिक कच्छी तथा पूरी WMO यूथ विंग टीम ने विशेष मेहनत की।