Khadini

Directions Website

Khadini Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Khadini, Nonprofit Organization, Khadini, Chhibramau.

✨ KHADINI – Service is Our Eternal Duty
Rescuing accident-injured animals 🐾
Treatment for sick & abandoned animals
Cow care • Feeding • Animal ambulance
📞 Support & Help: 9984838498

03/10/2026

🐄 एक गाय… टूटा हुआ पैर, पूरे शरीर पर चोटों के निशान और साथ में उसका छोटा सा बछड़ा। 💔

सड़क पर दर्द में पड़ी इस गौ माता को देखकर Khadini Team ने उसे अकेला नहीं छोड़ा।
टूटे पैर पर प्लास्टर किया, चोटों पर दवा लगाई और भूखी गौ माता व उसके बछड़े को खाने के लिए भोजन दिया। 🙏

हम डॉक्टर नहीं हैं, लेकिन दर्द में पड़े किसी जीव को अकेला छोड़ना भी नहीं जानते।

सेवा छोटी हो या बड़ी, किसी बेजुबान की तकलीफ कम हो जाए—यही हमारी सबसे बड़ी खुशी है। ❤️🐄

!! गौ सेवा • गौ रक्षा • जीव सेवा !!
Khadini Team — सेवा ही हमारा सनातन धर्म 🙏
#गौसेवा #गौरक्षा #गौसम्मान #गौमाता #गायकीसेवा #बेजुबानकीसेवा #जीवसेवा #पशुसेवा #सेवाहीहमारासनातनधर्म

लो हो गया ऑफिशियल एनाउंसमेंट * व्यक्ति से व्यक्ति लेनदेन: एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को पैसे भेजना पूरी तरह से निःशुल्क...
28/09/2026

लो हो गया ऑफिशियल एनाउंसमेंट

* व्यक्ति से व्यक्ति लेनदेन: एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को पैसे भेजना पूरी तरह से निःशुल्क है, इस पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।
* व्यापारियों को भुगतान: 96% व्यक्ति-से-व्यापारी लेनदेन निःशुल्क हैं। ₹2,000 तक के किसी भी भुगतान पर कोई एमडीआर (MDR) शुल्क नहीं लगाया जाएगा। केवल ₹2,000 से अधिक के 4% व्यापारिक लेनदेन पर ही शुल्क लागू है।
* छोटे व्यापारियों के लिए छूट: क्यूआर (QR) कोड के माध्यम से प्रतिमाह ₹1 लाख तक प्राप्त करने वाले छोटे व्यापारी शून्य एमडीआर (MDR) के पात्र हैं, अर्थात उन्हें कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।
* सरकारी और आवश्यक सेवाएं: ₹2,000 तक की आवश्यक और सरकारी सेवाओं के लेनदेन भी पूरी तरह से निःशुल्क रहेंगे। (₹2,000 से अधिक होने पर ₹5 का निश्चित एमडीआर लगेगा)।
अतः आपके दैनिक जीवन के सामान्य यूपीआई भुगतानों पर इस नियम का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और वे निःशुल्क ही रहेंगे।

27/09/2026

केंद्र एवं राज्य सरकार से करबद्ध निवेदन है।

जिस किसान ने हमारे लिए अन्न उगाने के लिए दिन रात मेहनत की आज उसी अन्नदाता की मेहनत खेतों में बर्बाद हो रही है।

किसी की फसल ही उसके परिवार की पूरी उम्मीद थी। फसल के नुकसान के साथ उसके सामने घर परिवार और आने वाले दिनों की चिंता खड़ी है।

इस कठिन समय में अन्नदाता को अकेला न छोड़ा जाए।

प्रभावित फसलों का तत्काल सर्वे कराया जाए और बिना देरी किए किसानों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।

आज किसान को केवल सहानुभूति नहीं बल्कि समय पर सरकारी सहायता की जरूरत है।

🌾 अन्नदाता है तो हम सब हैं। 🙏

26/09/2026

Khadini में रहते है
कहना आता नहीं कोई कहे तो
पोस्ट शेयर करना नहीं चाहते
तो कोई सुनेगा क्या रहो अंधेरे में

बिजली विभाग से निवेदन है कि बिजली को भी कभी-कभी हमारे Khadini का रास्ता याद दिला दिया करें। 😄 Batti Gul
26/09/2026

बिजली विभाग से निवेदन है कि बिजली को भी कभी-कभी हमारे Khadini का रास्ता याद दिला दिया करें। 😄 Batti Gul

26/09/2026

बारिश का कहर अलग, बिजली विभाग का असर अलग… जनता दोनों तरफ से बेहाल
कमेंट प्लीज

Thanks for being a top engager and making it on to my weekly engagement list! 🎉 A***n Thakur, Ravi Raj Sreevastaw, Gaura...
23/09/2026

Thanks for being a top engager and making it on to my weekly engagement list! 🎉 A***n Thakur, Ravi Raj Sreevastaw, Gaurav Sharma

16/09/2026

लाइट में खराबी हो जाने के बाद कोई बैकअप प्लान नहीं होता है क्या इतने बड़े विभाग में

🚨 UPI PAYMENT CHARGES की पूरी सच्चाई — आखिर मामला क्या है?पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर खबर चल रही है कि अब UPI Paymen...
15/09/2026

🚨 UPI PAYMENT CHARGES की पूरी सच्चाई — आखिर मामला क्या है?

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर खबर चल रही है कि अब UPI Payment करने पर पैसे कटेंगे।
लेकिन असली मामला थोड़ा अलग है। आइए आसान भाषा में समझते हैं 👇

1️⃣ क्या अब हर UPI Payment पर Charge लगेगा?

❌ नहीं।

अगर आप अपने दोस्त, भाई, परिवार या किसी दूसरे व्यक्ति को UPI से पैसे भेजते हैं, तो इसे P2P (Person to Person) payment कहते हैं।

👉 P2P payment पर इस बदलाव के तहत charge नहीं लगाया जा रहा है।

उदाहरण:
आपने दोस्त को ₹5,000 भेजे → P2P → कोई नया MDR charge नहीं।

---

2️⃣ फिर Charge किस पर है?

यह मामला मुख्य रूप से P2M (Person to Merchant) payments का है।

यानी जब आप किसी दुकान, व्यापारी या business के Merchant UPI QR पर payment करते हैं।

उदाहरण:
🏪 दुकान
🍽️ Restaurant
🛍️ Business
💼 Merchant account

---

3️⃣ ₹2,000 से ऊपर क्या होगा?

बताई गई नई व्यवस्था में ₹2,000 से अधिक के eligible Merchant UPI transactions पर 0.4% MDR की बात है।

इसे ऐसे समझिए:

💰 ₹2,000 → ₹8
💰 ₹5,000 → ₹20
💰 ₹10,000 → ₹40
💰 ₹20,000 → ₹80
💰 ₹25,000 → ₹100
💰 ₹50,000 → ₹200
💰 ₹75,000 → ₹300

और बताई गई व्यवस्था के अनुसार ₹75,000 या उससे ऊपर ₹300 की maximum cap है।

---

4️⃣ सबसे जरूरी बात ❗

⚠️ इसका मतलब यह नहीं है कि ग्राहक UPI करते ही 0.4% ज्यादा पैसे देगा।

यह MDR (Merchant Discount Rate) है — यानी payment ecosystem में merchant transaction पर लगने वाली fee।

इसलिए:

👤 व्यक्ति → 👤 व्यक्ति
P2P = नया MDR charge नहीं

👤 व्यक्ति → 🏪 Merchant/Business
P2M = eligible ₹2,000+ transactions पर MDR व्यवस्था लागू हो सकती है

---

5️⃣ एक आसान उदाहरण

मान लीजिए आपने दुकान से ₹5,000 का सामान खरीदा।

आपने Merchant QR पर ₹5,000 UPI किया।

₹5,000 × 0.4% = ₹20

यह ₹20 MDR के रूप में payment ecosystem में charge है।

इसका मतलब यह नहीं कि आपके बैंक खाते से automatically ₹5,020 कटना ही है।

---

6️⃣ तो अफवाह क्या है?

❌ “अब हर UPI payment पर charge लगेगा।”
यह बात सही नहीं है।

✅ असली बात यह है कि eligible Merchant UPI transactions पर MDR की नई व्यवस्था की बात है।

और P2P यानी व्यक्ति से व्यक्ति UPI transfer इससे अलग है।

📌 एक लाइन में पूरा मामला:

“UPI बंद नहीं हुआ, हर payment पर charge नहीं लगा है; मामला मुख्य रूप से ₹2,000 से ऊपर के eligible Merchant UPI transactions पर MDR का है।”

👉 इसलिए WhatsApp/Facebook की आधी-अधूरी खबर देखकर घबराने की जरूरत नहीं है।

पहले समझिए — P2P और P2M में अंतर क्या है।

14/09/2026

🙏 वक्रतुण्ड महाकाय, सूर्य कोटि समप्रभ… 🪔

गणेश महोत्सव के पावन अवसर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌺

बप्पा आपके जीवन से सभी विघ्न दूर करें,
हर मनोकामना पूर्ण करें और सुख-समृद्धि से भर दें। ❤️✨

गणपति बप्पा मोरया! 🙏🌼

Address

Khadini
Chhibramau
209728

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khadini posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share