03/09/2026
खजुराहो में संपन्न हुई राष्ट्रीय कला मंच की दो दिवसीय अखिल भारतीय कार्यशाला ।
भगवान मतंगेश्वर की पवित्र धरा, खजुराहो में 30 और 31 अगस्त को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम 'राष्ट्रीय कला मंच' की अखिल भारतीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
इस दो दिवसीय महत्वपूर्ण कार्यशाला में एक भव्य कला प्रदर्शनी और 6 विभिन्न वैचारिक सत्रों का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का उद्घाटन महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. राकेश कुशवाहा जी, अभाविप राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री आशीष चौहान जी एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया था।
इस कार्यशाला में अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री आशीष चौहान जी, राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री श्री देवदत्त जोशी जी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री चेतस सुखाड़िया जी एवं श्री बैलोचन साहु जी का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
एवं राष्ट्रीय कला मंच के अखिल भारतीय प्रमुख श्री अंकित शुक्ला जी, अखिल भारतीय संयोजक श्री अभिनव दीप जी व अन्य राष्ट्रीय समन्वयकों ने आगामी वर्ष का कैलेंडर और विधा टोली की घोषणाएँ कीं गई।