आदर्श ग्राम पंचायत, छापड़ा

  • Home
  • India
  • Chhapra
  • आदर्श ग्राम पंचायत, छापड़ा

आदर्श ग्राम पंचायत, छापड़ा गांव- छापड़ा/Chhapra 341022

आदर्श ग्राम पंचायत, छापड़ा फेसबुक पेज पर आप सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। ग्राम छापड़ा राजस्थान के नागौर जिले की जायल विधानसभा क्षेत्र की डेह तहसील में जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर NH 58 के पास स्थित है।

∆ गांव का गुवाड़√ छापड़ा में सुहावना मौसममई– 2026
05/05/2026

∆ गांव का गुवाड़

√ छापड़ा में सुहावना मौसम

मई– 2026

05/05/2026

✓ महत्वपूर्ण सूचना

कल 06 मई को प्रातः 10:15 बजे से आईटी भवन, छापड़ा में तंवरा इंडेन गैस एजेंसी की ओर से वंचित उपभोक्ताओं की E-KYC प्रक्रिया की जाएगी।

जिन उपभोक्ताओं की अभी तक E-KYC नहीं हुई है, वे आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर समय पर स्वयं उपस्थित होकर अपनी E-KYC पूर्ण करवाएं।

आवश्यक दस्तावेज :
▪️ आधार कार्ड
▪️ गैस डायरी / कंज्यूमर नंबर
▪️ मोबाइल नंबर

( उपभोक्ता का स्वयं उपस्थित होना जरूरी है, फेस स्कैन होगा )

अधिक से अधिक वंचित उपभोक्ता समय पर पहुंचकर लाभ लें।

07/04/2026

गांव छापड़ा में सुबह हल्की बारिश हुई।

अप्रैल माह में भी हवाएं एकदम ठंडी चल रही है।

मौसम शानदार है।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छापड़ा के होनहार बच्चों का विद्यालय परिवार द्वारा परीक्षा परिणाम के बाद उनके घर जाकर अभिनन...
24/03/2026

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छापड़ा के होनहार बच्चों का विद्यालय परिवार द्वारा परीक्षा परिणाम के बाद उनके घर जाकर अभिनन्दन!

कक्षा– 10 में RBSE के परिणाम में टॉप–3 में रहने वाले बच्चों का सम्मान!

छापड़ा की धरती का एक ओर लाल चमका ✨ग्राम छापड़ा के होनहार छात्र भूपेंद्र सिंह ने Rajasthan Board of Secondary Education द...
24/03/2026

छापड़ा की धरती का एक ओर लाल चमका ✨

ग्राम छापड़ा के होनहार छात्र भूपेंद्र सिंह ने Rajasthan Board of Secondary Education द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परिणाम में 97.17 प्रतिशत प्राप्त करके सम्पूर्ण डेह तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त कर गांव, परिवार और क्षेत्र का नाम गर्व से ऊँचा कर दिया है।

यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। भूपेंद्र सिंह की इस शानदार सफलता पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। साथ ही श्री शक्ति विधा पीठ उच्च शिक्षण संस्थान छापड़ा को भी बधाई!

सर बलदेव राम मिर्धा राजकीय महाविद्यालय, नागौर के इतिहास में पहली बार किसी एनसीसी अधिकारी को मेजर रैंक पर पदोन्नति प्राप्...
07/03/2026

सर बलदेव राम मिर्धा राजकीय महाविद्यालय, नागौर के इतिहास में पहली बार किसी एनसीसी अधिकारी को मेजर रैंक पर पदोन्नति प्राप्त हुई है। यह न केवल महाविद्यालय परिवार के लिए बल्कि हमारे गांव छापड़ा के लिए भी गौरव का विषय है।

हमारे गांव के निवासी प्रोफेसर डॉक्टर प्रेम सिंह बुगासरा को बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं!

पंचायती राज चुनाव – 2026 से पहले अंतिम रूप से मतदाता सूचियों का प्रकाशन~ ग्राम पंचायत छापड़ा में केवल एक गांव छापड़ा ही ...
27/02/2026

पंचायती राज चुनाव – 2026 से पहले अंतिम रूप से मतदाता सूचियों का प्रकाशन

~ ग्राम पंचायत छापड़ा में केवल एक गांव छापड़ा ही शामिल रहेगा
~ ग्राम पंचायत छापड़ा में कुल 9 वार्ड होंगे
~ नई सूची अनुसार ग्राम पंचायत छापड़ा में अब कुल 2860 वोटर है।

छापड़ा की माटी के बेटे SBRM कॉलेज नागौर के प्रोफेसर श्री प्रेम सिंह बुगासरा बने मेजर, गांव के लिए गौरव का क्षण
27/02/2026

छापड़ा की माटी के बेटे SBRM कॉलेज नागौर के प्रोफेसर श्री प्रेम सिंह बुगासरा बने मेजर, गांव के लिए गौरव का क्षण

शिक्षा के अधिकार के तहत निःशुल्क प्रवेश, श्री शक्ति विधा पीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय छापड़ा में RTE के तहत प्रवेश प्रकिया...
27/02/2026

शिक्षा के अधिकार के तहत निःशुल्क प्रवेश, श्री शक्ति विधा पीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय छापड़ा में RTE के तहत प्रवेश प्रकिया शुरू है।

गांव छापड़ा के निजी शिक्षा संस्थान ग्लोबल एजुकेशनल एकेडमी में कल 9 फरवरी को कक्षा – 12 का विदाई समारोह आयोजित किया गया।
10/02/2026

गांव छापड़ा के निजी शिक्षा संस्थान ग्लोबल एजुकेशनल एकेडमी में कल 9 फरवरी को कक्षा – 12 का विदाई समारोह आयोजित किया गया।

विगत दिनों ग्राम पंचायत छापड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान कक्षा – ...
09/02/2026

विगत दिनों ग्राम पंचायत छापड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान कक्षा – 12 तथा ट्रांसफर होकर अन्य स्थान पर जाने वाले लेक्चरर महोदय को विदाई दी गई। आयोजन में विद्यालय परिवार के बच्चों ने बढ़–चढ़कर भाग लिया।

Address

Chhapra
341022

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when आदर्श ग्राम पंचायत, छापड़ा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share