09/04/2026
*प्रेस विज्ञप्ति: लियो क्लब ऑफ छपरा टाउन और ग्रोथ एकेडमी ने छात्राओं को सिखाए आग से बचाव के गुर**
छपरा।
छात्राओं की सुरक्षा और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए लियो क्लब ऑफ छपरा टाउन एवं ग्रोथ एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड, छपरा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष 'अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम' (Fire Safety Awareness Program) का आयोजन राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य प्रशिक्षिका अनु सिंह (ग्रोथ एकेडमी) ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि रसोई घर में गैस सिलेंडर से लगने वाली आग पर कैसे काबू पाया जाए। उन्होंने न केवल सैद्धांतिक जानकारी दी, बल्कि छात्राओं के बीच गैस सिलेंडर और अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguisher) के माध्यम से लाइव डेमो देकर दिखाया कि घबराने के बजाय सूझबूझ से आग को कैसे बुझाया जा सकता है।
मुख्य बातें
गैस रिसाव और सुरक्षा: अनु सिंह ने बताया कि यदि गैस सिलेंडर में आग लग जाए, तो गीले बोरे या चादर का उपयोग करके ऑक्सीजन की आपूर्ति काटकर आग को तुरंत नियंत्रित किया जा सकता है।
अग्निशमन यंत्र का प्रयोग :-छात्राओं को सिखाया गया कि 'पाउडर' (DCP) आधारित फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग कैसे किया जाता है।
जागरूकता का संदेश: लियो क्लब के अध्यक्ष लियो अमित सोनी ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से बेटियां न केवल अपने घरों को सुरक्षित रख सकेंगी, बल्कि आपातकाल में दूसरों की मदद भी कर पाएंगी।
कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष अध्यक्ष अमित सोनी, सचिव उज्जवल मिश्रा, कार्यक्रम चेयरपर्सन आशुतोष, अली अहमद, कुंवर जायसवाल, गोविंद सोनी, सलमान, अभिषेक, विकास समर, ग्रोथ एकेडमी के सहयोगी में सुशांत रंजन, भगवान जी, अर्चना, हंसमुख इत्यादि और विद्यालय की प्राचार्या किरण देवी, शिखा प्रियदर्शिनी, यशपाल सिंह,सैकड़ों छात्राएं, शिक्षक और संस्था के सदस्य मौजूद रहे। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक इस प्रशिक्षण में भाग लिया और सुरक्षा संबंधी बारीकियों को समझा।
**प्रेषक:**
लियो क्लब ऑफ छपरा टाउन
एवं
ग्रोथ एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड, छपरा